/bansal-news/media/media_files/2025/12/24/december-raj-panchak-2025-2025-12-24-10-34-08.jpg)
Panchak 2025 Dates and rules Panchak 2025: हर तरह के शुभ काम शुरू करने से पहले हिन्दू पंचांग (Hindu Panchang) में पंचकों का देखना जरूरी होता है। ऐसे में यदि आप भी दिसंबर में कोई शुभ काम करने की सोच रहे हैं तो आपको बता दें आज से पंचक शुरू हो रहे हैं। जो साल के आखिरी पंचक है। चलिए जानते हैं ज्योतिषाचार्य पंडित रामगोविंद शास्त्री (Pandit Ram Govind Shastri) से कि दिसंबर में कौन से पंचक शुरू (December Panchak Kab se Hain) हो रहे हैं, ये कब तक चलेंगे।
कब से कब तक रहेगा साल का आखिरी पंचक
पंचांग के अनुसार साल के आखिरी पंचक यानी दिसंबर में पंचक (December Panchak 2025) 24 दिसंबर 2025 बुधवार की शाम यानी आज शाम 07:46 बजे से होंगे जो 29 दिसंबर 2025, सोमवार की सुबह 07:41 बजे समाप्त हो जाएंगे।
दिसंबर में कौन से पंचक शुरू हो रहे हैं
हिन्दू पंचांग के अनुसार दिसंबर में राज पंचक (Raj Panchak) शुरू हो रहे हैं। चूंकि इनकी बुधवार से शुरू हो रही है इसलिए इसे राज पंचक (Raj Panchak) कहा जाता है। ( December me panchak kab se hain)
पंचक किसे कहते हैं (What is Panchak)
हिन्दू धर्म ज्योतिष में कई तरह के नक्षत्र होते हैं। जिसमें से कुछ शुभ और कुछ अशुभ नक्षत्र होते हैं। ऐसे में जो अशुभ नक्षत्रों होते हैं, उनमें शुभ काम करना वर्जित माना जाता है। इन्हें ही पंचक कहा जाता है।
ज्योतिषीय गणना में जब धनिष्ठा, शतभिषा, पूर्वा भाद्रपद, उत्तरा भाद्रपद एवं रेवती समेत पांच नक्षत्र (Panchak Nakshatra) एक साथ आते हैं, तो इसकी युति यानी इन सभी का एक साथ आना अशुभ मानते हैं। नक्षत्रों की इस स्थिति को ही पंचक कहा जाता हैं।
कितने प्रकार के होते हैं पंचक (Type of Panchak)
धर्म ज्योतिष के अनुसार पंचक पांच तरह के होते है। ​इनमें रोग पंचक, राज पंचक, अग्नि पंचक, चोर पंचक, मृत्यु पंचक शामिल हैं।
पंचकों की गिनती कैसे होती है
ज्योतिषाचार्यों के अनुसार पंचक पांच दिन के होते हैं, लेकिन ज्योति​षीय गणना के अनुसार नक्षत्र (Nakshatra) साढ़े चार दिन के नक्षत्र होते हैं। जिनमें से घनिष्ठा नक्षत्र (Ghanishtha Nakshatra) का आधा नक्षत्र गिना जाता है। इसके बाद चार नक्षत्र गिनकर पंचक बनते हैं।
सबसे ज्यादा पढ़ी गई खबरें: घर की नेम प्लेट के लिए खोज रहे हैं नाम: इन्हें कर सकते हैं अपनी लिस्ट में शामिल, क्या कहता है वास्तु
पंचक कितने तरह के होते हैं (Type of Panchak)
पंचकों मुख्य रूप से पांच तरह के होते है। ​इसमें रोग पंचक, राज पंचक, अग्नि पंचक, चोर पंचक, मृत्यु पंचक शामिल हैं।
क्या होते हैं रोग पंचक (Rog Panchak)
यदि पंचक रविवार को पड़े तो उसे रोग पंचक कहा जाता है।
क्या होते हैं राज पंचक (Raj Panchak)
जब पंचक सोमवार को पड़े तो इसे राज पंचक (Raj Panchak 2024) कहते हैं।
क्या होते हैं अग्नि पंचक (Agni Panchak)
जब पंचक मंगलवार को पड़े तो इसे अग्नि पंचक (Agni Panchak 2024) कहते हैं।
क्या होते हैं चोर पंचक (Chor Panchak kya hote hain)
जब पंचक शुक्रवार को पड़े तो इसे चोर पंचक (Chor Panchak 2024) कहते हैं।
सबसे ज्यादा पढ़ी गई खबरें: Toilet Vastu Tips: वास्तु के अनुसार टॉयलेट सीट पर बैठने के बाद किस दिशा में होना चाहिए आपका फेस
क्या होते हैं मृत्यु पंचक (Mrityu Panchak)
जब पंचक शनिवार के दिन पड़े तो इसे मृत्यु पंचक (Mrityu Panchak 2024) कहते हैं। बुधवार और गुरुवार को पड़ने वाले पंचकों को सोमवार और मंगलवार के पंचक के समान माना जाता है।
पंचक में क्या नहीं करना चाहिए (Panchak me Kya nahi Karte hain)
ज्योतिषाचार्य पंडित रामगोविंद शास्त्री के अनुसार ऐसा माना जाता है पंचकों में कोई भी शुभ काम नहीं करना (Panchak me Kya nahi Karna Chahiye) चाहिए। पंचक में लकड़ी या लकड़ी का सामान घर नहीं लाना चाहिए।
इस दौरान चारपाई बुनवाना भी वर्जित माना गया है। इस दौरान दक्षिण दिशा की यात्रा करना वर्जित है।
साथ ही घर को भी इस दौरान रंगरोगन और पेंट नहीं कराना चाहिए। अगर आप भी ये काम ​करते हैं तो सतर्क हो जाएं। आपको ये सब पंचकों में नहीं करना है।
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/12/01/2025-12-01t081847077z-new-bansal-logo-2025-12-01-13-48-47.png)
Follow Us
चैनल से जुड़ें