/bansal-news/media/media_files/2025/12/24/aaj-ka-rashifal-25-december-2025-mesh-vrash-mithun-kark-dainik-rashifal-daily-horoscope-2025-12-24-14-37-39.jpg)
Aaj Ka Rashifal 25 December 2025 Guruvar Singh Kanya Tula Vrashchik Dainik Rashifal: 25 दिसंबर 2025 गुरुवार का दिन कई राशियों के लिए लकी रहेगा। तो वहीं कुछ राशियों को अपनी सेहत, संबंधों और निर्णयों को लेकर सतर्क रहना होगा। तो वहीं कुछ राशियों को अपनी सेहत, संबंधों और निर्णयों को लेकर सतर्क रहना होगा। पढ़ें आज का राशिफल aaj ka rashifal 2025
मेष, वृष, मिथुन, कर्क दैनिक राशिफल
मेष राशि दैनिक राशिफल
मेष राशि वालों के लिए आज धन और कामकाज के मामले में दिन अच्छा रहेगा। व्यापार में मुनाफा होगा और समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। सेहत सामान्य रहेगी, लेकिन पढ़ाई और नौकरी में मेहनत जरूरी है। प्यार और मौसम दोनों आज मूड अच्छा करेंगे, मगर पति-पत्नी के बीच विवाद से नुकसान हो सकता है। किसी रिश्तेदार से अच्छी खबर मिल सकती है। गुरुवार को आपका लकी नंबर 6 और लकी कलर लाल रहेगा। ज्योतिषीय उपाय में भगवान शिव का रुद्राभिषेक करने की सलाह दी जा रही है।
वृष राशि दैनिक राशिफल
25 दिसंबर को वृष राशि वालों की सेहत में सुधार होगा, हालांकि दिन थोड़ा व्यस्त रह सकता है। काम में सफलता और तारीफ मिलने से आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। गुरुवार को आपके विरोधी भी कमजोर पड़ेंगे। दोस्तों से आपकी मुलाकात हो सकती है। बिजनेस में लापरवाही से आपको नुकसान हो सकता है। प्रेम जीवन में हैं तो सतर्क रहें आपको धोखा मिल सकता है। परिवार को समय देने से रिश्ते मजबूत होंगे। आपका लकी नंबर 3 और लकी सफेद रहेगा। ज्योतिषीय उपाय में आपको भगवान शिव को धतूरा अर्पित करने की सलहा दी जा रही है।
मिथुन राशि दैनिक राशिफल
मिथुन राशि वालों को गुरुवार को यात्रा टालने से बचना होगा। पारिवारिक माहौल शांत रहेगा। संतान से जुड़ी चिंता आपको सता सकती है। शेयर बाजार और सट्टे से दूरी बनाएंगे तो ही आपके लिए बेहतर होगा। करियर में उछाल आएगा। नई नौकरी का ऑफर मिल सकता है। सेहत ठीक रहेगी और मौसम का आनंद लेंगे। प्रेम जीवन में असमंजस की स्थिति रहेगी। 25 दिसंबर को आपका लकी नंबर 4 और लकी कलर हरा रहेगा। ज्योतिषीय उपाय में आपको पूरे महीने रुद्राष्टाध्यायी का पाठ करने की सलाह दी जा रही है।
कर्क राशि दैनिक राशिफल
कर्क राशि वालों को गुरुवार को सेहत का खास ध्यान रखना होगा। इमोशनल होने से घरेलू बातों से तनाव बढ़ सकता है। नौकरी में प्रमोशन के योग बनते दिख रहे हैं। नौकरीपेशा हैं तो ऑफिस में किसी से आपका विवाद हो सकता है। व्यापार में आपको लाभ होगा। लव लाइफ में हैं तो साथी का सहयोग मिलेगा। रिश्ते आपके मजबूत होंगे। परिवारिक माहौल खुशनुमा रहेगा। आपका लकी नंबर 6 और लकी कलर सफेद रहेगा। ज्योतिषीय उपाय में मूंग, उड़द और गुड़ से भगवान शिव की पूजा करने की सलाह दी जा रही है।
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/12/01/2025-12-01t081847077z-new-bansal-logo-2025-12-01-13-48-47.png)
Follow Us
चैनल से जुड़ें