Advertisment

Aaj ka Rashifal 25 December 2025: धनु के लिए खुशियां लेकर आएगा दिन, मकर को सफलता लेकर आएगा क्रिसमस, कुंभ-मीन दैनिक राशिफल

Aaj Ka Rashifal 25 December 2025: 25 दिसंबर 2025 गुरुवार का दिन कई राशियों के लिए सौभाग्य, तरक्की और स्थिरता लेकर आ रहा है, वहीं कुछ राशियों को अपनी सेहत, संबंधों और निर्णयों को लेकर सतर्क रहना होगा।

author-image
Preeti Dwivedi
एडिट
Aaj ka Rashifal 25 December 2025 Dhanu Makar Kumbh Meen Dainik Rashifal Daily Horoscope

Aaj Ka Rashifal 25 December 2025 Guruvar Dhanu Makar Kumbh Meen Dainik Rashifal: 25 दिसंबर 2025  गुरुवार का दिन कई राशियों के लिए लकी रहेगा। तो वहीं कुछ राशियों को अपनी सेहत, संबंधों और निर्णयों को लेकर सतर्क रहना होगा। तो वहीं कुछ राशियों को अपनी सेहत, संबंधों और निर्णयों को लेकर सतर्क रहना होगा।

Advertisment

चलिए जानते हैं दैनिक राशिफल में धनु, मकर, कुंभ, मीन के लिए क्या खास रहेगा। पढ़ें टॉप न्यूज के ज्योतिष में आज का राशिफल। Aaj ka Rashifal 25 December 2025

धनु, मकर, कुंभ, मीन दैनिक राशिफल 

धनु राशि दैनिक राशिफल 25 दिसंबर 2025

धनु राशि (Dhanu Rashi) वालों का दिन गुरुवार का दिन खुशी से भरा रहेगा। कुछ लोगों से मतभेद भी हो सकता है। पुरानी परेशानियों से सुलझने पाएंगे। मन शांत रहेगा। व्यय बढ़ सकते हैं। बिजनेस में साझेदारी कर सकते हैं। सेहत में गिरावट हो सकती हे। नौकरीपेशा हैं तो आपको बॉस की नाराजगी झेलनी पड़ सकती है। प्रेम संबंधों में सतर्क रहें तो बेहतर होगा। गलत रिश्ते बदनामी का कारण बन सकते हैं। परिवार के साथ यात्रा के योग हैं। 25 दिसंबर क्रिसमस के दिन आपका लकी नंबर 1 और लकी कलर पीला रहेगा। 

मकर राशि दैनिक राशिफल 25 दिसंबर 2025

मकर राशि (Makar Rashi) के जातकों का झुकाव गुरुवार को अध्यात्म की ओर अधिक रहेगा। मेहनत का अच्छा फल मिलेगा और शारीरिक-मानसिक सुख बना रहेगा। 25 दिसंबर को सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी और सरकारी काम भी आसानी से पूरे हो सकते हैं। राजनीति से जुड़े लोगों को लाभ मिलेगा। यदि आप नौकरीपेशा हैं तो आपको यात्रा करनी पड़ सकती है। प्रेम संबंधों में चल रही उलझनें भी दूर होंगीं। पारिवारिक गतिविधियों में भागीदारी बढ़ेगी। गुरुवार के लिए आपका लकी नंबर 4 और लकी कलर नीला रहेगा। 

Advertisment

कुंभ राशि दैनिक राशिफल 25 दिसंबर 2025

कुंभ राशि (Kumbh Rashi) वालों के लिए गुरुवार का दिन परिवार और अधिकारियों के साथ अच्छा बीतेगा। विदेश जाने की कोशिश कर रहे लोगों को सफलता मिल सकती है। धार्मिक कामों या यात्रा पर धन खर्च होगा। यदि आप नौकरीपेशा हैं तो लाभ के योग बनते दिख रहे हैं। सेहत को लेकर थोड़ी परेशानी रह सकती है। प्रेम संबंधों में नजदीकियां बढ़ेंगी और परिवार के लिए समय निकाल पाएंगे। लकी नंबर 7 लकी कलर आसमानी रहेगा। 

मीन राशि दैनिक राशिफल 25 दिसंबर 2025

मीन राशि (Meen Rashi) के जातकों को गुरुवार को सतर्क रहने की जरूरत है। विदेश यात्रा के संकेत हैं, लेकिन सेहत के कारण खर्च बढ़ सकता है। गलत और अनैतिक कामों से दूरी बनाए रखें, वरना बदनामी हो सकती है। परिवार और जीवनसाथी से मनमुटाव के योग हैं। आर्थिक मामलों में दोस्तों की सलाह फायदेमंद रहेगी, लेकिन काम और पढ़ाई में गुस्से पर नियंत्रण जरूरी होगा। 

यह भी पढ़ें: December Panchak 2025: सावधान! आज से शुरू हो रहे हैं राज पंचक, इस दिन उतरेंगे, कर पाएंगे ये जरूरी काम

Advertisment
Aaj ka rashifal aaj ka rashifal 2025 Aaj ka Rashifal 25 December 2025
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें