/bansal-news/media/media_files/2026/01/23/aaj-ka-rashifal-24-january-2026-dhanu-makar-kumbh-meen-dainik-rashifal-update-2026-01-23-16-06-56.jpg)
Aaj ka Rashifal 24 Jan 2026 Dhanu Makar Kumbh Meen Dainik Rashifal Daily Horoscope: 24 जनवरी शनिवार को ग्रहों की चाल राशि चक्र की चार राशियों के लिए खास रहने वाली है। हिन्दू पंचांग के अनुसार 24 जनवरी शनिवार को माघ कृष्ण पक्ष उच्च के मंगल(Mangal) , सूर्य (Surya) का गोचर आपके जीवन में लाभ के योग तो बनााएगा साथ ही साथ आपके लिए दिन उतार चढ़ाव भरा रह सकता है। चलिए जानते हैं पंडित लोकेश व्यास से कि शनिवार के राशिफल में आपके लिए क्या खास रहेगा।
धनु राशि दैनिक राशिफल
शनिवार का दिन आपके लिए थोड़ी कठिनाइयों भरा हो सकता है। आपको कामों में रुकावटें भी झेलनी पड़ सकती हैं। अगर आप नौकरीपेशा हैं तो आपकी बॉस से किसी बात को लेकर कहासुनी हो सकती है।
जिससे आपका प्रमोशन भी रुक सकता है। आपकी संतान अच्छा करने को करने का प्रयास करेगी। परिवारिक माहौल आपका सहयोग भरा रहेगा। दान-पुण्य के काम में आपकी रुचि रहेगी। यात्रा आपकी लाभकारी होगी।
/filters:format(webp)/bansal-news/media/media_files/2026/01/23/rashifal-gfx-1-2026-01-23-15-54-19.jpg)
मकर राशि दैनिक राशिफल
मकर राशि वालों के लिए शनिवार का दिन विपरीत परिस्थितियों में धैर्य से काम करने की सलाह दे रहा है। व्यापारियों को लाभ के योग बन रहे हैं। प्रिय वस्तु आपको कोई गिफ्ट मिल सकती है। यदि कोई सरकारी योजना पैंडिंग है तो आपको लाभ होगा। आपके अटके काम पूरे होंगे। आपकी किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है। यदि राजनीति के क्षेत्र में विवाद की स्थिति बन सकती है।
/filters:format(webp)/bansal-news/media/media_files/2026/01/23/aaj-ka-rashifal-makar-rashi-2026-01-23-15-58-40.jpg)
कुंभ राशि दैनिक राशिफल
यदि आप नौकरीपेशा हैं तो आपको कुछ समस्याएं आ सकती हैं। आपको शनिवार 24 जनवरी को विरोधियों से सावधान रहने की सलाह दी जा रही है। शेयर मार्केट से जुड़ा काम कर रहे हैं तो आपको सोच-समझकर निवेश करने की सलाह दी जा रही है। हो सकता है आपको पिता की तरफ से कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। व्यापारियों को उतार-चढ़ाव देखने मिल सकता है। यदि आप स्टूडेंट हैं तो आपको मानसिक बोझ हो सकता है। प्रेम और सहयोग की भावना आपमें रहेगी।
/filters:format(webp)/bansal-news/media/media_files/2026/01/23/aaj-ka-rashifal-kumbh-rashi-2026-01-23-16-00-56.jpg)
मीन राशि दैनिक राशिफल
मीन राशि वालों को शनिवार को स्वास्थ्य पर ध्यान देने की जरूरत है। दिन आपका कमजोर रहेगा। विरोधी आपको नुकसान पहुंचा सकते हैं। वाहन आपको सावधानी से चलाना होगा। अपनी गोपनीय बातें किसी और से साझा न करें। व्यापार में बदलाव करना चाहते हैं तो ये आपके लिए लाभकारी रहेगा। घर पर मेहमान के आने से आपको दिन खुशनुमा रहेगा।
/filters:format(webp)/bansal-news/media/media_files/2026/01/23/aaj-ka-rashifal-meen-rashi-2026-01-23-16-02-43.jpg)
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/12/01/2025-12-01t081847077z-new-bansal-logo-2025-12-01-13-48-47.png)
Follow Us