Advertisment

Weekly Horoscope 2026: मेष वाले कोर्ट कचहरी के कामों में रहें सावधान, वृष वाले भाग्य पर न करें भरोसा, मिथुन—कर्क साप्ताहिक राशिफल

author-image
Preeti Dwivedi
weekly Horoscope 26 jan-1 feb 2026  Mesh Vrash Mithun saptahik rashifal

Weekly Horoscope 26 Jan-1 Feb 2026 Mesh Vrash Mithun Kark Saptahik Rashifal: 26 जनवरी सोमवार से नए सप्ताह की शुरुआत हो रही है। हिन्दू धर्म ज्योतिष (Dharam Jyotish) में भविष्यफल जानने के कई तरीके होते हैं।

Advertisment

ऐसे में लग्न राशि के आधार पर जानने का प्रयास करते हैं कि दिसंबर के पहले सप्ताह में ग्रहों की चाल आपके लिए क्या खास लेकर आएगी। ज्योतिषाचार्य पंडित अनिल पांडे से जानते हैं  इस 26 जनवरी से 1 फरवरी के बीच  सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक के लिए कौन सी तारीखें शुभ अशुभ रहेंगी, किस दिन काम करने पर आपको सफलता मिलेगी। पढ़ें साप्ताहिक राशिफल (weekly horoscope 2026). 

मेष, वृष, मिथुन, कर्क साप्ताहिक राशिफल

मेष राशि साप्ताहिक राशिफल :-

मेष राशि की जो लोग अधिकारी या कर्मचारी हैं इस सप्ताह उनका समय नरम-गरम रहेगा। भाग्य से आपको कुछ मदद मिल सकती है। मामूली धन प्राप्ति का योग है। कचहरी के मामलों में आपको सावधान रहना चाहिए। आपका और आपके जीवनसाथी का स्वास्थ्य ठीक रहेगा। माता और पिताजी का स्वास्थ्य नरम चलेगा।

साप्ताहिक शुभ अशुभ तारीखें 

इस सप्ताह आपके लिए 26 और 27 के दोपहर तक का समय तथा 1 फरवरी के दिन  सफलता प्राप्त करने के लिए उचित है। 27, 28 और 29 तारीख को थोड़ा बहुत धन प्राप्त होने का योग है। रविवार को आपकी प्रतिष्ठा थोड़ी सी बढ़ सकती है। 

Advertisment

साप्ताहिक उपाय इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन आदित्य हृदय स्त्रोत का पाठ करें। 

साप्ताहिक दिन 

सप्ताह का शुभ दिन मंगलवार है।

वृष राशि साप्ताहिक राशिफल

इस सप्ताह आपका  स्वास्थ्य ठीक रहेगा। जीवनसाथी और पिताजी को कुछ समस्या हो सकती है। भाग्य आपका अकसर और अच्छा साथ देगा। भाग्य से आप इस सप्ताह बहुत कुछ प्राप्त कर सकते हैं। परंतु आपको मेरी सलाह है कि आप इस सप्ताह भाग्य पर विश्वास ना करें और परिश्रम कर फल की प्राप्ति का प्रयास करें। इस सप्ताह आपके लिए 27 के दोपहर से लेकर 28 और 29 कार्यों को करने के लिए प्रभावशाली हैं। 26 और 27 की दोपहर तक का समय सतर्क रहने का है। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन भगवान सूर्य को तांबे के पात्र में जल,अक्षत और लाल पुष्प लेकर जल अर्पण करें। सप्ताह का शुभ दिन बुधवार है। 

मिथुन राशि साप्ताहिक राशिफल

इस सप्ताह आपका भाई बहनों से संबंध ठीक रहेगा। भाग्य से मदद नहीं मिल पाएगी। कोई भी कार्य करने के लिए आपको परिश्रम करना होगा। कर्मचारी एवं अधिकारियों के लिए यह सप्ताह नॉर्मल है। इस सप्ताह आपके लिए 30 और 31 जनवरी कार्यों को करने के लिए लाभदायक है। ‌रविवार 1 फरवरी को आपको द्रव्य की प्राप्ति हो सकती है। 27, 28 और 29 तारीख को आपको सतर्क रहना चाहिए। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन काले कुत्ते को तंदूर की रोटी खिलाएं। सप्ताह का शुभ दिन शुक्रवार है।

Advertisment

सबसे ज्यादा पढ़ी गई खबरें: Mars Transit 2026: आज से बदलेगी मंगल की चाल, 23 फरवरी तक इन राशियों को प्रबल लाभ के योग, बढ़ सकती है प्रॉपर्टी

कर्क राशि साप्ताहिक राशिफल :-

अविवाहित जातकों के लिए यह एक अच्छा समय है। इस सप्ताह आपके पास विवाह के उत्तम प्रस्ताव आएंगे। अगर आप संबंध बनाना चाहते हैं तो आपके नए संबंध इस सप्ताह बन सकते हैं। पार्टनरशिप के लिए यह सप्ताह ठीक है। इस सप्ताह आपके लिए 26 तथा 27 के दोपहर तक का समय एवं 1 फरवरी किसी भी कार्य को करने के लिए परिणाम दायक है। 

साप्ताहिक शुभ दिन

27, 28 और 29 को धन की प्राप्ति हो सकती है। 30 और 31 तारीख को आपको सचेत रहना चाहिए। 

Advertisment

साप्ताहिक उपाय

इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन गाय को हरा चारा खिलाएं। 

साप्ताहिक शुभ दिन 

सप्ताह का शुभ दिन सोमवार है। 

यह भी पढ़ें: Weekly Horoscope 2026: थोड़े से प्रयास से सिंह के शत्रु होंगे परास्त, कन्या को हो सकता है मानसिक भ्रम, तुला वृश्चिक साप्ताहिक राशिफल

Aaj ka rashifal saptahik rashifal mesh weekly horoscope Weekly Horoscope 2026
Advertisment
चैनल से जुड़ें