/bansal-news/media/media_files/2026/01/23/weekly-horoscope-26-jan-1-feb-2026-saptahik-rashifal-2026-01-23-12-58-24.jpg)
Weekly Horoscope 26 Jan-1 Feb 2026 Dhanu Makar Kumbh Meen Saptahik Rashifal: 26 जनवरी सोमवार से नए सप्ताह की शुरुआत हो रही है। हिन्दू धर्म ज्योतिष (Dharam Jyotish) में भविष्यफल जानने के कई तरीके होते हैं।
ऐसे में लग्न राशि के आधार पर जानने का प्रयास करते हैं कि दिसंबर के पहले सप्ताह में ग्रहों की चाल आपके लिए क्या खास लेकर आएगी। ज्योतिषाचार्य पंडित अनिल पांडे से जानते हैं इस 26 जनवरी से 1 फरवरी के बीच आपके लिए कौन सी तारीखें शुभ अशुभ रहेंगी, किस दिन काम करने पर आपको सफलता मिलेगी। पढ़ें साप्ताहिक राशिफल (weekly horoscope 2025).
साप्ताहिक ग्रह गोचर
सूर्य गोचर
इस सप्ताह सूर्य, मंगल, बुध और शुक्र मकर राशि में गोचर करेंगे।
वक्री गुरु
वक्री गुरु मिथुन राशि में रहेगा।
शनि गोचर
शनि मीन राशि में रहेंगे।
राहु गोचर
राहु कुंभ राशि में भ्रमण करेंगे।
साप्ताहिक राशिफल 26 जनवरी-1 फरवरी धनु, मकर, कुंभ, मीन
धनु राशि साप्ताहिक राशिफल :-
धनु राशि वालों के लिए इस सप्ताह आपके पास धन आने के उत्तम योग हैं। भाग्य से आपको थोड़ी बहुत मदद मिल सकती है। दुर्घटनाओं से आपको सतर्क रहना चाहिए। आपको संतान का सहयोग प्राप्त होगा। छात्रों को परीक्षाओं में सफलता प्राप्त हो सकती है।
साप्ताहिक लकी डेट
इस सप्ताह आपके लिए 30 और 31 जनवरी कार्यों को करने के लिए मंगल दायक है। सप्ताह के बाकी दिनों में आपको सचेत रहना चाहिए।
साप्ताहिक उपाय
इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन गायत्री मंत्र का जाप करें। सप्ताह का शुभ दिन सोमवार है।
मकर राशि साप्ताहिक राशिफल:-
अविवाहित जातकों के लिए यह सप्ताह अच्छा रहने वाला है। आपके पास विवाह के प्रस्ताव आ सकते हैं। आपके प्रेम संबंधों में वृद्धि हो सकती है। जीवनसाथी के साथ थोड़ा तनाव भी हो सकता है परंतु इसकी संभावना कम है। भाई बहनों के साथ संबंध ठीक रहेगा। आपको पेट की तकलीफ में कुछ आराम मिल सकता है।
साप्ताहिक शुभ अशुभ तारीखें
इस सप्ताह आपके लिए 26 और 27 की दोपहर तक तथा 1 फरवरी कार्यों को करने हेतु अनुकूल हैं। 30 और 31 जनवरी को आपको सजग रहना चाहिए।
साप्ताहिक उपाय
इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन शिव पंचाक्षर स्त्रोत का पाठ करें। सप्ताह का शुभ दिन बुधवार है।
कुंभ राशि साप्ताहिक राशिफल:-
सावधानी पूर्वक कार्यों को करने से कचहरी के कार्यों में आपको सफलता प्राप्त हो सकती है। भाई बहनों के साथ संबंध ठीक रहेगा। आप अपने शत्रुओं को पराजित कर सकते हैं। संतान का आपके सहयोग प्राप्त हो सकता है।
साप्ताहिक शुभ अशुभ तारीखें
27, 28 और 29 तारीख को आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि संभव है। इस सप्ताह आपके लिए 27, 28 और 29 तारीख कार्यों को करने हेतु शुभ है। 1 फरवरी को आपको कार्यों के प्रति होशियार रहना चाहिए।
साप्ताहिक उपाय:
इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन भगवान शिव का दूध और जल से अभिषेक करें। सप्ताह का शुभ दिन बुधवार है।
मीन राशि साप्ताहिक राशिफल:-
मीन वालों के लिए इस सप्ताह आपके पास धन आने की संभावना है। आपके संतान को मामूली कष्ट हो सकता है। उसका सहयोग आपको प्राप्त होगा। शत्रुओं से आपको मुक्ति मिल सकती है। परंतु इसके लिए आपको विशेष प्रयास करने होंगे। कचहरी के कार्यों में सावधान रहें।
साप्ताहिक शुभ अशुभ तारीखें
इस सप्ताह आपके लिए 30 और 31 जनवरी कार्यों को करने हेतु फल दायक है। सप्ताह के बाकी दिन भी ठीक-ठाक हैं।
साप्ताहिक उपाय:
इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन रुद्राष्टक का पाठ करें। सप्ताह का शुभ दिन बृहस्पतिवार है।
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/12/01/2025-12-01t081847077z-new-bansal-logo-2025-12-01-13-48-47.png)
Follow Us