Advertisment

Aaj ka Rashifal 23 February 2026: सिंह पैसों के लेन-देन से बचें, कन्या को बिजनेस में मिलेगा लाभ, तुला-वृश्चिक दैनिक राशिफल

Aaj ka Rashifal 23 February 2026 Monday Somvar Singh Kanya Tula Vrashchik Dainik Rashifal Daily Horoscope: 23 फरवरी को ग्रहों की चाल राशि चक्र की चार राशियों के लिए खास रहने वाली है।

author-image
anjali pandey
new poster 1

Aaj ka Rashifal 23 February 2026 Monday Somvar Singh Kanya Tula Vrashchik Dainik Rashifal Daily Horoscope: 23 फरवरी को ग्रहों की चाल राशि चक्र की चार राशियों के लिए खास रहने वाली है। हिन्दू पंचांग के अनुसार 23 फरवरी को फाल्गुन कृष्ण पक्ष पर उच्च के  मंगल (Mangal), सूर्य (Surya) का गोचर आपके जीवन में लाभ के योग तो बनााएगा साथ ही साथ आपके लिए दिन उतार चढ़ाव भरा रह सकता है। चलिए जानते हैं पंडित सनत कुमार खंपरिया से कि रविवार को धनु, मकर, कुंभ, मीन के राशिफल में क्या खास रहने वाला है। 

Advertisment

सिंह राशि दैनिक राशिफल 

सिंह राशि वालों को आज पैसों के लेन-देन में सावधानी रखनी चाहिए। आज आप अपनी सेहत को नजरअंदाज न करें। कारोबार में प्रतिष्ठा बढ़ेगी साथ ही मुनाफा भी हो सकता है। करियर में किसी वरिष्ठ अधिकारी की मदद से फायदा मिलेगा। मां की तरफ से आज आपको कोई कीमती तोहफा मिल सकता है। आज उपाय के लिए घर में चांदी का कछुआ रखें। आज का शुभ अंक 1 है।

कन्या राशि दैनिक राशिफल 

कन्या राशिफल वालों के लिए आज संपत्ति से जुड़े मामलों में सफलता के योग हैं। वहीं प्रोफेशनल लाइफ में नए मौके मिल सकते हैं। साथ ही आज आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। घर में थोड़ा तनाव रह सकता है। बिजनेस में आपको लाभ होगा।  किसी बड़ी कंपनी से नौकरी का ऑफर मिल सकता है। आज आपको अचानक धन लाभ के योग हैं।  उपाए के लिए आज सफेद कपड़े पहनना शुभ रहेगा। शुभ अंक 4 और रंग पीला है।

तुला राशि दैनिक राशिफल 

तुला राशि वालों के लिए आज का दिन रिश्तों और करियर  के लिए अच्छा रहेगा। रचनात्मक कामों में सफलता मिलेगी। आज आपको कारोबार में तरक्की होगी। साथ ही नौकरी के सिलसिले में आपको विदेश जाने का मौका मिल सकता है।  कसरत से खुद को फिट रखें। उपाय के लिए आज आप शिवाष्टक का पाठ करें। आज आपका शुभ अंक 1 है।

Advertisment

वृश्चिक राशि दैनिक राशिफल 

वृश्चिक राशि वालों के लिए आज का दिन थोड़ा भावनात्मक रह सकता है। आज आपके परिवार में तनाव रह सकता है। आज आपको गुरु या किसी वरिष्ठ का सहयोग मिलेगा। पैसों की कमी से कारोबार पर असर पड़ सकता है। बेरोजगारी को लेकर निराशा हो सकती है। घर में धार्मिक या फिर मांगलिक आयोजन हो सकता है। उपाय के लिए आज आप हवन कराएं। आज आपका शुभ अंक 2 है।

ये भी पढ़ें: Aaj ka Rashifal 23 February 2026: धनु को कारोबार में होगा लाभ, मकर आग और बिजली से रखें सावधानी, कुंभ-मीन दैनिक राशिफल

Aaj ka rashifal Aaj ka Rashifal 23 Feb
Advertisment
चैनल से जुड़ें