/bansal-news/media/media_files/2026/02/22/new-poster-1-2026-02-22-15-29-23.png)
Aaj ka Rashifal 23 February 2026 Monday Somvar Dhanu Makar Kumbh Meen Dainik Rashifal Daily Horoscope: 23 फरवरी को ग्रहों की चाल राशि चक्र की चार राशियों के लिए खास रहने वाली है। हिन्दू पंचांग के अनुसार 23 फरवरी को फाल्गुन कृष्ण पक्ष पर उच्च के मंगल (Mangal), सूर्य (Surya) का गोचर आपके जीवन में लाभ के योग तो बनााएगा साथ ही साथ आपके लिए दिन उतार चढ़ाव भरा रह सकता है। चलिए जानते हैं पंडित सनत कुमार खंपरिया से कि रविवार को धनु, मकर, कुंभ, मीन के राशिफल में क्या खास रहने वाला है।
धनु राशि दैनिक राशिफल
धनु राशि वालों को आज अपने पिता या फिर गुरु का मार्गदर्शन मिलेगा। आज से आपके जीवन में बदलाव की शुरुआत हो सकती है। साथ ही कारोबार में लाभ होगा और दांपत्य जीवन सुखद रहेगा। अगर हम सेहत की बात करें तो आज आपकी सेहत अच्छी रहेगी। वहीं नौकरी में ईश्वरीय कृपा बनी रहेगी। प्यार के मामले में दिल थोड़ा कमजोर रह सकता है। बच्चों को अनुशासन सिखाने का मौका मिलेगा। नई गाड़ी खरीदने के योग बन सकते हैं। हल्दी मिलाकर दूध पीना शुभ रहेगा। शुभ अंक 1 है।
मकर राशि दैनिक राशिफल
मकर राशि वालों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। आज आपकी व्यावसायिक यात्रा सफल होगी। किसी बड़ी परेशानी से आपको राहत मिलेगी साथ ही आपकी आमदनी बढ़ेगी। वहीं परिवार को लेकर थोड़ी चिंता बनी रहेगी। बिजनेस में आपको फायदा होगा। लेकिन आग और बिजली से आप थोड़ी सावधानी रखें। उपाए के लिए आज आप खीर का भोग लगाकर गरीबों में बांटेंगे तो शुभ रहेगा। आज पैसों से भरा बैग मिलने का भी योग है। आज आपका शुभ अंक 6 रहेगा।
कुम्भ राशि दैनिक राशिफल
कुंभ राशि वाले शिक्षा और प्रतियोगिता से जुड़े प्रयास सफल हो सकते हैं। पिता या फिर गुरु का सहयोग मिलेगा। रिश्तों में बदलाव देखने को मिलेगा। मेडिकल उपकरण से जुड़े कारोबार में आपको फायदा होगा। बीमारी के कारण मन परेशान रह सकता है। सरकारी नौकरी करने वालों का ट्रांसफर हो सकता है। वहीं दांपत्य जीवन में उतार-चढ़ाव रहेगा। वहीं आज आप शेयर मार्केट में निवेश सोच-समझकर करें। शुभ अंक 5 है।
मीन राशि राशिफल
मीन राशि वालों का आज का दिन जीवनसाथी या ऑफिस में किसी से तनाव हो सकता है। इसलिए आज आप बोलचाल में थोड़ा संयम रखें। निवेश के लिए आज आपका समय अच्छा है। नौकरी के लिए किए गए प्रयास सफल हो सकते हैं। आज आपकी सेहत ठीक रहेगी और प्रेम जीवन में दिन अच्छा बीतेगा। परिवार में पति-पत्नी के बीच बहस हो सकती है। तुलसी और बेलपत्र से पूजा करना शुभ रहेगा। आज आपका शुभ अंक 8 रहेगा।
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/12/01/2025-12-01t081847077z-new-bansal-logo-2025-12-01-13-48-47.png)
Follow Us