/bansal-news/media/media_files/2025/11/21/aaj-ka-rashifal-2025-11-21-18-41-12.png)
aaj ka rashifal
Aaj Ka Rashifal 22 Nov 2025 Shanivar Singh Kanya Tula Vrashchik Daily Horoscope: 22 नवंबर 2025 ,शनिवार का दिन कई राशियों के लिए सौभाग्य, तरक्की और स्थिरता लेकर आ रहा है, वहीं कुछ राशियों को अपनी सेहत, संबंधों और निर्णयों को लेकर सतर्क रहना होगा।
जानते हैं, आज (Todays Horoscope) किस राशि को मिलेगा भाग्य का साथ और किसे रहना होगा सावधान। पढ़ें सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक राशि का दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) .
सिंह राशि दैनिक राशिफल
सिंह राशि वालों के लिए आज का दिन उत्तम और फलदायी रहेगा। आप किसी नए काम की शुरुआत कर सकते हैं। प्रॉपर्टी विवाद में फैसला आपके पक्ष में आ सकता है। परिवार के सदस्य को सलाह देते समय शब्दों का चयन सोच-समझकर करें। घर के रिनोवेशन में खर्च बढ़ सकता है, लेकिन धन की वृद्धि भी होगी। आपका भाग्यशाली अंक 1 रहेगा। आपका रंग सुनहरा है। और उपाय घर के मंदिर में केसर का दीपक जलाएं।
कन्या राशि दैनिक राशिफल
कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। कार्यस्थल पर सहयोगियों से पूरा समर्थन मिलेगा, लेकिन सेहत को लेकर सावधान रहें। वाहन धीरे और ध्यान से चलाएं। परिवार के साथ धार्मिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं। विद्यार्थियों को आलस छोड़कर पढ़ाई में सुधार लाना होगा। भाग्यशाली अंक 9 रहेगा। रंग हल्का हरा और उपाय गाय को हरी घास खिलाएं।
तुला राशि दैनिक राशिफल
तुला राशि वालों का आज का दिन खुशियों से भरा रहेगा। परिवार में कोई अच्छी खबर मिल सकती है। पिताजी बंटवारे से जुड़ी बातचीत कर सकते हैं। पुरानी योजना पूरी होने की संभावना है। संतान के करियर से जुड़ा बड़ा निर्णय लेना पड़ सकता है। प्रमोशन मिलने पर घर में जश्न का माहौल बनेगा। भाग्यशाली अंक 8 है। आपका रंग गुलाबी और उपाय में आप मां दुर्गा को लाल फूल अर्पित करें।
वृश्चिक राशि दैनिक राशिफल
वृश्चिक राशि वालों का किसी काम के अधूरा रह जाने से मन अस्थिर रह सकता है। स्वास्थ्य में भी थोड़ी परेशानी हो सकती है। बावजूद इसके तरक्की की दिशा में आगे बढ़ें और दूसरों की नकारात्मक बातों पर ध्यान न दें। पिताजी की सलाह आपके लिए फायदेमंद होगी। परीक्षा परिणाम खुशी देगा। घर में शौक से जुड़ी चीज़ें ला सकते हैं। आपका भाग्यशाली अंक 4 रहेगा। रंग मरून रहेगा। और उपाय मंगलवार को मसूर दाल दान करें।
ये भी पढ़ें : Aaj Ka Rashifal 22 Nov: धनु के लिए लाभकारी होगा दिन, मकर के बिगड़ सकते हैं काम, कुंभ मीन दैनिक राशिफल
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/10/15/2025-10-15t102639676z-logo-bansal-640x480-sunil-shukla-2025-10-15-15-56-39.png)
Follow Us
चैनल से जुड़ें