/bansal-news/media/media_files/2025/11/21/aaj-ka-rashifal-2025-11-21-18-12-37.png)
Aaj Ka Rashifal 22 Nov 2025 Shanivar Dhanu Makar Kumbh Meen Daily Horoscope: 22 नवंबर 2025 ,शनिवार का दिन कई राशियों के लिए सौभाग्य, तरक्की और स्थिरता लेकर आ रहा है, वहीं कुछ राशियों को अपनी सेहत, संबंधों और निर्णयों को लेकर सतर्क रहना होगा।
जानते हैं, आज (Todays Horoscope) किस राशि को मिलेगा भाग्य का साथ और किसे रहना होगा सावधान। पढ़ें धनु, मकर, कुंभ, मीन राशि का दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) .
धनु राशि दैनिक राशिफल
धनु राशि वालों के लिए आज वाणी और व्यवहार में मधुरता बनाए रखें। सामाजिक क्षेत्र में काम कर रहे लोगों को नई पहचान मिलेगी। नौकरी में प्रमोशन या फिर ट्रांसफर का मौका मिल सकता है। आपको संतान की पढ़ाई चिंता दे सकती है, जिसके लिए नया कोर्स या गाइडेंस ले सकते हैं। साझेदारी में बिजनेस करने से बचें। आपके लिए भाग्यशाली अंक 7 है और रंग पीला रहेगा। इसके उपाय के लिए केले के पेड़ की पूजा करें।
मकर राशि दैनिक राशिफल
मकर राशि वालों के लिए आज का दिन थोड़ी चुनौतियों भरा रह सकता है। सेहत में उतार-चढ़ाव रहेगा। धन आएगा, लेकिन खर्च भी लगे रहेंगे। पारिवारिक जिम्मेदारियों को नजरअंदाज न करें। प्रेम जीवन शानदार रहेगा और साथी से पूरा सहयोग मिलेगा। आपके लिए भाग्यशाली अंक 10 है और रंग ग्रे रहेगा। उपाय में आप काले तिल जल में प्रवाहित करें।
कुंभ राशि दैनिक राशिफल
कुंभ राशि वालों के लिए बिजनेस के लिए नई योजनाएँ बनेंगी और सफलता भी मिलेगी। वरिष्ठों का सहयोग पारिवारिक समस्याओं को हल करेगा। आज आपका व्यवहार सभी को प्रभावित करेगा। किसी नए काम में रुचि बढ़ेगी। राजनीति से जुड़े लोगों की गतिविधियाँ बढ़ेंगी। आपका भाग्यशाली अंक 11 रहेगा। रंग नीला और उपाय में आप जरूरतमंद को कम्बल दान करें।
मीन राशि दैनिक राशिफल
आज का दिन मिश्रित रहेगा। जीवनसाथी के करियर को लेकर चिंता महसूस हो सकती है। विद्यार्थी पढ़ाई में ढिलाई न करें। कोई मित्र धन उधार मांग सकता है, देने से पहले सोचें। कोई काम अधूरा रह सकता है, लेकिन नौकरी में खुशखबरी संभव है। आपका भाग्यशाली अंक 12 रहेगा। रंग बैंगनी रहेगा और उपाय विष्णु सहस्रनाम का पाठ करें या सुनें।
ये भी पढ़ें : Weekly Horoscope 2025: धनु वाले दुर्घटनाओं से रहें सावधान, मकर की आर्थिक स्थिति होगी मजबूत, कुंभ मीन साप्ताहिक राशिफल
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/10/15/2025-10-15t102639676z-logo-bansal-640x480-sunil-shukla-2025-10-15-15-56-39.png)
Follow Us
चैनल से जुड़ें