Advertisment

Aaj ka Rashifal 22 February 2026: सिंह को मिल सकती है नई जॉब, कन्या के काम होंगे पूर, तुला-वृश्चिक दैनिक राशिफल

author-image
Preeti Dwivedi
Aaj ka Rashifal  17 February 2026  Singh Kanya Tula Vrashchik  Dainik Rashifal

Aaj ka Rashifal 22 February 2026 Ravivar Sunday Singh Kanya Tula Vrashchik Dainik Rashifal Daily Horoscope: 22 फरवरी को ग्रहों की चाल राशि चक्र की चार राशियों के लिए खास रहने वाली है।

Advertisment

हिन्दू पंचांग के अनुसार 22 फरवरी को फाल्गुन कृष्ण पक्ष पर उच्च के मंगल (Mangal), सूर्य (Surya) का गोचर आपके जीवन में लाभ के योग तो बनाएगा, साथ ही साथ आपके लिए दिन उतार चढ़ाव भरा रह सकता है। चलिए जानते हैं पंडित सनत कुमार खंपरिया से कि रविवार को आपके राशिफल में क्या खास रहने वाला है। 

सिंह राशि दैनिक राशिफल 

सिंह राशि वालों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा।  जो लोग नौकरी की तलाश कर रहे हैं उन्हें सफलता मिल सकती है। वहीं  व्यापार में नया ऑफर मिल सकता है और किसी प्रभावशाली व्यक्ति से मुलाकात फायदेमंद रहेगी। आज आपको परिवार और मित्रों का सहयोग मिलेगा, इसके साथ ही आर्थिक लाभ के संकेत भी हैं। आज आपका भाग्यशाली अंक 1 और रंग नारंगी या सुनहरा रहेगा। उपाए के लिए आज आप उगते सूर्य को तांबे के लोटे से जल अर्पित करें।

कन्या राशि दैनिक राशिफल 

कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन अच्छा बीतेगा। आज आपके लंबे समय से सोचे हुए काम पूरे होंगे। इतना ही नहीं आपकी सेहत में भी सुधार महसूस होगा। आज आपके परिवार में खुशखबरी मिल सकती है। वहीं कारोबार में अटके काम पूरे होने और नए काम की शुरुआत के योग हैं। आज आप धार्मिक यात्रा या मांगलिक कार्य का संकेत है। आज आपका भाग्यशाली अंक 5 और रंग गहरा हरा रहेगा। उपाए के लिए आज आप पक्षियों को दाना डालें और गाय को हरा चारा खिलाएं।

Advertisment

तुला राशि दैनिक राशिफल 

तुला राशि वालों का आज का दिन शुभ रहेगा। नौकरी या करियर से जुड़े प्रयासों में सफलता मिल सकती है। लेकिन ध्यान दें सेहत को लेकर थोड़ी सतर्कता जरूरी है। परिवार में कोई सुखद समाचार मिलेगा। किसी नए शुभ कार्य की शुरुआत हो सकती है। अच्छी बात यह की  जीवनसाथी से चल रही गलतफहमियां दूर होंगी। भाग्यशाली अंक 3 और रंग पीला रहेगा। माथे पर केसर का तिलक लगाएं और विष्णु सहस्रनाम का पाठ करें।

वृश्चिक राशि दैनिक राशिफल 

वृश्चिक राशि वाले अपनी सेहत का ध्यान रखें।  आज आपकी सेहत कमजोर रह सकती है, इसलिए खानपान और दिनचर्या पर ध्यान दें। वहीं कारोबार में घाटे की आशंका है। फिलहाल कार्यक्षेत्र में बदलाव करना नुकसानदायक हो सकता है। परिवार में विवाद से बचने की कोशिश करें और जीवनसाथी से रिश्ते मधुर रखें। आज आपका  भाग्यशाली अंक 7 और रंग गुलाबी रहेगा।उपाए के लिए आज जरूरतमंदों को सफेद वस्त्र या भोजन दान करें।

ये भी पढ़ें:Aaj ka Rashifal 22 February 2026: कुंभ के लिए लकी रहेगा संडे, मीन के जीवन में आएंगी खुशियां, धनु-मकर दैनिक राशिफल

Advertisment
Aaj ka rashifal dainik rashifal
Advertisment
चैनल से जुड़ें