/bansal-news/media/media_files/2026/01/19/new-poster-1-2026-01-19-19-18-56.jpg)
Aaj ka Rashifal 20 Jan 2026 Mangalwar Tuesday Singh Kanya Tula Vrashchik Dainik Rashifal: 20 जनवरी मंगलवार को ग्रहों की चाल राशि चक्र की चार राशियों के लिए खास रहने वाली है। हिन्दू पंचांग के अनुसार 20 जनवरी मंगलवार को माघ कृष्ण पक्ष उच्च के मंगल(Mangal) , सूर्य (Surya) का गोचर आपके जीवन में लाभ के योग तो बनााएगा साथ ही साथ आपके लिए दिन उतार चढ़ाव भरा रह सकता है। चलिए जानते हैं पंडित लोकेश व्यास से कि मंगलवार के राशिफल में आपके लिए क्या खास रहेगा।
सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक दैनिक राशिफल
सिंह राशि दैनिक राशिफल
सिंह राशि वालों के पारिवारिक रिश्तों में मजबूती आएगी। वहीं बढ़ते हुए खर्च आपको थोड़ा परेशान जरूर कर सकते हैं। सिरदर्द या फिर आंखों से जुड़ी परेशानी आपको हो सकती है। इसलिए जरूरी है की सेहत का ध्यान रखें। वहीं आपके प्रेम जीवन में मिठास बनी रहेगी। साथ ही आप आपने साथी के साथ अच्छा समय बिताएंगे। आज आप दिखावे के खर्च से थोड़ा बचें और दूसरों के मामलों में अनावश्यक बोलने से दूरी रखें। उपाए के लिए आप सूर्य देव को जल अर्पित कर सकते।
कन्या राशि दैनिक राशिफल
कन्या राशि वालों का आज का दिन आय के लिहाज से काफी अच्छा रहेगा। कमाई के नए स्रोत बन सकते हैं साथ ही सेहत में भी सुधार महसूस होगा। काम को लेकर नई योजनाएं बनेंगी। जिसमें बाहर यात्रा के योग भी हैं। खान-पान में आप थोड़ा संयम रखें, वरना पेट से जुड़ी समस्या हो सकती है। माता-पिता के आशीर्वाद से रुके हुए काम आपके पूरे होंगे। उपाय के लिए आज आप गाय को हरा चारा खिलाएं।
तुला राशि दैनिक राशिफल
तुला राशि वालों को व्यापार में लाभदायक रहेगा। इसके साथ ही पार्टनरशिप में भी अच्छे नतीजे मिलेंगे और नए सहयोगी भी जुड़ सकते हैं। इसके साथ ही कोर्ट-कचहरी से संबंधित मामला आपके पक्ष में जा सकता है। घर में किसी छोटे आयोजन या फिर पार्टी की संभावना है। खर्च सोच-समझकर करें, ताकि बाद में परेशानी न हो। उपाय के लिए आज आप देवी लक्ष्मी को खीर का भोग लगाएं।
वृश्चिक राशि दैनिक राशिफल
तुला राशि वालों का भाग्य आपका साथ देगा। इसके साथ ही कामकाज में आ रही अड़चनें दूर होंगी। वहीं जीवनसाथी के साथ मिलकर किसी नए काम की शुरुआत कर सकते हैं। साथ ही संतान की पढ़ाई से जुड़ी चिंता भी खत्म होगी। काम के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ सकती है। वरिष्ठों की सलाह से मन संतुष्ट रहेगा और रिश्तों में चली आ रही कड़वाहट भी खत्म होगी। उपाय के लिए आप हनुमान चालीसा का पाठ करें।
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/12/01/2025-12-01t081847077z-new-bansal-logo-2025-12-01-13-48-47.png)
Follow Us