/bansal-news/media/media_files/2026/01/19/aaj-ka-rashifal-20-january-2026-dhanu-makar-kumbh-meen-dainik-rashifal-update-2026-01-19-15-38-38.jpg)
Aaj ka Rashifal 20 Jan 2026 somvar Monday Dhanu Makar Kumbh Meen Dainik Rashifal: 20 जनवरी मंगलवार को ग्रहों की चाल राशि चक्र की चार राशियों के लिए खास रहने वाली है। हिन्दू पंचांग के अनुसार २० जनवरी मंगलवार को माघ कृष्ण पक्ष उच्च के मंगल(Mangal) , सूर्य (Surya) का गोचर आपके जीवन में लाभ के योग तो बनााएगा साथ ही साथ आपके लिए दिन उतार चढ़ाव भरा रह सकता है। चलिए जानते हैं पंडित लोकेश व्यास से कि मंगलवार के राशिफल में आपके लिए क्या खास रहेगा।
धनु राशि दैनिक राशिफल
धनु राशि वालों के लिए मंगलवार का दिन सतर्क रहने के लिए कह रहा है। कोई भी बड़ा निवेश करने से पहले आपको बहुत सोच विचार कर लेना चाहिए। परिवार के किसी सदस्य से आपको कोई अशुभ समाचार मिल सकता है। अनजान व्यक्ति से सावधान रहें। क्रोध पर नियंत्रण रखना होगा। सेहत में उतार चढ़ाव देखने को मिल सकता है।
लकी नंबर: 3
लकी कलर: पीला
ज्योतिषीय उपाय: विष्णु जी को पीले फूल अर्पित करने से लाभ होगा।
मकर राशि दैनिक राशिफल
मकर राशि वालों के लिए मंगलवार का दिन ठीक-ठाक रहेगा। यदि आप नौकरी पेशा हैं तो आपकी बॉस से चल रही अनबन भी दूर होगी। अगर किसी नए काम में हाथ डालने वाले हैं तो सफलता मिलेगी। प्रमोशन के चलते आपका ट्रांसफर हो सकता है। अपनी बात को लेकर मां से मुलाकात हो सकती हे। प्रेमी जीवन में हैं तो आपको लाभ होगा।
लकी नंबर: 8
लकी कलर: नीला
ज्योतिषीय उपाय: शनि देव को सरसों के तेल का दीपक जलाने से लाभ होगा।
कुंभ राशि दैनिक राशिफल
कुंभ राशि वालों के लिए मंगलवार 20 जनवरी का दिन वाणी पर कंट्रोल करने की सलाह दे रहा है। आपको व्यवहार में भी बदलाव लाना होगा। अपनी जरूरी बातें किसी और से साझा न करें। जीवनसाथी के साथ किसी बात को लेकर अनबन हो सकती है। संपत्ति को लेकर परिवार में विवाद हो सकता है। काम का बोझ आपको परेशान कर सकता है। पुरानी गलती से आपको सबक लेने की जरूरत है। हो सकता है आपसे कोई मिलने घर आ सकता है।
लकी नंबर: 4
लकी कलर: आसमानी
ज्योतिषीय उपाय: जरूरतमंद को काले तिल दान करने से लाभ होगा।
मीन राशि दैनिक राशिफल
मीन राशि वालों को मंगलवार का दिन बढ़िया रहेगा। संतान आपकी बातों पर अमल करेगी। यदि आप स्टूडेंट हैं तो आपको परीक्षा में सफलता के योग बन रहे हैं। भगवान की भक्ति में आपका मन लगेगा। व्यापारी वर्ग नई योजनाओं की शुरुआत कर सकते हैं। हो सकता है आपकी कोई अधूरी इच्छा पूरी हो जाए। मां के स्वास्थ्य का ख्याल रखें वरना सेहत में गिरावट आ सकती है। दिन भागदौड़ी भरा रहेगा।
लकी नंबर: 7
लकी कलर: पीला
ज्योतिषीय उपाय: केले के पेड़ पर जल अर्पित करने से लाभ होगा।
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/12/01/2025-12-01t081847077z-new-bansal-logo-2025-12-01-13-48-47.png)
Follow Us