Advertisment

Aaj ka Rashifal 20 December 2025: मेष की आर्थिक स्थिति पहले से होगी मजबूत, वृष बातचीत में रखें संयम, मिथुन कर्क दैनिक राशिफल

Aaj Ka Rashifal 20 December 2025: 20 दिसंबर 2025 शनिवार का दिन कई राशियों के लिए सौभाग्य, तरक्की और स्थिरता लेकर आ रहा है, वहीं कुछ राशियों को अपनी सेहत, संबंधों और निर्णयों को लेकर सतर्क रहना होगा।

author-image
anjali pandey
new poster 1 (47)

Aaj Ka Rashifal 20 December 2025 Shanivar Saturday Singh Kanya Tula Vrashchik Dainik Rashifal: 20 दिसंबर 2025 शनिवार का दिन कई राशियों के लिए लकी रहेगा। तो वहीं कुछ राशियों को अपनी सेहत, संबंधों और निर्णयों को लेकर सतर्क रहना होगा। चलिए जानते हैं दैनिक राशिफल में मेष, वृष, मिथुन, कर्क के लिए क्या खास रहेगा। पढ़ें टॉप न्यूज के ज्योतिष में आज का राशिफल। Aaj ka Rashifal 20 December 2025 

Advertisment

मेष, वृष, मिथुन, कर्क दैनिक राशिफल 

मेष राशि दैनिक राशिफल 

मेष राशि वालों के लिए आज का दिन सकारात्मक संकेत लेकर आया है। संतान से जुड़े दायित्व पूरे होंगे। इसके साथ ही आर्थिक स्थिति पहले से मजबूत होगी। उपहार या सम्मान मिलने की संभावना है। जिससे मन प्रसन्न रहेगा। रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी। दिल के करीब किसी खास व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है। आज किसी गंभीर रिश्ते की शुरुआत भी संभव है। भाग्यशाली अंक 9 और रंग लाल रहेगा। उपाय के तौर पर हनुमान जी को गुड़-चने का भोग लगाएं।

वृषभ राशि दैनिक राशिफल

वृषभ राशि वालों के लिए आज आर्थिक मामलों में प्रगति का दिन है। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा और रिश्तों में मजबूती आएगी। हालांकि किसी अधिकारी या फिर परिवार के मुखिया से मतभेद हो सकता है। इसलिए बातचीत में संयम रखें। आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा। छात्रों के लिए करियर से जुड़ा कोई नया और अहम बदलाव सामने आ सकता है। भाग्यशाली अंक 6 और रंग सफेद है। मां लक्ष्मी को खीर का भोग लगाना शुभ रहेगा।

मिथुन राशि दैनिक राशिफल 

मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन रचनात्मक सफलता लेकर आएगा। शासन और सत्ता पक्ष से सहयोग मिलेगा, जिससे कार्यक्षेत्र में प्रगति के योग बन रहे हैं। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी और कामकाज से जुड़े प्रयास रंग लाएंगे। हालांकि परिवार के कुछ सदस्यों के साथ रिश्तों में तनाव की स्थिति बन सकती है, इसलिए धैर्य से काम लें। भाग्यशाली अंक 5 और रंग हरा रहेगा। गणेश जी को दूर्वा अर्पित करना लाभकारी होगा।

Advertisment

कर्क राशि दैनिक राशिफल

कर्क राशि वालों के लिए यात्रा और देशाटन के योग बन रहे हैं, जो सुखद और उत्साहवर्धक साबित होंगे। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा और पारिवारिक समस्याओं का समाधान निकल सकता है। महिला मित्रों या सहयोगियों से विशेष लाभ मिलने के संकेत हैं। किसी भी निर्णय में जल्दबाज़ी से बचें। भाग्यशाली अंक 2 और रंग सफेद रहेगा। शिवलिंग पर दूध अर्पित करना शुभ रहेगा।

ये भी पढ़ें : Breaking News Live Update: 1xBet बेटिंग केस में युवराज सिंह, सोनू सूद और उर्वशी रौतेला की करोड़ों की संपत्ति ED ने अटैच की

aaj ka rashifal 20 december Aaj ka Rashifal 20 December 2025
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें