/bansal-news/media/media_files/2026/02/01/aaj-ka-rashifal-2-feb-singh-kanya-tula-vrashchik-dainik-rashifal-daily-horoscope-2026-02-01-17-14-37.jpg)
Aaj ka Rashifal 2 Feb 2026 Ravivar Sunday Singh Kanya Tula Vrashchik Dainik Rashifal Daily Horoscope: 2 फरवरी को ग्रहों की चाल राशि चक्र की चार राशियों के लिए खास रहने वाली है। हिन्दू पंचांग के अनुसार 2 फरवरी को माघ कृष्ण पक्ष पर उच्च के मंगल (Mangal), सूर्य (Surya) का गोचर आपके जीवन में लाभ के योग तो बनााएगा साथ ही साथ आपके लिए दिन उतार चढ़ाव भरा रह सकता है। चलिए जानते हैं पंडित सनत कुमार खंपरिया से कि रविवार को आपके राशिफल में क्या खास रहने वाला है।
सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक दैनिक राशिफल
सिंह राशि दैनिक राशिफल
सिंह राशि वालों के लिए सोमवार का दिन काफी शानदार रहने वाला है। दांपत्य जीवन में मिठास बनी रहेगी और परिवार के साथ तालमेल अच्छा रहेगा। युवा वर्ग को बेकार के कामों में समय गंवाने से बचना चाहिए। स्वास्थ्य और मानसिक मजबूती के लिए खुद के लिए समय निकालना जरूरी होगा।
कामकाज में व्यस्तता बनी रह सकती है और कुछ ऐसे खर्च सामने आ सकते हैं, जिन्हें टालना मुश्किल होगा। पैतृक संपत्ति से लाभ मिलने के भी योग हैं। आपका लकी नंबर 1 और लकी कलर सुनहरा गोल्डन रहेगा। ज्योतिषीय उपाय में आपको आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करने की सलाह दी जा रही है।
कन्या राशि दैनिक राशिफल
कन्या राशि वालों के लिए सोमवार का दिन पहले से बेहतर रहने वाला है। जीवनसाथी और परिवार का सहयोग आपके आत्मविश्वास को बढ़ाएगा। आप सकारात्मक सोच के साथ अपने काम पर ध्यान दे पाएंगे। सेहत से जुड़ी परेशानियों में राहत मिलने के योग हैं। मेडिटेशन और आराम के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें।
अपनों की सलाह आपके लिए काफी फायदेमंद साबित होगी। समझदारी से फैसले लें और किसी के बहकावे में आने से बचें, नहीं तो नुकसान हो सकता है। आपका लकी नंबर 5 और लकी कलर गहरा हरा रहेगा। ज्योतिषीय पक्षियों को दाना डालने की सलाह दी जा रही है।
तुला राशि दैनिक राशिफल
तुला राशि वालों के लिए सोमवार का दिन आपके पक्ष में नजर आ रहा है। आर्थिक परेशानियां कम होंगी और रुका हुआ पैसा वापस मिलने की संभावना है। आत्म-चिंतन करने से आपके सोचने के तरीके में सकारात्मक बदलाव आएगा।
रिश्तेदारों के साथ चल रही अनबन किसी की मध्यस्थता से सुलझ सकती है। जमीन या वाहन से जुड़ा कोई कानूनी मामला आपके हक में आ सकता है। छात्रों के लिए भी दिन शुभ रहेगा। आपका लकी नंबर 7 और लकी नंबर गुलाबी रहेगा। ज्योतिषीय उपाय में छोटी कन्याओं को मिठाई खिलाने से लाभ होगा।
वृश्चिक राशि दैनिक राशिफल
वृश्चिक राशि वालों के लिए सोमवार का दिन बेहद अच्छा रहने वाला है। धार्मिक और आध्यात्मिक कार्यों की ओर आपका रुझान बढ़ेगा। अपने लक्ष्य पर ध्यान बनाए रखें, सफलता जरूर मिलेगी। युवाओं को किसी अनुभवी व्यक्ति से मार्गदर्शन प्राप्त हो सकता है। समझदारी और विवेक से लिए गए फैसले लाभ दिलाएंगे।
समाज में आपकी अलग पहचान बनेगी। बढ़ते खर्च थोड़ी चिंता दे सकते हैं, लेकिन हालात जल्द ही संभल जाएंगे। आपका लकी नंबर 8 और लकी कलर मैरून रहेगा। ज्योतिषीय उपाय में आपको हनुमान चालीसा का पाठ करने की सलाह दी जा रही है।
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/12/01/2025-12-01t081847077z-new-bansal-logo-2025-12-01-13-48-47.png)
Follow Us