/bansal-news/media/media_files/2026/02/01/aaj-ka-rashifal-2-feb-dhanu-makar-kumbh-meen-dainik-rashifal-daily-horoscope-2026-02-01-16-47-13.jpg)
Aaj ka Rashifal 2 Feb 2026 Ravivar Sunday Dhanu Makar Kumbh Meen Dainik Rashifal Daily Horoscope: 2 फरवरी को ग्रहों की चाल राशि चक्र की चार राशियों के लिए खास रहने वाली है। हिन्दू पंचांग के अनुसार 2 फरवरी को माघ कृष्ण पक्ष पर उच्च के मंगल (Mangal), सूर्य (Surya) का गोचर आपके जीवन में लाभ के योग तो बनााएगा साथ ही साथ आपके लिए दिन उतार चढ़ाव भरा रह सकता है। चलिए जानते हैं पंडित सनत कुमार खंपरिया से कि रविवार को आपके राशिफल में क्या खास रहने वाला है।
धनु, मकर, कुंभ, मीन दैनिक राशिफल
धनु राशि दैनिक राशिफल
धनु राशि वालों के लिए सोमवार का दिन कुल मिलाकर अच्छा रहने वाला है। पढ़ाई कर रहे विद्यार्थियों या नौकरी की तलाश में जुटे लोगों को शुभ समाचार मिल सकता है। अगर आप किसी नए निवेश की योजना बना रहे हैं, तो पहले पूरी जांच-पड़ताल जरूर कर लें। घर के बुजुर्गों की सेहत पर खास ध्यान देने की जरूरत है और वरिष्ठ सदस्यों का सम्मान बनाए रखें। निजी क्षेत्र में काम करने वालों को नई नौकरी के प्रस्ताव मिल सकते हैं। राजनीति से जुड़े लोगों के लिए भी दिन अनुकूल रहेगा। अपका लकी नंबर 3 और लकी कलर पीला रहेगा। ज्योतिषीय उपाय में आपको माथे पर केसर का तिलक लगाएं।
मकर राशि दैनिक राशिफल
मकर राशि वालों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। दूसरों से उम्मीद लगाने के बजाय अपनी क्षमता पर भरोसा रखें। युवा वर्ग को भावनाओं में बहकर कोई बड़ा फैसला लेने से बचना चाहिए। जीवन की परिस्थितियों को व्यावहारिक नजरिए से समझने की कोशिश करें। परिवार के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा। आपकी कला और प्रतिभा लोगों को प्रभावित कर सकती है। निजी जीवन से जुड़ी परेशानियां धीरे-धीरे दूर होंगी। आपका लकी नंबर 4 और लकी कलर आसमानी रहेगा। ज्योतिषीय उपाय में आपको शनि देव के सामने सरसों के तेल का दीपक जलाने की सलाह दी जा रही है।
कुंभ राशि दैनिक राशिफल
कुंभ राशि वालों का दिन नई ऊर्जा और उत्साह से भरा रहेगा। नौकरी या व्यापार के सिलसिले में यात्रा के योग बन रहे हैं। जिस काम के लिए आप लंबे समय से मेहनत कर रहे थे, उसमें सफलता मिलने की संभावना है। नौकरीपेशा लोगों को काम का दबाव कम होने से राहत मिलेगी। विद्यार्थियों को पढ़ाई पर पूरा फोकस बनाए रखना होगा। दांपत्य जीवन में मधुरता आएगी और अचानक धन लाभ से आर्थिक स्थिति मजबूत हो सकती है। आपका लकी नंबर 11 और लकी कलर नीला रहेगा। ज्योतिषीय उपाय में किसी जरूरतमंद को भोजन कराने से लाभ होगा।
मीन राशि दैनिक राशिफल
मीन राशि वालों के लिए सोमवार का दिन अच्छा रहने वाला है। किसी करीबी व्यक्ति की सलाह आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकती है। यह समय आगे बढ़ने का है, बस सही दिशा में प्रयास करते रहें। सामाजिक कार्यों में आपकी रुचि बनी रहेगी। कुछ लोग ईर्ष्या के कारण आपकी आलोचना कर सकते हैं, लेकिन उन बातों पर ध्यान न दें। व्यवसाय से जुड़ी नई योजना शुरू करने के लिए समय अनुकूल है। पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है और उधार दिया हुआ पैसा वापस मिलने के योग हैं। सोमवार को आपका लकी कलर 3 और लकी कलर केसरिया रहेगा। ज्योतिषीय उपाय में आपको भगवान विष्णु की पूजा करें और पीला फल अर्पित करने की सलाह दी जा रही है।
यह भी पढ़ें:
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/12/01/2025-12-01t081847077z-new-bansal-logo-2025-12-01-13-48-47.png)
Follow Us