Advertisment

Aaj ka Rashifal 19 December 2025: मेष को मित्रों का मिलेगा सहयोग, वृष की संतान से जुड़ी परेशानियां होंगी दूर, मिथुन कर्क दैनिक राशिफल

Aaj Ka Rashifal 19 December 2025: 19 दिसंबर 2025 शुक्रवार का दिन कई राशियों के लिए सौभाग्य, तरक्की और स्थिरता लेकर आ रहा है, वहीं कुछ राशियों को अपनी सेहत, संबंधों और निर्णयों को लेकर सतर्क रहना होगा।

author-image
anjali pandey
new poster 1 (46)

Aaj Ka Rashifal 19 December 2025 Shukravar Friday Singh kanya Tula Vrashchik Dainik Rashifal: 19 दिसंबर 2025 का दिन कई राशियों के लिए लकी रहेगा। तो वहीं कुछ राशियों को अपनी सेहत, संबंधों और निर्णयों को लेकर सतर्क रहना होगा। चलिए जानते हैं दैनिक राशिफल में मेष, वृष, मिथुन, कर्क के लिए क्या खास रहेगा। पढ़ें टॉप न्यूज के ज्योतिष में आज का राशिफल। Aaj ka Rashifal 19 December 2025

Advertisment

मेष, वृष, मिथुन, कर्क दैनिक राशिफल 

मेष राशि दैनिक राशिफल 

मेष राशि वालों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। आपको मित्रों का सहयोग मिलेगा।  इसके साथ ही किसी छोटी पार्टी या मिलन समारोह की योजना बन सकती है। यात्रा के दौरान परिवार के सदस्यों से बातचीत में थोड़ा संयम रखें। कामकाज में आपका मन थोड़ा भटक सकता है। वहीं उधार दिया हुआ धन वापस मिलने की संभावना है। आज आपका भाग्यशाली अंक 3 रहेगा। भाग्यशाली रंग लाल रहेगा। आज के दिन हनुमान चालीसा का पाठ करना लाभकारी रहेगा।

वृषभ राशि दैनिक राशिफल

वृष राशि वालों के लिए आज का दिन भागदौड़ भरा रह सकता है। परिवार को पर्याप्त समय न दे पाने के कारण थोड़ी नाराजगी का सामना करना पड़ सकता है। व्यवसाय से जुड़े लोगों के लिए कोई अहम डील फाइनल हो सकती है। आज आपकी संतान से जुड़ी परेशानियां दूर होंगी, लेकिन किसी परिजन की सेहत को लेकर चिंता बनी रह सकती है। आज आपका भाग्यशाली अंक 6 और भाग्यशाली रंग सफेद है। आज माता लक्ष्मी को सफेद मिठाई अर्पित करें।

मिथुन राशि दैनिक राशिफल 

मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। बिजनेस से जुड़ी कोई अटकी हुई डील पूरी होने के योग हैं। योग और व्यायाम से स्वास्थ्य में सुधार होगा। किसी भी फैसले में जल्दबाज़ी से बचें। सामाजिक दायरा बढ़ेगा और नए लोगों से जुड़ाव होगा। भाग्यशाली अंक 5, भाग्यशाली रंग हरा रहेगा। गणेश जी को दूर्वा अर्पित करना शुभ रहेगा।

Advertisment

कर्क राशि दैनिक राशिफल

कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन लाभदायक साबित हो सकता है। आपके प्रयास रंग लाएंगे और सफलता मिलने के योग हैं। पारिवारिक मतभेदों से दूर रहना बेहतर रहेगा। जीवनसाथी के साथ समय अच्छा बीतेगा और रिश्तों में मधुरता आएगी। नौकरी या रोजगार से जुड़े नए अवसर भी मिल सकते हैं। भाग्यशाली अंक 2, भाग्यशाली रंग सफेद है। आज शिवलिंग पर दूध अर्पित करें।

ये भी पढ़ें :  Aaj ka Rashifal 19 December 2025: सिंह को निर्णय लेने में होगी दुविधा, कन्या को सीनियर्स का मिलेगा सहयोग, तुला वृश्चिक दैनिक राशिफल

Aaj ka Rashifal 19 December 2025 Aaj Ka Rashifal 19 Dec
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें