/bansal-news/media/media_files/2025/12/18/new-poster-1-45-2025-12-18-17-46-02.png)
Aaj Ka Rashifal 19 December 2025 Shukravar Friday Singh kanya Tula Vrashchik Dainik Rashifal: 19 दिसंबर 2025 का दिन कई राशियों के लिए लकी रहेगा। तो वहीं कुछ राशियों को अपनी सेहत, संबंधों और निर्णयों को लेकर सतर्क रहना होगा। चलिए जानते हैं दैनिक राशिफल में सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक के लिए क्या खास रहेगा। पढ़ें टॉप न्यूज के ज्योतिष में आज का राशिफल। Aaj ka Rashifal 19 December 2025
सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक दैनिक राशिफल
सिंह राशि दैनिक राशिफल
सिंह राशि वाले आज आप खुद को झगड़े या अनावश्यक तनाव में घिरा महसूस कर सकते हैं। इसके साथ ही निर्णय लेने में दुविधा रहेगी, लेकिन सीनियर्स के सामने अपनी बात रखने से आपको राहत मिल सकती है। उधार या फिर कर्ज से जुड़े मामलों में सफलता मिलने की संभावना है। आज आपका भाग्यशाली अंक 1, भाग्यशाली रंग सुनहरा रहेगा। आज सूर्य को जल अर्पित करना लाभकारी होगा।
कन्या राशि दैनिक राशिफल
कन्या राशि वालों का आज का दिन मिलाजुला रहेगा। इस बीच जीवनसाथी की सेहत थोड़ी चिंता का कारण बन सकती है। विद्यार्थियों को सीनियर्स का सहयोग मिलेगा, जिससे आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। पैतृक संपत्ति से जुड़े मामलों में फिलहाल चुप रहना ही समझदारी है। आज आपका भाग्यशाली अंक 5 और भाग्यशाली रंग हरा रहेगा। आज आप विष्णु सहस्रनाम का पाठ करें।
तुला राशि दैनिक राशिफल
तुला राशि वालों के आज नए काम की शुरुआत पार्टनरशिप में शुभ रहेगी। आपके धार्मिक यात्रा का योग बन रहा है, इसमें अगर आप अपने माता-पिता को साथ ले जाते हैं तो यह आपके लिए लाभकारी रहेगा। संतान आपकी उम्मीदों पर खरी उतरेगी। विद्यार्थियों को सफलता के लिए मेहनत और बढ़ानी होगी। भाग्यशाली अंक 6, भाग्यशाली रंग गुलाबी है। आज माता लक्ष्मी के सामने दीपक जलाएं।
वृश्चिक राशि दैनिक राशिफल
वृश्चिक राशि वालों के लिए आज के दिन नया वाहन खरीदने का योग बन सकता है। नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन या फिर जिम्मेदारी बढ़ने की खबर मिल सकती है। संपत्ति से जुड़े किसी भी सौदे में सोच-समझकर फैसला लें। विद्यार्थियों के लिए उच्च शिक्षा के नए रास्ते खुल सकते हैं। भाग्यशाली अंक 9, भाग्यशाली रंग मैरून रहेगा। आज मंगल ग्रह के लिए लाल मसूर का दान करें।
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/12/01/2025-12-01t081847077z-new-bansal-logo-2025-12-01-13-48-47.png)
Follow Us
चैनल से जुड़ें