/bansal-news/media/media_files/2026/01/16/aaj-ka-rashifal-17-january-2026-singh-kanya-tula-vrashchik-dainik-rashifal-2026-01-16-17-10-45.jpg)
Aaj ka Rashifal 17 Jan 2026 Saturday Shanivar Singh Kanay Tula Vrashchik Dainik Rashifal: 17 जनवरी शनिवार को ग्रहों की चाल राशि चक्र की चार राशियों के लिए खास रहने वाली है। हिन्दू पंचांग के अनुसार 17 जनवरी को माघ कृष्ण पक्ष उच्च के मंगल(Mangal) , सूर्य (Surya) का गोचर आपके जीवन में लाभ के योग तो बनााएगा साथ ही साथ आपके लिए दिन उतार चढ़ाव भरा रह सकता है। चलिए जानते हैं ज्योतिषाचार्य से कि शनिवार के राशिफल में आपके लिए क्या खास रहेगा।
सिंह, कन्या, तुला , वृश्चिक दैनिक राशिफल
सिंह राशि दैनिक राशिफल
सिंह राशि वालों के लिए शनिवार का दिन व्यय कराने वाला रहेगा। आपकी उन्नति की राह आसान होगी। इससे आप आगे बढ़ेंगे। हालांकि आपको पुरानी गलती से सबक लेनी की जरूरत है। परिवार के सहयोग से आपके सारे काम पूरे होंगे। इनकम और खर्चों में आपको संतुलन बनाकर चलना होगा। पारिवारिक मामलों को आप कुछ परेशान हो सकते हैं। हो सकते हैं घूमने का विचार प्लान कर सकते हैं। स्टूडेंट को मानसिक बोझ से छुटकारा मिल सकता है। आपका लकी नंबर 1 और लकी कलर सुनहरा रहेगा। ज्योतिषीय उपाय में आपको सूर्य को जल चढ़ाने की सलाह दी जा रही है।
कन्या राशि दैनिक राशिफल
कन्या राशि वालों में शनिवार को निर्णय लेने की क्षमता विकसित होगी। मित्रों से आपकी खूब मिलेगी। हो सकता है आप किसी धार्मिक कार्यक्रम में शामिल हो सकता है। पूजा-पाठ में भी आपका मन लग सकता है। बिना वजह आपको क्रोध न करने की सलाह दी जा रही है। हो सकता है आपको किसी काम में आपको भाई-बहनों का साथ मिले।
हो सकता है आपको ससुराल पक्ष के आर्थिक मदद मिले। उधार दिया पैसा वापस मिल सकता है। ये भी हो सकता है किसी बड़े प्रोजेक्ट पर अपको काम करने का अवसर मिले। शनिवार को आपका लकी नंबर 5 और लकी कलर हरा रहेगा। ज्योतिषीय उपाय में गाय को हरा चारा खिलाने की सलाह दी जा रही है।
तुला राशि दैनिक राशिफल
तुला राशि वालों के लिए शनिवार का दिन परिवार साथ बीतेगा। हो सकता है आपके मन में कुछ नए विचार भी आएं। पारिवारिक माहौल आपका खुशनुमा रहेगा। हो सकता है परिवार में कोई मांगलिक कार्य भी संभव हो। इस दौरान आप अपने आत्मविश्वास को मजबूत कर पाएंगे।
17 दिसंबर को विरोधी आपको नुकसान पहुंचाने का प्रयास भी कर सकते हैं। समस्याओं को हल करने का प्रयास करना होगा। आपकी कोई मन की इच्छा पूरी होने के योग बनते दिख रहे हें। हालांकि संतान की पढ़ाई-लिखाई को लेकर आप चिंतित रह सकते हैं। इसे दूर करने का प्रयास करना है। शनिवार को आपका लकी नंबर 6 और लकी कलर गुलाबी रहेगा। ज्योतिषीय उपाय में आपको मां दुर्गा को लाल फूल अर्पित करने से लाभ होगा।
वृश्चिक राशि दैनिक राशिफल
वृश्चिक राशि वालों के लिए शनिवार का दिन खर्चों भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपको किसी समस्या सा सामना करना पड़ सकता है। 17 जनवरी का दिन खुशियां लेकर आएगा। आपकी खुशी का ठिकाना रहेगा। व्यापार में आपको रुकावटें झेलनी पड़ सकती है।
हो सकता है पढ़ाई को लेेकर चिंता रहे। हो सकता है आपको पुराना लेनदेन परेशान करें। खास लोगों से मुलाकात आपको लाभ दिला सकती है। शनिवार को आपका लकी नंबर 8 और लकी कलर लाल रहेगा। ज्योतिषीय उपाय में हनुमान जी को सिंदूर चढ़ाने की सलाह दी जा रही है।
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/12/01/2025-12-01t081847077z-new-bansal-logo-2025-12-01-13-48-47.png)
Follow Us