Advertisment

Aaj ka Rashifal 17 January 2026: धनु को किसी काम को लेकर तनाव हो सकता है, मकर की बढ़ेगी इनकम, कुंभ-मीन दैनिक राशिफल

17 जनवरी शनिवार को ग्रहों की चाल राशि चक्र की चार राशियों के लिए खास रहने वाली है। हिन्दू पंचांग के अनुसार 17 जनवरी शनिवार को आपका दिन कैसा रहेगा जानते हैं।

author-image
Preeti Dwivedi
Aaj ka Rashifal  17 January 2026 dhanu makar kumbh meen  Dainik Rashifal

Aaj ka Rashifal 17 Jan 2026 Saturday Shanivar Dhanu Makar Kumbh  Meen Dainik Rashifal: 17 जनवरी शनिवार को ग्रहों की चाल राशि चक्र की चार राशियों के लिए खास रहने वाली है। हिन्दू पंचांग के अनुसार 17 जनवरी को माघ कृष्ण पक्ष उच्च के मंगल(Mangal) , सूर्य (Surya) का गोचर आपके जीवन में लाभ के योग तो बनााएगा साथ ही साथ आपके लिए दिन उतार चढ़ाव भरा रह सकता है। चलिए जानते हैं ज्योतिषाचार्य से कि शनिवार के राशिफल में आपके लिए क्या खास रहेगा।  

Advertisment

धनु, मकर, कुंभ, मीन दैनिक राशिफल 

धनु राशि दैनिक राशिफल 

धनु राशि वालों के लिए दिन जिम्मेदारी के साथ काम करने की सलाह दे रहा है। किसी काम को लेकर आपको तनाव हो सकता है। शनिवार को आपके अधूरे काम पूरे हो जाएंगे। इससे आप राहत महसूर करेंगे। आपका वातावरण खुशनुमा रहने वाला है।

मित्र आपके लिए कोई बढ़िया सा इंवेस्टमेंट प्लान लेकर आ सकते हैं। हो सकता है 17 जनवरी को आप जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने  का प्लान बना सकते हैं। जीवन साथी के साथ चल रही अनबन दूर होगी। हालांकि किसी की सेहत परिवार में बिगड़ सकती है। इसलिए सतर्क रहें। आपका लकी नंबर 3 और लकी पीला रहेगा। ज्योतिषीय उपाय में आपको विष्णु सहस्रनाम का पाठ करने की सलाह दी जा रही है। 

मकर राशि दैनिक राशिफल 

मकर राशि वालों के लिए शनिवार का दिन इनकम बढ़ाएगा। हो सकता है आपको 17 जनवरी को खोया हुआ धन वापस मिल जाए। यदि हो सकता है आपको किसी के साथ साझेदारी में काम करने का मौका मिले। यदि आप नौकरी में बदलाव की सोच रहे हैं तो इसके लिए समय अच्छा है। आपको किसी बात पर बोलने से पहले बहुत सोच विचार कर लेना चाहिए। हो सकता है संतान को दी गई जानकारी जिम्मेदारी वह पूरी कर पाएंगे। धर्म-कर्म की भावना से आप उत्साहित रहेंगे। आपका लकी नंबर 4 और लकी कलर नीला रहेगा। ज्योतिषीय उपाय में आपको शनि देव को सरसों का तेल चढ़ाने की सलाह दी जा रही है। 

Advertisment

कुंभ राशि दैनिक राशिफल 

कुंभ राशि वालों के लिए शनिवार का दिन आपके लिए पॉजिटिव रह सकता है। यदि आप व्यापारी हैं तो आपको इसमें परेशानी आ सकती है। फिर भी आपके काम पूरे होंगे। पिता की कोई बात आपको बुरी लग सकती है। संतान को एजूकेशन के लिए बाहर जाना पड़ सकता है।

अविवाहित हैं तो आपके जीवन में नए साथी का आगमन हो सकता है। कार्यक्षेत्र में आपको किसी पॉलिटिक्स में नहीं पड़ना होगा। इसका असर आपके काम पर पड़ सकता है। आपका लकी नंबर 7 और लकी कलर नीला रहेगा। ज्योतिषीय उपाय में आपको गरीबों को काले तिल दान करने की सलाह दी जा रही है। 

मीन राशि दैनिक राशिफल  

मीन राशि वालों के लिए शनिवार का दिन जीवनसाथी का सहयोग दिलाएगा। टेस्टी खाने का आनंदे उठा पाएंगे। यदि आप अविवाहित हैं तो आपको एक साथी मिल सकता है। रोजगार को लेकर किए गए आपके प्रयास जारी रखना होंगे।

Advertisment

इससे आप कोई अच्छा मुकाम हासिल कर सकते हैं। आपको किसी अच्छे काम के लिए प्रोत्साहन मिल सकता है। आपके मित्र भी बढ़ेंगे। किसी काम को लेकर आपको जल्दबाजी से बचना होगा। आपका लकी नंबर 2 और लकी कलर पीला रहेगा। ज्योतिषीय उपाय में आपको भगवान विष्णु को तुलसी पत्र चढ़ाने की सलाह दी जा रही है। 

यह भी पढ़ें: Weekly Horoscope 19-25 January 2026: क्या इस सप्ताह धनु को मिलेगा धन, मकर को विवाह के क्या हैं संकेत, कुंभ-मीन साप्ताहिक राशिफल 

Astrology daily horoscope jyotish Aaj ka rashifal dainik rashifal aaj ka rashifal 17 January 2026
Advertisment
चैनल से जुड़ें