Advertisment

Aaj ka Rashifal 16 Jan 2026: सिंह की नौकरी की तलाश होगी पूरी, कन्या के आर्थिक प्रयास होंगे सफल, तुला-वृश्चिक दैनिक राशिफल

16 जनवरी शुक्रवार को ग्रहों की चाल राशि चक्र की चार राशियों के लिए खास रहने वाली है। हिन्दू पंचांग के अनुसार 16 जनवरी शुक्रवार को आपका दिन कैसा रहेगा जानते हैं। 

author-image
Preeti Dwivedi
Aaj ka Rashifal  16 January 2026 singh kanya tula vrishchik  Dainik Rashifal

Aaj ka Rashifal 16 Jan 2026  Singh Kanya Tula Vrashchik Dainik Rashifal: 16 जनवरी शुक्रवार को ग्रहों की चाल राशि चक्र की चार राशियों के लिए खास रहने वाली है। हिन्दू पंचांग के अनुसार 16 जनवरी को मकर संक्रांति मनाई जाएगी। इससे पहले 16 जनवरी को उच्च के मंगल, सूर्य का गोचर आपके जीवन में लाभ के योग तो बनााएगा साथ ही साथ आपके लिए दिन उतार चढ़ाव भरा रह सकता है। चलिए जानते हैं ज्योतिषाचार्य से कि शुक्रवार के राशिफल में आपके लिए क्या खास रहेगा।  

Advertisment

सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक दैनिक राशिफल 

सिंह राशि दैनिक राशिफल 

सिंह राशि के लोगों के लिए शुक्रवार का दिन आर्थिक मामले में शुभ रहेगा। आमदनी के योग बनेंगे। किसी पूर्व परिचित की मदद से लाभ हो सकता है। कार्यक्षेत्र में ईमानदारी से काम करने से लाभ के योग बनेंगे। समाज में आपका सम्मान भी बढेगा। नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो आपको सफलता के योग बन रहे हैं। आर्थिक प्रयासों से भाग्य का साथ होगा। आमदनी बढ़ेगी। भौतिक सुख साधन बढ़ेगा। वैवाहिक जीवन में जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा। शुक्रवार को आपका लकी नंबर 1 और लकी नंबर सुनहरा रहेगा। ज्योतिषीय उपाय में आपको सूर्य को जल अर्पित करने की सलाह दी जा रही है। 

कन्या राशि दैनिक राशिफल 

कन्या राशि के जातकों के लिए लागो को आज घर के सदस्यों के सहयोग से लाभ मिलेगा। व्यापार में आपको लाभ होगा। शिक्षकों से आपको सहयोग मिलेगा। सफलता पाने लिए आपको परिश्रम करने की सलाह दी जा रही है। व्यापार में तेजी से बदलाव आएंगे। नए मौके आकपो मिलेंगे। आर्थिक प्रयास आपके सफल होंगे। आर्थिक पक्ष आपका बेहतर होगा। लव लाइफ में हैं तो आप आपने प्रेमी से दिल की बात कर सकते हैं। महिलाओं से आपके संबंध मधुर रहेंगे। आपको अपनी वाणी पर संयम रखना होगा। आपका लकी नंबर 5 और लकी कलर हरा रहेगा। ज्योतिषीय उपाय में आपको गाय को हरा चारा खिलाने से लाभ होगा। 

तुला राशि दैनिक राशिफल 

तुला राशि वालों को शुक्रवार को मेहनत से लाभ होगा। आर्थिक लेनदेन में आपको सतर्क रहने की सलाह दी जा रही है। कार्य क्षेत्र में आप पर आपके अनावश्यक दबाव आ सकता है। ऐसे में आपको सतर्क रहना होगा। आपके जीवन में कुछ एक नया दौर शुरू हो सकता हे। आपको नए अधिकारियों के सामने अपने आपको साबित करने की सलाह दी जा रही है। वैवाहिक जीवन आपके मधुर होंगे। संतान को लेकर आप चिंतित हो सकते हैं। छात्रों को अपने लक्ष्यों पर फोकस करना होगा। आपका लकी नंबर 6 और लकी कलर गुलाबी रहेगा। ज्योतिषीय उपाय में आपको मां दुर्गा को लाल फूल चढ़ाने की सलाह दी जा रही है। 

Advertisment

वृश्चिक राशि दैनिक राशिफल 

वृश्चिक राशि के लोगों के लिए शुक्रवार का दिन खास होगा।  कार्यक्षेत्र में आकपो सहकर्मियों का सहयोग प्राप्त होगा। लंबे समय से चली आ रही परेशानियां दूर होंगी। लव लाइफ में प्यार मजबूत होगा। मूड आपका खुशनुमा रहेगा। प्रिय मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा। कार्यक्षेत्र में कुछ असंभव कार्य आप पूरे कर पाएंगे। उन्हें हल करने में भी आप सफल होंगे। आर्थिक प्रयासर आपके सफल होंगे। स्वास्थ्य का ध्यान रखने की सलाह आपको दी जा रही है। आपको पेट से जुड़ी परेशानीयां आपको परेशान कर सकती हैं। आपका लकी नंबर 9 और लकी कलर मैरून रहेगा। ज्योतिषीय उपाय में आपको  हनुमान चालीसा का पाठ करने की सलाह दी जा रही है। 

यह भी पढ़ें: Aaj ka Rashifal 16 Jan 2026: धनु को करियर में बदलाव के योग, मकर वाले व्यापार में रहें सतर्क, कुंभ मीन दैनिक राशिफल

Aaj ka rashifal aaj ka Rashifal 16 Jan 2026
Advertisment
चैनल से जुड़ें