/bansal-news/media/media_files/2026/01/15/aaj-ka-rashifal-16-january-2026-dhanu-makar-kumbh-meen-dainik-rashifal-2026-01-15-15-55-30.jpg)
Aaj ka Rashifal 16 Jan 2026 shukravar friday Dhanu Makar Kumbh Meen Dainik Rashifal: 16 जनवरी शुक्रवार को ग्रहों की चाल राशि चक्र की चार राशियों के लिए खास रहने वाली है। हिन्दू पंचांग के अनुसार 16 जनवरी को मकर संक्रांति मनाई जाएगी। इससे पहले 16 जनवरी को उच्च के मंगल, सूर्य का गोचर आपके जीवन में लाभ के योग तो बनााएगा साथ ही साथ आपके लिए दिन उतार चढ़ाव भरा रह सकता है। चलिए जानते हैं ज्योतिषाचार्य से कि शुक्रवार के राशिफल में आपके लिए क्या खास रहेगा।
धनु, मकर, कुंभ, मीन दैनिक राशिफल
धनु राशि दैनिक राशिफल
धनु राशि वालों के लिए शुक्रवार का दिन अनुकूल रहेगा। अभी तक परिवार में चल रहा तनाव दूर हो सकता है। सेहत को लेकर लापरवाही न करें वरना आपको भारी पड़ सकती है। 16 जनवरी को आपकी किसी मित्र से मुलाकात हो सकती है। पुराने मित्रों से मुलाकात आपको खुशी देगी।
आपके करियर में कुछ बदलाव के योग बन रहे हैं। नए लोगों की पहचान से आपका दायरा बढ़ेगा। कार्यक्षेत्र में आपका माहौल सकारात्मक रहने से मन प्रसन्न रहेगा। सहयोगियों की सहायता से आपके प्रोजेक्ट पूरे होंगे। भाई की मदद से भी आपको फायदा मिलेगा। 16 जनवरी को आपका लकी नंबर 3 और लकी कलर पीला रहेगा। ज्योतिषीय उपाय में आपको केले के पेड़ पर जल चढ़ाने की सलाह दी जा रही है।
मकर राशि दैनिक राशिफल
मकर राशि वालों के लिए शुक्रवार का दिन मिलाजुला रहेगा। परिवार के सदस्यों से आपके काम पूरे होंगे। जरूरी काम निपटा पाएंगे। हालांकि सेहत को लेकर सतर्क रहना होगा। खानपान से सावधानी रखें। नौकरीपेशा हैं तो सतर्क रहें। विरोधियों आपको परेशान कर सकते हैं।
यदि आप व्यापारी हैं तो सतर्क रहना होगा। बैंकिंग से जुड़े कामों में आपको सफलता मिल सकती है। आपका लकी नंबर 8 और लकी कलर नीला रहेगा। ज्योतिषीय उपाय में आपको शनिदेव को सरसों का तेल अर्पित करने की सलाह दी जा रही है।
कुंभ राशि दैनिक राशिफल
कुंभ राशि वालों के लिए शुक्रवार 16 जनवरी का दिन सामाजिक और राजनीतिक काम में सफलता के योग बना रहा है। पारिवारिक जीवन मे तालमेल और प्रेम से ही काम होंगे। ज्यादा सोच विचार करने से उलझने की बजाय उन्हें दूर करें। भविष्य को लेकर ज्यादा टेंशन न लें। कारोबारियों को व्यापार में लाभ होगा। किसी पारिवारिक सदस्य से आपका विवाद हो सकता है। वाणी पर संयम रखें तो अच्छा रहेगा। शाम को मित्रों का सहयोग आपको खुशी देगा। 16 जनवरी को आपका लकी नंबर 4 और लकी कलर आसमानी रहेगा। ज्योतिषीय उपाय में आपको पक्षियों को दाना डालने की सलाह दी जा रही है।
मीन राशि दैनिक राशिफल
मीन राशि वालों के लिए दांपत्य जीवन में खुशियां आएंगी। बच्चों को लेकर शुक्रवार को आपकी टेंशन बढ़ सकती है। आर्थिक मामलों में आपके प्रयास सफल होंगे। किसी परिचित के माध्यम से आपको व्यापार में लाभ के योग बनते दिख रहे हैं। आपको अपनी मां की सेहत का ध्यान रखने की सलाह दी जा रही है। न चाहकर भी कुछ खर्चे करने पड़ सकते हैं। शोध कार्यों मे छात्रों को सफलता मिल सकती है। शिक्षा के मामले में भी शुक्रवार का दिन बेहतर रहेगा। आपका लकी नंबर 7 और लकी कलर पीला रहेगा। ज्योतिषीय उपाय में आपको विष्णु सहस्रनाम का पाठ करने की सलाह दी जा रही है।
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/12/01/2025-12-01t081847077z-new-bansal-logo-2025-12-01-13-48-47.png)
Follow Us