Advertisment

Aaj ka Rashifal 16 Jan 2026: मेष को कार्यक्षेत्र में सफलता के योग, वृष को मिल सकती है कर्ज से राहत, मिथुन-कर्क दैनिक राशिफल

16 जनवरी शुक्रवार को ग्रहों की चाल राशि चक्र की चार राशियों के लिए खास रहने वाली है। हिन्दू पंचांग के अनुसार 16 जनवरी शुक्रवार को आपका दिन कैसा रहेगा जानते हैं।

author-image
anjali pandey
new poster 1

Aaj ka Rashifal 16 Jan 2026 Friday  Mesh Vrash Mithun Kark Dainik Rashifal: 16 जनवरी शुक्रवार को ग्रहों की चाल राशि चक्र की चार राशियों के लिए खास रहने वाली है। हिन्दू पंचांग के अनुसार 16 जनवरी को मकर संक्रांति मनाई जाएगी। इससे पहले 16 जनवरी को उच्च के मंगल, सूर्य का गोचर आपके जीवन में लाभ के योग तो बनााएगा साथ ही साथ आपके लिए दिन उतार चढ़ाव भरा रह सकता है। चलिए जानते हैं ज्योतिषाचार्य से कि शुक्रवार के राशिफल में आपके लिए क्या खास रहेगा।  

Advertisment

मेष, वृष, मिथुन, कर्क दैनिक राशिफल 

मेष राशि दैनिक राशिफल 

मेष राशि वालों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। कार्यक्षेत्र में सफलता के संकेत हैं। हालांकि, किसी पर जरूरत से ज्यादा यकीन करना या फिर बड़ी उम्मीदें रखना आज आपके लिए सही नहीं रहेगा। आपके व्यक्तित्व में खास आकर्षण रहेगा, जिससे लोग आपसे प्रभावित होंगे।  व्यवसाय से जुड़े फैसले आप सोच-समझकर और गंभीरता के साथ लें। पारिवारिक रिश्तों में आपको नई ताजगी महसूस होगी। घर में किसी शुभ आयोजन की संभावना भी बन रही है। आज किस्मत आपका अच्छा साथ दे रही है। घर की साज-सज्जा के लिए कुछ नया सामान खरीद सकते हैं। आज आपका भाग्यशाली अंक 1 और भाग्यशाली रंग लाल रहेगा। उपाय के लिए हनुमान जी को सिंदूर अर्पित करें।  

वृषभ राशि दैनिक राशिफल

वृषभ राशि वालों के लिए आज का दिन शुभ और सकारात्मक रहने वाला है। कामकाज सुचारू रूप से चलता रहेगा।  साथ ही आर्थिक मामलों में भी किस्मत आपका साथ देगी। व्यापार में विस्तार के योग बन रहे हैं। विद्यार्थियों के लिए उच्च शिक्षा से जुड़ी राह आसान होगी। आपकी कला और मेहनत का आपको पूरा लाभ मिलेगा। प्रेम जीवन में आज कोई प्यारा सा सरप्राइज मिल सकता है। अगर कोई पुराना कर्ज या फिर रुका हुआ पैसा है, तो उससे राहत मिलने की संभावना है। परिवार का माहौल खुशहाल रहेगा। भाग्यशाली अंक 6 और भाग्यशाली रंग सफेद रहेगा।  उपाय: माता लक्ष्मी को कमल का फूल अर्पित करें

मिथुन राशि दैनिक राशिफल

मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन सुकून से भरा रहेगा। आज आप अपनी समझदारी और बुद्धि का सही समय पर उपयोग कर लाभ उठा पाएंगे। प्रेम जीवन में चल रहा तनाव आज दूर हो सकता है। हालांकि, आर्थिक मामलों में थोड़ा संभलकर चलना होगा, क्योंकि आमदनी के साथ खर्च भी बढ़ सकता है। इसके साथ ही छात्रों को उनकी पढ़ाई और प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता मिलने के संकेत हैं। आपकी राशि में बुध का गोचर आपके लिए लाभकारी साबित हो रहा है। संतान की ओर से कोई शुभ समाचार मिल सकता है। आज आपका भाग्यशाली अंक 5 और भाग्यशाली रंग हरा रहेगा। उपाय के लिए आज आप  गणेश जी को दूर्वा अर्पित करें।  

Advertisment

कर्क राशि दैनिक राशिफल 

कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन उत्साह और नई उम्मीदों से भरा रहेगा। करियर में आगे बढ़ने का अच्छा मौका मिल सकता है। व्यवसाय से जुड़ी योजनाएं बनाते समय किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह लेना फायदेमंद रहेगा। आज किए गए प्रयास आपकी आर्थिक स्थिति को मजबूत करेंगे और आमदनी बढ़ने के संकेत हैं। दिन के अंत में आप परिवार के साथ हंसी-मजाक और मनोरंजन के पल बिताएंगे, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। आज आपका भाग्यशाली अंक 2 और भाग्यशाली रंग सफेद रहेगा। उपाय के लिए शिवलिंग पर दूध अर्पित करें।  

ये भी पढ़ें: Aaj ka Rashifal 16 Jan 2026: सिंह की नौकरी की तलाश होगी पूरी, कन्या के आर्थिक प्रयास होंगे सफल, तुला-वृश्चिक दैनिक राशिफल

Aaj ka rashifal aaj ka Rashifal 16 Jan 2026
Advertisment
चैनल से जुड़ें