Advertisment

Maha Shivratri Rashifal 2026: मेष की ऑफिस में काम की होगी तारीफ, वृष के रुके काम हो सकते हैं पूरे, मिथुन-कर्क दैनिक राशिफल

Aaj ka Rashifal 15 February Mahashivratri 2026  Mesh Vrash Mithun Kark Dainik Rashifal Daily Horoscope: 15 फरवरी को ग्रहों की चाल राशि चक्र की चार राशियों के लिए खास रहने वाली है।

author-image
anjali pandey
new poster 1 (47)

Aaj ka Rashifal 15 February Mahashivratri 2026  Mesh Vrash Mithun Kark Dainik Rashifal Daily Horoscope: 15 फरवरी को ग्रहों की चाल राशि चक्र की चार राशियों के लिए खास रहने वाली है। हिन्दू पंचांग के अनुसार 15 फरवरी को फाल्गुन कृष्ण पक्ष पर उच्च के मंगल (Mangal), सूर्य (Surya) का गोचर आपके जीवन में लाभ के योग तो बनााएगा साथ ही साथ आपके लिए दिन उतार चढ़ाव भरा रह सकता है। रविवार को फाल्गुन कृष्ण पक्ष, त्रयोदशी रहेगी। इस दिन महाशिवरात्रि भी है। ऐसे में क्या Singh Kanya Tula Vrashchik राशि वालों पर क्या भगवान शिव की कृपा बरसेगी।  चलिए जानते हैं पंडित सनत कुमार खंपरिया से कि रविवार को आपके राशिफल में क्या खास रहने वाला है। 

Advertisment

मेष राशि दैनिक राशिफल  

मेष राशि वालों का आज का दिन पॉजिटिव रहने वाला है। लेकिन हां कुछ छोटी-मोटी परेशानियां आ सकती हैं, लेकिन आपकी पॉजिटिव सोच हर समस्या से आपको बहार निकाल लेगी। आज अगर आप किसी करीबी की मदद करेंगे तो आपके मन को सुकून मिलेगा। वहीं लव लाइफ में आज खुशियां रहेंगी। उधर ऑफिस में आपके काम की तारीफ होगी। सीनियर्स आपके काम से खुश होंगे। कोई अच्छा सरप्राइज़ या फिर तोहफा भी मिल सकता है। बस ध्यान रखें कि आत्मविश्वास में कमी न आने दें। आज आपका भाग्यशाली अंक 9 रहेगा और  शुभ रंग लाल। उपाय के लिए आप शिव मंदिर जाकर “ॐ नमः शिवाय” का जाप करने के साथ शहद से अभिषेक भी करें।

वृषभ राशि दैनिक राशिफल  

वृष राशि वालों के लिए आज का दिन फायदे और प्रगति लेकर आएगा। आज आप अपनी काबिलियत के दम पर आप सही लोगों से रिश्ते मजबूत कर पाएंगे। साथ ही आप थोड़ी कोशिश करें कि आपको हर काम के लिए दूसरों पर निर्भर न होना पड़े। अपनी योग्यता पर यकीन रखेंगे तो फायदा जरूर होगा। वहीं आज आपके लिए पैसों से जुड़ा कोई फैसला फायदेमंद साबित हो सकता है। साथ ही लंबे समय से रुके काम पूरे होने की उम्मीद है। आज आप मन में नकारात्मक बातें न आने दें, थोड़ा धैर्य रखें कुछ वक़्त के बाद सब ठीक हो जाएगा। आज आपका भाग्यशाली अंक 2 रहेगा और  शुभ रंग सफेद या क्रीम है। उपाय में आप आज भगवान शिव को जल अर्पित करें और मन से प्रार्थना करें।

मिथुन राशि दैनिक राशिफल  

मिथुन राशि वालों का आज का दिन नई ऊर्जा और उत्साह लेकर आएगा। इस राशि की महिलाएं आज अपने आत्मसम्मान और फैसलों को लेकर ज्यादा सजग रहेंगी। दूसरों की बातों में आने से बेहतर है की आप अपने विवेक पर भरोसा करें। परिवार वाले आपके काम की तारीफ करेंगे, जिससे मन खुश रहेगा। आपकी मेहनत रंग लाएगी। आप थोड़ा  फालतू के खर्चों से बचने की कोशिश करें। अपनी सेविंग की आदत डालें। कोई बड़ा प्रोजेक्ट मिल सकता है, लेकिन बिज़नेस या फिर कामकाज में कड़ी प्रतिस्पर्धा रहेगी। आज आपका  भाग्यशाली अंक 5 और  शुभ रंग हरा रहेगा। उपाय के लिए आज शिव चालीसा का पाठ करें और बेलपत्र पर चंदन लगाकर अर्पित करें।

Advertisment

यह भी पढ़ें: Maha Shivratri Rashifal 2026: महाशिवरात्रि पर धनु-मीन पर बरसेगी भगवान शिव की कृपा, क्या कहती है आपकी राशि, पढ़ें मकर कुंभ दैनिक राशिफल

कर्क राशि दैनिक राशिफल  

कर्क राशि वाले आज का दिन एनर्जेटिक और उत्साहित महसूस करेंगे। बिज़नेस से जुड़े लोगों को समय के हिसाब से कुछ बदलाव करने की जरूरत महसूस हो सकती है। इलेक्ट्रॉनिक्स से जुड़ी कोई खरीदारी करने का मन बनेगा। आज आपका परिवार के साथ अच्छा समय बितेगा।  साथ ही आज आपका कहीं घूमने या एंटरटेनमेंट का प्लान भी बन सकता है। सेहत अच्छी रहेगी और दिन भर चुस्ती बनी रहेगी। आज आपको कोई शुभ समाचार मिल सकता है। जिससे मूड और बेहतर हो जाएगा। आज आपका भाग्यशाली अंक 7 और शुभ रंग सिल्वर / सफेद रहेगा।   उपाय के लिए कच्चे दूध में गंगाजल मिलाकर शिवलिंग पर अर्पित करें।

यह भी पढ़ें: Maha Shivratri Rashifal 2026: सिंह वालों को खुलेंगे तरक्की के नए रास्ते, कन्या के काम की होगी तारीफ, तुला वृश्चिक दैनिक राशिफल

Advertisment
aaj ka Rashifal 2026 Maha Shivratri Rashifal 2026
Advertisment
चैनल से जुड़ें