Advertisment

Maha Shivratri Rashifal 2026: महाशिवरात्रि पर धनु-मीन पर बरसेगी भगवान शिव की कृपा, क्या कहती है आपकी राशि, पढ़ें मकर कुंभ दैनिक राशिफल

author-image
Preeti Dwivedi
Aaj ka Rashifal 15  February 2026 Dhanu Makar Kumbh Meen Dainik Rashifal

Aaj ka Rashifal 15 February Mahashivratri 2026 Dhanu Makar Kumbh Meen Dainik Rashifal Daily Horoscope:  15 फरवरी को ग्रहों की चाल राशि चक्र की चार राशियों के लिए खास रहने वाली है। हिन्दू पंचांग के अनुसार 15 फरवरी को फाल्गुन कृष्ण पक्ष पर उच्च के मंगल (Mangal), सूर्य (Surya) का गोचर आपके जीवन में लाभ के योग तो बनााएगा साथ ही साथ आपके लिए दिन उतार चढ़ाव भरा रह सकता है। रविवार को फाल्गुन कृष्ण पक्ष, त्रयोदशी रहेगी। इस दिन महाशिवरात्रि भी है। ऐसे में क्या धनु, मकर, कुंभ, मीन राशि वालों पर क्या भगवान शिव की कृपा बरसेगी।  चलिए जानते हैं पंडित सनत कुमार खंपरिया से कि रविवार को आपके राशिफल में क्या खास रहने वाला है। 

Advertisment

धनु, मकर, कुंभ, मीन राशि दैनिक राशिफल 

धनु राशि दैनिक राशिफल 

धनु राशि वालों के लिए महा शिवरात्रि का दिन थोड़ा सतर्क रहने के लिए कह रहा है। आपका सेहत से जुड़ी परेशानियाँ हो सकती हैं। इसलिए स्वास्थ्य का ध्यान रखें। 15 फरवरी का दिन व्यय कराने वाला रहेगा। इसलिए खर्चों पर थोड़ा नियंत्रण रखें। ताकि आपकी परेशानियां दूर हो सकें। आपके साथी आपसे नाराज रह सकते हैं। चाहे आपके उनके लिए कुछ भी किया हो।

दिन रोमांस में बीतेगा। यदि किसी यात्रा पर जाने वाले हैं तो आपको थोड़ा सतर्क रहना हेागा। जीवनसाथी के साथ दिन अच्छा बीतेगा आपके काम की तारीफ होगी। ध्यान रखें दोस्त की वजह से आप किसी बड़ी मुश्किल में पड़ सकते हैं। अगर आप खिरनी की जड़ को सफ़ेद कपड़े में लपेटकर अपने पास रखेंगे तो इससे आपके स्वास्थ्य में सुधार हो सकता है। 

मकर राशि दैनिक राशिफल 

मकर वालों के लिए दिन खुश रहेगा। अपनों की सफलता से खुश रहेंगे। आर्थिक तंगी से बचने के लिए आय व्यय को संतुलन बनाकर चलें। वरना संतुलन बिगड़ सकता है। बच्चों को समय दें तो आपके लिए अच्छा होगा। भले इसके लिए और कोई भी काम छोड़ना पड़े। आपके किसी सगे रिश्तेदार की तबियत खराब हो सकती है। लव लाइफ थोड़ी बिगड़ सकती है। बचपन की यादें ताजा होगीं। जीवनसाथी के साथ थोड़ा मजमुटाव आपके वैवाहिक जीवन के लिए दिन खराब कर सकता है। दोस्तों के साथ थोड़ी सतर्कता से रहें। ज्योतिषीय उपाय में आपको आर्थिक स्थिति को अच्छा करने के लिए रात में चूल्हे की आग को दूध से बुझाने के लिए सलाह दी जा रही है। 

Advertisment

कुंभ राशि दैनिक राशिफल  

कुंभ राशि वालों के लिए महाशिवरात्रि का दिन थोड़ा मानसिक तनाव पैदा कर सकता है। मन में फालतू विचार घर सकते हैं। ऐसी स्थि​ति में आपको शारीरिक व्यायाम ही काम आ सकते हैं। पैसों के मामले में दिन अच्छा रहेगा। किसी को पैसा उधार दिया है तो वह वापिस मिल सकता है। किसी नए प्रोजेक्ट के लिए पैसा लगा सकते हैं। साझेदारी का काम आपको परेशान कर सकता है। हो सकता है आप किसी अपने को कोई गिफ्ट दे दें। किसी फालतू के काम में समय की बर्बादी होगी। जीवनसाथी के साथ वैवाहिक जीवन का भरपूर आनन्द लेंगे। टी. वी. देान में समय बीतेगा। नेत्र रोग परेशान कर सकते हैं। साधु-संतों का आदर करने व उन्हें भोजन कराने की सलाह आपको दी जा रही है। इससे आपकी सेहत अच्छी रहेगी। 

मीन राशि दैनिक राशिफल 

मीन राशि वालों के लिए दिन निराशावादी रवैये से छुटकारा पाने वाला रहेगा। बचने की सलाह दे रहा है। संभावनाओं को कम कर देगा, बल्कि शरीर के आंतरिक संतुलन को भी बिगाड़ देगा। पैसों के मामले में किए गए आपके प्रयास सफल होंगे। इससे घबराने की जरूरत नहीं है। स्थिति जल्द ठीक हो जाएगी। किसी दूर के रिश्तेदार से अचानक कोई खुशखबरी मिल सकती है। लवलाइफ में हैं तो पार्टनर का साथ आपको खुशी देगा। पुराने सामान की साफ सफाई में दिन बीतेगा। वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा। भविष्य के ​लिए आप चिंतित हो सकते हैं। 

यह भी पढ़ें: 

maha shivratri 2026 dainik rashifal Rashifal Aaj ka rashifal
Advertisment
चैनल से जुड़ें