Advertisment

Aaj ka Rashifal 15 Dec 2025: मेष को मिल सकती है संतान से जुड़ी अच्छी खबर, वृष की प्रभावशाली व्यक्ति से होगी मुलाकात, मिथुन-कर्क दैनिक राशिफल

Aaj Ka Rashifal 15 Dec 2025 Monday Somvar Mesh Vrash Mithun Kark Dainik Rashifal: 15 दिसंबर 2025 सोमवार का दिन कई राशियों के लिए सौभाग्य, तरक्की और स्थिरता लेकर आ रहा है, वहीं कुछ राशियों को अपनी सेहत, संबंधों और निर्णयों को लेकर सतर्क रहना होगा।

author-image
anjali pandey
new poster 1 (43)

Aaj Ka Rashifal 15 Dec 2025 Monday Somvar Mesh Vrash Mithun Kark Rashifal: 15 दिसंबर 2025 सोमवार का दिन कई राशियों के लिए लकी रहेगा। तो वहीं कुछ राशियों को अपनी सेहत, संबंधों और निर्णयों को लेकर सतर्क रहना होगा। चलिए जानते हैं दैनिक राशिफल में मेष, वृष, मिथुन, कर्क के लिए क्या खास रहेगा। पढ़ें टॉप न्यूज के ज्योतिष में आज का राशिफल। Aaj ka Rashifal 15 December 2025

Advertisment

मेष, वृष, मिथुन, कर्क दैनिक राशिफल 

मेष राशि दैनिक राशिफल 

मेष राशि वालों के लिए आज का दिन अनुकूल रहने वाला है। आज आपको संतान से जुड़ी कोई अच्छी खबर मिल सकती है, जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा। पारिवारिक रिश्तों में और मजबूती आएगी। पैतृक संपत्ति से लाभ के संकेत हैं। अगर लंबे समय से कोई स्वास्थ्य समस्या परेशान कर रही थी, तो उसमें राहत मिल सकती है। कामकाज बिना ज्यादा रुकावट के पूरे होंगे। कॉमर्स के छात्रों के लिए दिन खास है, उन्हें कुछ नया सीखने को मिलेगा। भाग्यशाली अंक 3 और रंग लाल रहेगा। हनुमान जी को गुड़-चने का भोग लगाना शुभ रहेगा।

वृषभ राशि दैनिक राशिफल

वृषभ राशि वालों के लिए आज का दिन सामान्य से बेहतर रहेगा। घर-परिवार की सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी होगी। किसी प्रभावशाली व्यक्ति से मुलाकात या फिर संपर्क आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। रुके हुए काम आगे बढ़ेंगे, हालांकि कुछ योजनाओं में दूसरों का सहयोग लेना पड़ेगा। जमीन-जायदाद से जुड़े मामलों में थोड़ी भागदौड़ हो सकती है। आज आपका भाग्यशाली अंक 6 और रंग सफेद रहेगा। शिवलिंग पर दूध अर्पित करना लाभकारी रहेगा।

मिथुन राशि दैनिक राशिफल 

मिथुन राशि वाले आज के दिन काफी व्यस्त रहेंगे, लेकिन मेहनत का फल आपके पक्ष में ही आएगा। लक्ष्य को लेकर आपका फोकस मजबूत रहेगा। खानपान में लापरवाही न करें, वरना स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। भाई से किसी जरूरी विषय पर चर्चा संभव है। साथ ही धार्मिक गतिविधियों की ओर रुझान बढ़ेगा। आज आपका भाग्यशाली अंक 5 और रंग पीला रहेगा। गणेश जी को दूर्वा चढ़ाना शुभ होगा।

Advertisment

कर्क राशि दैनिक राशिफल 

कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन शुभ संकेत लेकर आया है। दूर से कोई अच्छी खबर मिल सकती है। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और नए काम की शुरुआत में सफलता मिलने के योग हैं। पढ़ाई या नौकरी के कारण घर से दूर रहने वालों को परिवार से मिलने का मौका मिल सकता है। भाग्यशाली अंक 2 और रंग क्रीम रहेगा। चावल का दान करना लाभकारी रहेगा।

ये भी पढ़ें : Aaj ka Rashifal 15 December 2025: सिंह का दिन रहेगा शुभ, कन्या का परिवार और समाज में बढ़ेगा मान-सम्मान, तुला वृश्चिक दैनिक राशिफल

Aaj Ka Rashifal 15 Dec Aaj Ka Rashifal 15 Dec 2025
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें