Advertisment

Aaj ka Rashifal 15 December 2025: सिंह का दिन रहेगा शुभ, कन्या का परिवार और समाज में बढ़ेगा मान-सम्मान, तुला वृश्चिक दैनिक राशिफल

Aaj Ka Rashifal 15 Dec 2025 Monday Somvar Singh Kanya Tula Vrashchik Dainik Rashifal: 15 दिसंबर 2025 सोमवार का दिन कई राशियों के लिए सौभाग्य, तरक्की और स्थिरता लेकर आ रहा है, वहीं कुछ राशियों को अपनी सेहत, संबंधों और निर्णयों को लेकर सतर्क रहना होगा।

author-image
anjali pandey
new poster 1 (42)

Aaj Ka Rashifal 15 Dec 2025 Monday Somvar Singh Kanya Tula Vrashchik Dainik Rashifal: 15 दिसंबर 2025 सोमवार का दिन कई राशियों के लिए लकी रहेगा। तो वहीं कुछ राशियों को अपनी सेहत, संबंधों और निर्णयों को लेकर सतर्क रहना होगा। चलिए जानते हैं दैनिक राशिफल में सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक के लिए क्या खास रहेगा। पढ़ें टॉप न्यूज के ज्योतिष में आज का राशिफल। Aaj ka Rashifal 15 December 2025

Advertisment

सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक दैनिक राशिफल 

सिंह राशि दैनिक राशिफल

सिंह राशि वालें आज आत्मविश्वास से भरे रहेंगे। परिवार में तालमेल अच्छा रहेगा जिससे माहौल सकारात्मक बना रहेगा। मीडिया, कला या क्रिएटिव क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए दिन काफी उत्पादक साबित हो सकता है। आपकी मेहनत और लगन आलोचकों को भी चुप करा देगी। भाग्यशाली अंक 1 और रंग नारंगी रहेगा। सूर्य को जल अर्पित करना शुभ रहेगा।

कन्या राशि दैनिक राशिफल 

कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा। परिवार और समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। शिक्षा और संपत्ति से जुड़े मामलों में लाभ मिलने के योग हैं। लंबे समय से चल रही योजनाओं में आप सुधार करेंगे, जिससे आगे अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। बिजनेस से जुड़ी कोई नई जानकारी भी मिल सकती है। आज आपका भाग्यशाली अंक 4 और रंग हरा रहेगा। तुलसी के पौधे को जल देना शुभ रहेगा।

तुला राशि दैनिक राशिफल 

तुला राशि वालों के लिए आज का दिन खुशियों से भरा रहेगा। वैवाहिक जीवन में मधुरता आएगी और आपसी समझ बेहतर होगी। संयम और धैर्य से काम लेने पर रुकी हुई योजनाएं सफल हो सकती हैं। मानसिक तनाव कम होगा। नौकरी और प्रेम जीवन, दोनों के लिए दिन सकारात्मक संकेत दे रहा है। भाग्यशाली अंक 7 और रंग गुलाबी रहेगा। माता लक्ष्मी को खीर का भोग लगाना लाभकारी रहेगा।

Advertisment

वृश्चिक राशि दैनिक राशिफल 

वृश्चिक राशि वालों के लिए आज का दिन शानदार रहने वाला है। व्यापार में लाभ के योग हैं और नए काम की शुरुआत भी हो सकती है। धार्मिक यात्रा की संभावना बन रही है। प्रशासनिक या ऑटोमोबाइल क्षेत्र से जुड़े लोगों को विशेष फायदा मिलेगा। रिश्तों में मजबूती आएगी और आपसी विश्वास बढ़ेगा। आज आपका भाग्यशाली अंक 9 और रंग मरून रहेगा। शिवजी को बेलपत्र चढ़ाना शुभ रहेगा।

ये भी पढ़ें :  Aaj ka Rashifal 15 December 2025: भावुकता में कोई भी फैसला लेने से बचें धनु, मकर की कार्यक्षेत्र में होगी सराहना, कुंभ मीन दैनिक राशिफल

Aaj ka rashifal Aaj Ka Rashifal 15 Dec
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें