/bansal-news/media/media_files/2026/02/13/aaj-ka-rashifal-14-february-2026-singh-kanya-tula-vrashchik-dainik-rashifal-2026-02-13-16-37-44.jpg)
Aaj ka Rashifal 14 Feb Valentine Day 2026 Singh Kanya Tula Vrashchik Dainik Rashifal Daily Horoscope: 14 फरवरी को ग्रहों की चाल राशि चक्र की चार राशियों के लिए खास रहने वाली है। हिन्दू पंचांग के अनुसार 14 फरवरी को फाल्गुन कृष्ण पक्ष पर उच्च के मंगल (Mangal), सूर्य (Surya) का गोचर आपके जीवन में लाभ के योग तो बनााएगा साथ ही साथ आपके लिए दिन उतार चढ़ाव भरा रह सकता है। चलिए जानते हैं पंडित सनत कुमार खंपरिया से कि शनिवार को आपके राशिफल में क्या खास रहने वाला है।
सिंह राशि दैनिक राशिफल
शनिवार का दिन आपके लिए कानूनी मामले में सफलता मिलने के आसार हैं। अपने मन में किसी भी तरह के नकारात्मकता नहीं आने देना है। आपकी लंबे समय से रुकी दीर्घकालीन योजनाएं अब स्पीड पकड़ सकती हैं। जीवनसाथी का आपको साथ मिलेगा। यदि आप स्टूडेंट हैं तो नए काम को करने का अवसर आपको मिलेगा। जीवनसाथी के करियर में उछाल आएगा। हो सकता है आपको कहीं बाहर नौकरी मिले।
कन्या राशि दैनिक राशिफल
कन्या राशि वालों के लिए सतर्क रहने की सलाह दी जा रही है। आप कामों में शनिवार का आप अपने कामो में कोई बदलाव न करें। आपकी निर्णय लेने की क्षमता पहले से बेहतर होगी। यदि आप प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करते हैं तो आपको थोड़ा सोच समझकर कर कोई निर्णय लेना होगा। आपकी सभी सरकारी योजनाओं में अटके काम सफल होंगे। अच्छा बिजनिस करने के चक्कर में आप ज्यादा धन का निवेश कर सकते हैं। बल्कि इसमें आपको अपनी आर्थिक स्थिति को ध्यान में रखना होगा।
तुला राशि दैनिक राशिफल
शनिवार का दिन आपके लिए सोच समझकर बढ़ने की सलाह दे रहा है। कारोबारियों को परिवार में कहीं से कोई सरप्राइज पार्टी मिल सकती है। आपको जीवनसाथी की कोई बात भी बुरी लग सकती है। अपनी वाणी पर संयम रखना होगा। कार्यक्षेत्र में अधिकारियों की तरफ से कोई जिम्मेदारी मिल सकती है।
वृश्चिक राशि दैनिक राशिफल
शनिवार का दिन सामान्य रहेगा। यदि विवाहित हैं तो आपका वैवाहिक जीवन खुशनुमा रहेगा। कुछ प्रभावशाली लोगों से आपकी मुलाकात हो सकती है। आप दबाव में आकर किसी काम के लिए हामी न भरें। परिवार में कोई मांगलिक कार्यक्रम हो सकता है। अपनी प्रिय वस्तु को संभालकर रखें। आपका ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से चल रही अनबन भी दूर हो सकती है।
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/12/01/2025-12-01t081847077z-new-bansal-logo-2025-12-01-13-48-47.png)
Follow Us