Advertisment

Valentine Day Rashifal 2026: मेष के लिए तनाव भरा हो सकता है दिन, वृष के बॉस होंगे खुश, मिथुन-कर्क दैनिक राशिफल

author-image
Preeti Dwivedi
Aaj ka Rashifal 14  February 2026  mesh vrash mithun kark  Dainik Rashifal

Aaj ka Rashifal 14 Feb Valentine Day 2026 Mesh Vrash Mithun Kark Dainik Rashifal Daily Horoscope:  14 फरवरी को ग्रहों की चाल राशि चक्र की चार राशियों के लिए खास रहने वाली है। हिन्दू पंचांग के अनुसार 14 फरवरी को फाल्गुन कृष्ण पक्ष पर उच्च के मंगल (Mangal), सूर्य (Surya) का गोचर आपके जीवन में लाभ के योग तो बनााएगा साथ ही साथ आपके लिए दिन उतार चढ़ाव भरा रह सकता है। चलिए जानते हैं पंडित सनत कुमार खंपरिया से कि शनिवार को आपके राशिफल में क्या खास रहने वाला है। 

Advertisment

मेष राशि दैनिक राशिफल  

शनिवार का दिन आपको टेंशन में डाल सकता है। 14 फरवरी वेलेंटाइन डे केा आप बच्चों की पढ़ाई को लेकर थोड़े टेंशन में रह सकते हैं। व्यवहार में संयम बरतने की सलाह आपको दी जा रही है। जीवनसाथी के स्वास्थ्य ो लेकर सतर्क रहें। कई कामों को एक साथ करने से आपकी टेंशन बढ़ सकती है। यदि आप व्यापारी हैं तो काम में बदलाव के बारे में सोच सकते हैं। ये बदलाव आपके लिए अच्छे रहेंगे। हो सकता है नई संपत्ति खरीदने की प्लानिंग करें। 

वृषभ राशि दैनिक राशिफल  

शनिवार का दिन बुद्धि और विवेक से काम करने की सलाह दे रहा है। आपके काम से बॉस खुश रखेंगे। किसी चीज का जमकर नॉलेज मिलेगा जिससे मन खुश रहेगा। किसी भूमि और वाहन की खरीदारी से मन अच्छा महसूस करेगा। कामों को दूसरे दिन के लिए टालने से बचें। नौकरी को लेकर अगर कहीं इंटरव्यू दिया था तो वहां से कॉल आ सकती है। सतर्क रहें कोई पुराना रोग उभर सकता है। 

मिथुन राशि दैनिक राशिफल  

शनिवार का दिन ठीक-ठाक रहेगा। यदि आपकी कोई प्रिय वस्तु खो गई थी, तो उसके मिलने की उम्मीद है। आप किसी दूसरे के मामले में ज्यादा न बोले। आर्थिक स्थिति में उतार चढ़ाव आ सकता है। कामों के लिए बॉस से प्रशंसा मिलेगी। यदि सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे लोगों को तो आपके प्रयास सफल होंगे। 

Advertisment

कर्क राशि दैनिक राशिफल  

जमीन-जायदाद से जुड़े मामलों में शनिवार का दिन अच्छा रहने वाला है। यदि आप विवाहित हैं तो जीवन सुखमय रहेगा। विदेश से व्यापार कर रहे लोगों को कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। दोस्तों के साथ आप पुरानी यादें ताजा कर सकते हैं। यदि आप स्टूडेंट हैं तो आपको शिक्षा से जुड़ी कोई खुशखबरी मिल सकती है। जरूरी कामों में ही अपना ध्यान लगाएं। किसी के कान भरने में न आएं। नए घर को खरीदने के लिए लोन एप्लाई कर सकते हैं। 

यह भी पढ़ें: Weekly Horoscope 16-22 February 2026: गाय को हरा चारा खिलाने से बनेंगे मेष के काम, वृष को कौन से उपाय दिलाएंगे सफलताा, पढ़ें मिथुन कर्क साप्ताहिक राशिफल 

dainik rashifal daily horoscope jyotish Astrology Aaj ka rashifal
Advertisment
चैनल से जुड़ें