/bansal-news/media/media_files/2025/12/13/new-poster-1-37-2025-12-13-14-50-31.png)
Aaj Ka Rashifal 14 Dec 2025 Ravivar Sunday Singh Kanya Tula Vrashchik Dainik Rashifal:14 दिसंबर 2025 रविवार का दिन कई राशियों के लिए लकी रहेगा। तो वहीं कुछ राशियों को अपनी सेहत, संबंधों और निर्णयों को लेकर सतर्क रहना होगा। चलिए जानते हैं दैनिक राशिफल में धनु, मकर, कुंभ, मीन के लिए क्या खास रहेगा। पढ़ें टॉप न्यूज के ज्योतिष में आज का राशिफल। Aaj ka Rashifal 14 December 2025
सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक दैनिक राशिफल
सिंह राशि दैनिक राशिफल
सिंह राशि वालों को आज के दिन थोड़ा संभलकर रहने की जरूरत है। आपको आज बेवजह के विवाद या गलत आरोप परेशान कर सकते हैं। सेहत कमजोर रह सकती है। व्यापार में कोई बड़ा बदलाव फिलहाल टालें और घर में शांति बनाए रखें। आज आपका भाग्यशाली अंक 1 रहेगा। और भाग्यशाली रंग नारंगी। वहीं उपाय के लिए आप सूर्य देव को जल अर्पित करें।
कन्या राशि दैनिक राशिफल
कन्या राशि वालों का किसी करीबी के व्यवहार से मन दुखी हो सकता है। आज पारिवारिक तनाव और सेहत में गिरावट की आशंका है। व्यापार में साझेदार से मतभेद संभव हैं। वाहन चलाते समय थोड़ी सावधानी रखें। आज आपका भाग्यशाली अंक 4 रहेगा। भाग्यशाली रंग हरा रहेगा। आज उपाय के लिए आप तुलसी के पौधे में जल दें।
तुला राशि दैनिक राशिफल
तुला राशि वालों के लिए आज का दिन खुशियों से भरा रहेगा। किसी खास व्यक्ति से मुलाकात आपके मन को प्रसन्न करेगी। सेहत में सुधार होगा और धार्मिक यात्रा का योग बन सकता है। व्यापार में लाभ और नए काम की शुरुआत संभव है। आज आपका भाग्यशाली अंक 7 रहेगा। भाग्यशाली रंग गुलाबी रहेगा। और उपाय के लिए आप माता लक्ष्मी को खीर का भोग लगाएं।
वृश्चिक राशि दैनिक राशिफल
वृश्चिक राशि वालों के लिए आज दिन अच्छा रहेगा। आज सफलता आपके कदम चूम सकती है। कार्यक्षेत्र में अच्छे परिणाम मिलेंगे। इसके साथ ही नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को शुभ समाचार मिल सकता है। माता-पिता की सेहत में सुधार होगा और वाहन या संपत्ति खरीदने का योग है। आज आपका भाग्यशाली अंक 9 रहेगा। इसके साथ ही भाग्यशाली रंग आपका मरून रहेगा। उपाय के लिए आज आप शिव जी को बेलपत्र अर्पित करें।
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/12/01/2025-12-01t081847077z-new-bansal-logo-2025-12-01-13-48-47.png)
Follow Us
चैनल से जुड़ें