Advertisment

Aaj ka Rashifal 14 December 2025: वाहन चलाते समय सतर्क रहें धनु, मकर को व्यापार में नुकसान के संकेत, कुंभ मीन दैनिक राशिफल

Aaj Ka Rashifal 14 Dec 2025 Ravivar Sunday Dhanu Makar Kumbh Meen Dainik Rashifal: 14 दिसंबर 2025 रविवार का दिन कई राशियों के लिए सौभाग्य, तरक्की और स्थिरता लेकर आ रहा है, वहीं कुछ राशियों को अपनी सेहत, संबंधों और निर्णयों को लेकर सतर्क रहना होगा।

author-image
anjali pandey
new poster 1 (36)

Aaj Ka Rashifal14 Dec 2025 Ravivar Sunday Dhanu Makar Kumbh Meen Dainik Rashifal:14 दिसंबर 2025 रविवार का दिन कई राशियों के लिए लकी रहेगा। तो वहीं कुछ राशियों को अपनी सेहत, संबंधों और निर्णयों को लेकर सतर्क रहना होगा। चलिए जानते हैं दैनिक राशिफल में धनु, मकर, कुंभ, मीन के लिए क्या खास रहेगा। पढ़ें टॉप न्यूज के ज्योतिष में आज का राशिफल। Aaj ka Rashifal 14 December 2025

Advertisment

धनु, मकर, कुंभ, मीन दैनिक राशिफल

धनु राशि दैनिक राशिफल

धनु राशि वालों का आज का दिन सेहत को लेकर थोड़ी चिंता लेकर आ सकता है। इसके साथ ही पारिवारिक समस्याएं मानसिक दबाव बढ़ा सकती हैं। व्यापार में सहयोगियों के कारण नुकसान संभव है। इसके साथ ही वाहन चलाते समय थोड़ा सतर्क रहें। आज आपका भाग्यशाली अंक: 3 है। वहीं भाग्यशाली रंग: पीला रहेगा। और उपाय के लिए आप गुरु मंत्र का जप करें।

मकर राशि दैनिक राशिफल

मकर राशि वालों के लिए आज का दिन चुनौतीपूर्ण रह सकता है। सेहत बिगड़ने और कोई अप्रिय खबर मिलने की आशंका है। व्यापार में नुकसान के संकेत हैं। यात्रा से पहले वाहन की अच्छी तरह जांच करें। अच्छा होगा विवादों से आप थोड़ी दूरी बनाएं। आज आपका भाग्यशाली अंक 8 रहेगा। भाग्यशाली रंग काला रहेगा। उपाय के लिए शनि देव को सरसों का तेल अर्पित करें।

कुंभ राशि दैनिक राशिफल

कुंभ राशि वालों के लिए आज का दिन बेहद शुभ रहेगा। आज आपको कानूनी मामलों में सफलता मिल सकती है। रुके हुए काम पूरे होंगे और आर्थिक सहयोग मिलेगा। व्यापार में लाभ के योग हैं। इसके साथ ही धार्मिक यात्रा संभव है। आज आपका भाग्यशाली अंक 4 रहेगा। भाग्यशाली रंग आसमानी रहेगा। उपाय के लिए आप नीले फूल मंदिर में अर्पित करें।

Advertisment

मीन राशि दैनिक राशिफल

मीन राशि वालों के लिए आज का दिन आपके पक्ष में रहेगा। नया काम शुरू करने का अच्छा मौका है। किसी खास व्यक्ति से मुलाकात मन को खुश कर देगी। माता-पिता के साथ मिलकर बड़े फैसले ले सकते हैं। वाहन या मकान खरीदने के संकेत हैं। आज आपका भाग्यशाली अंक 2  रहेगा। वहीं भाग्यशाली रंग सफेद रहेगा। उपाय के लिए आज आप विष्णु सहस्रनाम का पाठ करें।

Aaj ka Rashifal 14 Dec Aaj ka Rashifal 14 December 2025
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें