Advertisment

Aaj Ka Rashifal 12 December 2025: कन्या को सफलता लेकर आएगा 12/12, सिंह को आर्थिक मदद के योग, तुला-वृश्चिक दैनिक राशिफल

Aaj Ka Rashifal 12 Dec 2025 Shukravar Friday Singh Kanay Tula Vrashchik Dainik Rashifal: 12 दिसंबर 2025 शुक्रवार का दिन कई राशियों के लिए सौभाग्य, तरक्की और स्थिरता लेकर आ रहा है, वहीं कुछ राशियों को अपनी सेहत, संबंधों और निर्णयों को लेकर सतर्क रहना होगा।

author-image
Preeti Dwivedi
Aaj ka Rashifal 12  Dec Mangalvar singh kanya tula vrashchik  Dainik Rashifal

Aaj Ka Rashifal 12 Dec 2025 Shukravar Friday Singh Kanya Tula Vrashchik Dainik Rashifal: 12 दिसंबर 2025 शुक्रवार का दिन कई राशियों के लिए लकी रहेगा। तो वहीं कुछ राशियों को अपनी सेहत, संबंधों और निर्णयों को लेकर सतर्क रहना होगा। चलिए जानते हैं दैनिक राशिफल में  सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक दैनिक राशिफल  के लिए क्या खास रहेगा। पढ़ें टॉप न्यूज के ज्योतिष में आज का राशिफल। Aaj ka Rashifal 12 December 2025

Advertisment

सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक दैनिक राशिफल 

सिंह राशि दैनिक राशिफल 

सिंह राशि वालों के लिए शुक्रवार का दिन कुछ भारी रह सकता है। आपको मानसिक तनाव के साथ साथ शारीरिक थकावट महसूस हो सकती है। यदि आप व्यापारी हैं तो आपको व्यवसाय में अपनों से धोखा मिल सकता है। किसी अनजान व्यक्ति को धन देने से पहले बचना होगा। परिवार में पैतृक संपत्ति को लेकर किसी से विवाद हो सकता है। वाहन चलाते समय सावधान रखनी है। 12 दिसंबर को आपका भाग्यशाली अंक नंबर 1 और लकी कलर सुनहरा रहेगा। ज्योतिषीय उपाय में आपको सूर्य देव को जल चढ़ाने की सलाह दी जा रही है। 

कन्या राशि दैनिक राशिफल 

कन्या राशि वालों के लिए शुक्रवार का दिन सफल रहेगा। यदि आप नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो आपके प्रयास सफल होंगे। आपका स्वास्थ्य पहले से ठीक रहेगा। हालांकि माता-पिता के स्वास्थ्य की चिंता आपको सता सकती है। व्यापार में किसी महत्वपूर्ण व्यक्ति से आपको मदद मिलेगी। परिवार में पुराना विवाद खत्म हो सकता है। शुक्रवार के लिए आपका लकी नंबर 3 और लकी कलर हल्का हरा रहेगा। ज्योतिषीय उपाय में आपको तुलसी के पौधे में जल अर्पित करने की सलाह दी जा रही है। 

तुला राशि दैनिक राशिफल 

तुला राशि वालों के लिए दिन थोड़ा तनाव ला सकता है। आपके महत्वपूर्ण निर्णय रुक सकते हैं। आपका मानसिक तनाव हो सकता है। आर्थिक तंगी को दूर करने के लिए आपको कहीं से कोई बड़ी मदद मिल सकती है। व्यवसाय में गिरावट महसूस हो सकती है। शुक्रवार के लिए आपका लकी नंबर 7 और लकी कलर आकाशी नीला रहेगा। ज्योतिषीय उपाय में आपको माता दुर्गा को पुष्प अर्पित करने की सलाह दी जा हरी है। 

Advertisment

वृश्चिक राशि दैनिक राशिफल 

वृश्चिक राशि वालों के लिए दिन भागदौड़ी भरा रहेगा। इससे आपको शारीरिक थकावट महसूस हो सकती है। मौसम का असर आपके स्वास्थ्य पर पड़ सकता है। किसी विशिष्ट व्यक्ति से आपकी मुलाकात हो सकती है। जिससे आपको आर्थिक लाभ होगा। बड़ा निवेश करने से पहले सतर्क रहें। वरना परिवार में आपकी उलझन बढ़ सकती है। शुक्रवार के लिए आपका लकी नंबर 9 लकी कलर लाल रहेगा। ज्योतिषीय उपाय में आपको हनुमान चालीसा का पाठ करने की सलाह दी जा रही है। 

यह भी पढ़ें: Aaj ka Rashifal 12 December 2025: 12/12 तारीख इनके लिए होगी खास, केले के पेड़ की पूजा से मिलेगा शुभ फल, धनु-मकर-कुंभ-मीन दैनिक राशिफल

Aaj ka rashifal Aaj ka Rashifal 12 December 2025
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें