/bansal-news/media/media_files/2025/12/11/aaj-ka-rashifal-12-dec-mangalvar-dhanu-makar-kumbh-meen-dainik-rashifal-2025-12-11-14-29-37.jpg)
Aaj Ka Rashifal 12 Dec 2025 Shukravar Friday Dhanu Makar Kumbh Meen Dainik Rashifal: 12 दिसंबर 2025 शुक्रवार का दिन कई राशियों के लिए लकी रहेगा। तो वहीं कुछ राशियों को अपनी सेहत, संबंधों और निर्णयों को लेकर सतर्क रहना होगा। चलिए जानते हैं दैनिक राशिफल में धनु, मकर, कुंभ, मीन के लिए क्या खास रहेगा। पढ़ें टॉप न्यूज के ज्योतिष में आज का राशिफल। Aaj ka Rashifal 12 December 2025
धनु, मकर, कुंभ मीन दैनिक राशिफल
धनु राशि दैनिक राशिफल
धनु राशि वालों के लिए दिन सेहत में गिरावट करा सकता है। सतर्क रहें कोई आपके खिलाफ षड्यंत्र कर सकता है। व्यापार में आपको नुकसान की आशंका दिख रही है। इसलिए सतर्क रहें। नया कार्य शुरू करने से पहले आप सही समय का इंतजार करें। परिवारिक संपत्ति को लेकर विवाद हो सकता है। वाहन सतर्कता के साथ चलाएं। 12 दिसंबर को आपका लकी नंबर 8 और लकी कलर पीला रहेगा। ज्योतिषीय उपाय में आपको विष्णु सहस्रनाम का पाठ करने की सलाह दी जा रही है।
मकर राशि दैनिक राशिफल
मकर वालों के लिए शुक्रवार का दिन सामान्य रहेगा। स्वास्थ्य पहले से बेहतर होगी। व्यापार में नुकसान हो सकता है। इसलिए कोई भी डील करते समय थोड़ा सावधान रहें। नया वाहन खरीद सकते हैं। नया काम शुरू करने के लिए अभी इंतजार करें। परिवार में वाद-विवाद की स्थिति निर्मित हो सकती है। शुक्रवार 12 दिसंबर का दिन आपका लकी नंबर 4 और लकी कलर काला रहेगा। ज्योतिषीय उपाय में शनि देव को सरसों के तेल का दीपक जलाने की सलाह दी जा रही है।
कुंभ राशि दैनिक राशिफल
कुंभ राशि वालों के लिए शुक्रवार का दिन अच्छा रहेगा। स्वास्थ्य में समस्या आ सकती है। जोखिम भरे कामों और बड़े निवेश से बचने की सलाह आपको दी जा रही है। किसी को पैसा उधार न दें। वाहन सावधानी से चलाने की सलाह आपको दी जा रही हेै। आपका लकी नंबर 11 और लकी कलर नीला रहेगा। ज्योतिषीय उपाय में आपको शिवलिंग पर जल अर्पित करने की सलाह दी जा रही है।
मीन राशि दैनिक राशिफल
मीन राशि वालों को वाहन सावधानी से चलाने की सलाह दी जा रही है। दुर्घटना से आशंका बनी हुई है। स्वास्थ्य में गिरावट आ सकती है। व्यापार में शत्रु आपको नुकसान पहुंचा सकते हैं। आर्थिक स्थिति कमजोर पड़ सकती है। यदि नौकरी में परिवर्तन करना चाहते हैं तो समय सही है। परिवार में सदस्यों का सहयोग प्राप्त होगा। शुक्रवार के लिए आपका लकी नंबर 7 और लकी कलर पीला रहेगा। ज्योतिषीय उपाय में आपको केले के पेड़ की पूजा करने की सलाह दी जा रही है।
यह भी पढ़ें: क्या आप भी बिस्तर पर बैठकर खाना खाते हैं? जानें वास्तु से जुड़े नुकसान
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/12/01/2025-12-01t081847077z-new-bansal-logo-2025-12-01-13-48-47.png)
Follow Us
चैनल से जुड़ें