वास्तु के अनुसार बिस्तर पर खाना खानें से बार-बार धन हानि हो सकती है। माना जाता है कि इससे माता लक्ष्मी की कृपा रुकती है और आर्थिक परेशानियाँ भी बढ़ती हैं।
वास्तु के अनुसार बिस्तर पर खाना खाने से घर में नकारात्मक ऊर्जा आ सकती है और मानसिक शांति प्रभावित होती है। माना जाता है कि इससे राहु के बुरे प्रभाव बढ़ते हैं और घर में अशांति बढ़ती है।
वास्तु के अनुसार भोजन जमीन पर या डाइनिंग टेबल पर बैठकर ही करना चाहिए, इससे सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है।
भोजन सिर्फ भूख मिटाना नहीं, बल्कि आदर और अनुशासन का हिस्सा है। सही स्थान और दिशा में खाना जीवन में सुख-समृद्धि बढ़ाता है।
भोजन करते समय आपका मुख उत्तर-पूर्व की दिशा में हो तो अच्छे परिणाम आपको मिलते हैं।
किचन में भोजन करने का स्थान नहीं होना चाहिए. भोजन करने के बाद किचन में कभी भी जूठे-बर्तन नहीं रखने चाहिए। जिस जगह पर आप भोजन करते हैं, उस जगह को हमेशा साफ करके रखना चाहिए।
वास्तु के अनुसार हर काम की अपनी जगह होती है। बिस्तर आराम के लिए है, इसलिए वहाँ खाना नहीं खाना चाहिए। ऐसा करने से माता अन्नपूर्णा की कृपा कम हो सकती है।