Advertisment

Aaj ka Rashifal 11 December 2025: सिंह को चुनौतिपूर्ण रहेगा दिन, कन्या की नौकरी की तलाश होगी पूरी, तुला-वृश्चिक दैनिक राशिफल

Aaj Ka Rashifal 11 Dec 2025 Guruvar Thrusday Singh Kanya Tula Vrashchik Dainik Rashifal:  11 दिसंबर 2025 गुरुवार का दिन कई राशियों के लिए सौभाग्य, तरक्की और स्थिरता लेकर आ रहा है, वहीं कुछ राशियों को अपनी सेहत, संबंधों और निर्णयों को लेकर सतर्क रहना होगा।

author-image
Preeti Dwivedi
Aaj ka Rashifal 11  Dec Mangalvar singh kanya tula vrashchik  Dainik Rashifal

Aaj Ka Rashifal 11 Dec 2025 Guruvar Thrusday Singh Kanya Tula Vrashchik Dainik Rashifal: 11 दिसंबर 2025 गुरुवार का दिन कई राशियों के लिए लकी रहेगा। तो वहीं कुछ राशियों को अपनी सेहत, संबंधों और निर्णयों को लेकर सतर्क रहना होगा। चलिए जानते हैं दैनिक राशिफल में सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक के लिए क्या खास रहेगा। पढ़ें टॉप न्यूज के ज्योतिष में आज का राशिफल।

Advertisment

सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक दैनिक राशिफल 

सिंह राशि (Leo) दैनिक राशिफल 

सिंह राशि वालों के गुरुवार का दिन चुनौतीपूर्ण रहेगा। आपको शारीरिक थकान महसूस हो सकती है। मानसिक दबाव से परेशान हो सकते हैं। व्यापार में धोखा मिल सकता है, खासतौर पर अपनों से सतर्क रहें। किसी को पैसा देने से पहले जांच-परख कर लें। पैतृक संपत्ति से जुड़े आपके विवाद बढ़ सकते हैं। वाहन चलाने में लापरवाही बिल्कुल न करें। आपका लकी नंबर 1 और लकी कलर नारंगी रहेगा। ज्योतिषीय उपाय में आपको सूर्योदय में जल चढ़ाने की सलाह दी जा रही है। 

कन्या राशि (Virgo) दैनिक राशिफल 

कन्या राशि वालों के लिए दिन सफलता लेकर आएगा। यदि नौकरी की तलाश कर रहे थे तो आपकी तलाश पूरी हो सकती है। स्वास्थ्य में सुधार दिखेगा। 11 दिसंबर को आप ऊर्जा महसूस करेंगे। व्यापारियों को बिजनस में किसी बड़े व्यक्ति का सहयोग मिलेगा। माता-पिता की सेहत को लेकर चिंतित रह सकते हैं। 11​ दिसंबर को आपका लकी नंबर 4 और लकी कलर  हरा रहेगा। ज्योतिषीय उपाय में आपको माता लक्ष्मी को कमल का फूल अर्पित करने की सलाह दी जा रही है। 

तुला राशि (Libra) दैनिक राशिफल 

तुला राशि वालों के लिए गुरुवार का दिन मानसिक दबाव ला सकता है। आर्थिक चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता हे। किसी जरूरी काम को लेकर आपका मन परेशान हो सकता है। पैसों की स्थिति कमजोर पड़ सकती है। हो सकता है किसी से पैसे उधार लेना पड़ जाए। व्यापार में गिरावट देखने को मिल सकती है। बेवजह के खर्चों से बचना होगा। दिन शांति और सावधानी से बिताने की सलाह दे रहा है। 11 दिसंबर को आपका लकी नंबर 7 और लकी कलर गुलाबी रहेगा। ज्योतिषीय उपाय में आपको माता दुर्गा के मंदिर में मिठाई चढ़ाने की सलाह दी जा रही है। 

Advertisment

वृश्चिक राशि (Scorpio) दैनिक राशिफल 

वृश्चिक राशि वालों के लिए दिन भागदौड़ी भरा रहेगा। आप थकान महसूस कर सकते हैं। मौसम का असर आपके स्वास्थ्य पर भी पड़ सकता है। हो सकता है गुरुवार को आपकी किसी खास व्यक्ति से मुलाकात हो जो आपको आर्थिक लाभ दिलाए। व्यापार में कोई बड़ा निवेश कर सकते हैं। परिवार में हल्की उलझनें आपकी बढ़ सकती हैं। परिवार में संतुलन बनाए रखना होगा। 11 दिसंबर को आपका 9 लकी कलर मरून रहेगा। ज्योतिषीय उपाय में आपको शिवजी को जल अर्पित करने की सलाह दी जा रही है। 

यह भी पढ़ें: Aaj Ka Rashifal 11 December 2025: धनु को विरोधी पहुंचा सकते हैं नुकसान, मकर को नए काम के लिए समय नहीं ठीक, कुंभ-मीन दैनिक राशिफल

Aaj ka rashifal Aaj ka Rashifal 11 December 2025
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें