Advertisment

Aaj Ka Rashifal 11 December 2025: धनु को विरोधी पहुंचा सकते हैं नुकसान, मकर को नए काम के लिए समय नहीं ठीक, कुंभ-मीन दैनिक राशिफल

Aaj Ka Rashifal 11 Dec 2025 Guruvar Thrusday Dhanu Makar Kumbh Meen Dainik Rashifal:  11 दिसंबर 2025 गुरुवार का दिन कई राशियों के लिए सौभाग्य, तरक्की और स्थिरता लेकर आ रहा है, वहीं कुछ राशियों को अपनी सेहत, संबंधों और निर्णयों को लेकर सतर्क रहना होगा।

author-image
Preeti Dwivedi
Aaj ka Rashifal 11 Dec Mangalvar Dhanu Makar Kumbh Meen Dainik Rashifal

Aaj Ka Rashifal 11 Dec 2025 Guruvar Thrusday Dhanu Makar Kumbh Meen Dainik Rashifal: 11 दिसंबर 2025 गुरुवार का दिन कई राशियों के लिए लकी रहेगा। तो वहीं कुछ राशियों को अपनी सेहत, संबंधों और निर्णयों को लेकर सतर्क रहना होगा। चलिए जानते हैं दैनिक राशिफल में धनु, मकर, कुंभ, मीन के लिए क्या खास रहेगा। पढ़ें टॉप न्यूज के ज्योतिष में आज का राशिफल।

Advertisment

धनु, मकर, कुंभ, मीन दैनिक राशिफल 

धनु राशि (Sagittarius) दैनिक राशिफल 

धनु राशि वालों के लिए गुरुवार का दिन चुनौतियां लेकर आएगा। सेहत में गिरावट आ सकती है। विरोधियों से सतर्क रहें वरना आप किसी साजिश का शिकार हो सकते हैं। यदि आप व्यापारी हैं तो आपको नुकसान हो सकता है। परिवार में संपत्ति को लेकर कोई विवाद हो सकता है। नए काम की शुरुआत करना चाहते हैं तो थोड़ा रुक जाएंं। वाहन चलाने में सावधानी रखनी होगी। छोटी-सी गलती भी आपको मुसीबत में डाल सकती है। 11 दिसंबर के लिए आपका लकी नंबर 3 और लकी कलर पीला रहेगा। ज्योतिषीय उपाय में आपको गुरु के नाम से दान करने की सलाह दी जा रही है। 

मकर राशि (Capricorn) दैनिक राशिफल 

मकर राशि वालों के दिन मिलाजुला रहेगा। स्वास्थ्य में सुधार होगा। व्यापारियों को व्यापार में हानि हो सकती है। नया वाहन खरीदने की सोच रहे हैं नया काम शुरू करने का प्लान हैं तो इसके लिए थोड़ा रुक जाएं, अभी समय सही नहीं है। परिवार में किसी बात को लेकर छोटा मोटा विवाद हो सकता है। वाणी पर संयम रखने की सलाह आपको दी जा रही है। दिन शांतिपूर्वक निकलेगा। 11 दिसंबर को आपका लकी नंबर 8 और लकी कलर काला रहेगा। ज्योतिषीय उपाय में आपको शनि देव को सरसों का तेल चढ़ाने की सलाह दी जा रही है। 

कुंभ राशि (Aquarius) दैनिक राशिफल 

कुंभ राशि वालों के लिए गुरुवार का दिन मिलाजुला रहेगा। लेकिन स्वास्थ्य में गिरावट आपको परेशान कर सकती है। खानपान पर नियंत्रण रखें तो आपके लिए अच्छज्ञ होगा। व्यापारियों और निवेशों को रिस्क न लेने की सलाह दी जा रही है। वो इसलिए क्योंकि गलत फैसले आपको लाभ की जगह नुकसान पहुंचा सकते हैं। अगर किसी को बड़ी रकम उधार देने वाले हैं तो थोड़ा सतर्क रहें। वाहन चलाने में भी सावधानी रखनी होगी। 11 दिसंबर को आपका लकी नंबर 4 और लकी कलर आसमानी रहेगा। ज्योतिषीय उपाय में आपको मंदिर में नीले फूल चढ़ाने की सलाह दी जा रही है। 

Advertisment

मीन राशि (Pisces) दैनिक राशिफल 

मीन राशि वालों के लिए दिन कठिन रहेगा। वाहन चलाते समय लापरवाही आपको भारी पड़ सकती है। स्वास्थ्य कमजोर हो सकता है। व्यापार में विरोधियों से सतर्क रहें। ये आपको नुकसान पहुंचा सकते हैं। आर्थिक स्थिति बिगड़ सकती है। कोई बड़ा बदलाव चाहते हैं तो आपको सतर्क रहना होगा। 11 दिसंबर आपका लकी नंबर 2 रहेगा। ज्योतिषीय उपाय में आपको विष्णु सहस्रनाम का पाठ करने की सलाह दी जा रही है। 

यह भी पढ़ें: कृष्ण भक्ति में लीन दिखे अभिनव अरोड़ा, भजन कार्यक्रम में जमकर थिरके...

Aaj ka rashifal Aaj ka Rashifal 11 December 2025
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें