/bansal-news/media/media_files/2025/12/31/new-poster-1-72-2025-12-31-10-54-23.png)
2026 Astrology Predictions: आज साल 2025 का आखिरी दिन 31 दिसंबर है। आज साल विदा लेने जा रहा है। यह साल जहां देश ने उत्सव, उपलब्धियां और विकास देखा, वहीं दूसरी ओर युद्ध, हिंसा, खून-खराबा और दर्दनाक घटनाओं ने पूरी दुनिया को झकझोर कर रख दिया। रूस-यूक्रेन युद्ध, इज़राइल-हमास संघर्ष, दक्षिण एशिया में तनाव के साथ-साथ 2025 ने वैश्विक अशांति को और गहरा किया।
वहीं अब सवाल यह है कि साल 2026 कैसा रहेगा? क्या यह साल देश-दुनिया के लिए राहत लेकर आएगा या फिर चुनौतियां और बढ़ेंगी? राजनीति, अर्थव्यवस्था, रिश्ते और आम आदमी का जीवन किस दिशा में जाएगा? इन सभी सवालों के जवाब बंसल न्यूज़ के विशेष कार्यक्रम '26 की वाणी' में जानते हैं। जिसने देश के जाने-माने ज्योतिषाचार्यों और टैरो एक्सपर्ट्स ने आने वाले साल का गहन विश्लेषण किया।
टैरो एक्सपर्ट वर्षा बघेल ने बताया कैसा रहेगा 2026
टैरो कार्ड रीडर वर्षा बघेल के मुताबिक, 2025 मंगल का वर्ष था, इसलिए आक्रोश, हिंसा और अतिवादी इच्छाएं हावी रहीं। वहीं 2026 शनि का वर्ष होगा, जो संतुलन, कर्म और आत्ममंथन सिखाएगा। टैरो में Temperance (संतुलन) और The Hanged Man कार्ड आए। 2026 में लोग भौतिक जीवन के साथ-साथ आध्यात्मिक और आंतरिक विकास की ओर बढ़ेंगे। करियर को लेकर कन्फ्यूजन और असमंजस रह सकता है। मानसिक स्वास्थ्य और आत्मरक्षा पर लोग ज्यादा ध्यान देंगे। इसके साथ ही 2026 में अध्यात्म की ओर झुकाव बढ़ेगा, जो इस साल की सबसे सकारात्मक ऊर्जा होगी।
ज्योतिषाचार्य प्रिय शरण त्रिपाठी- 2026 में क्यों बढ़ेगी असुरक्षा?
ज्योतिषाचार्य प्रिय शरण त्रिपाठी के अनुसार मेष लग्न की कुंडली में शनि का 12वें भाव में प्रवेश हो रहा है। जिससे भावनात्मक, आर्थिक और राजनीतिक इनसिक्योरिटी बढ़ेगी। लोग मजबूरी में ईश्वर और अध्यात्म की ओर लौटेंगे।
चेतावनी
दिखावा, पाखंड और ग्लैमर बढ़ेगा, राहु के प्रभाव से समाज में भ्रम और अफवाहें फैलेंगी। इसके उपाय के लिए शनिवार का व्रत रखे। जीव-दया और सेवा करें। इसके साथ ही नैतिकता और कर्म पर विशेष ध्यान दें।
पंडित लोकेश व्यास- मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ का भविष्य
पंडित लोकेश व्यास के अनुसार मध्य प्रदेश डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में सरकार स्थिर है। मंत्रिमंडल विस्तार के योग हैं।
2026 में युवा चेहरों को मौका मिलेगा।
वहीं छत्तीसगढ़ में बीजेपी सरकार सुचारू रूप से चलेगी। वहीं विपक्ष ज्यादा आक्रामक रहेगा। आरोप-प्रत्यारोप बढ़ेंगे, लेकिन शासन पर असर नहीं होगा। दोनों राज्यों में नीतिगत फैसले और विकास कार्य जारी रहेंगे।
भारत की ताकत और खतरे- पंडित अमर त्रिवेदी
पंडित अमर त्रिवेदी के अनुसार, 2026 में भारत की मजबूती बढ़ेगी। सैन्य तकनीक और रक्षा क्षेत्र में बड़ा उछाल आएगा। इसके साथ ही एशिया-पैसिफिक और मिडिल ईस्ट में प्रभाव बढ़ेगा। वहीं साल 2026 में वैश्विक मंच पर भारत को सम्मान मिलेगा।
2026 के खतरे
2026 में भारत को चीन, पाकिस्तान, बांग्लादेश, नेपाल से सतर्क रहने की जरूरत है। विदेश नीति में दोहरा रवैया देखने को मिल सकता है। संविधान और आरक्षण पर हो सकती है नई बहस।
क्या 2026 में खत्म होंगे युद्ध?
विशेषज्ञों की राय के अनुसार, कुछ संघर्ष धीमे पड़ सकते हैं। लेकिन ट्रेड वॉर और वैश्विक साजिशें जारी रहेंगी। भारत अंतरराष्ट्रीय राजनीति का बड़ा केंद्र बना रहेगा। इसके साथ ही रिश्ते, परिवार और दांपत्य जीवन में सूर्य, मंगल और गुरु के प्रभाव से रिश्तों में तेज भावनाएं आएंगी। वहीं गुस्से और अहंकार से बचना जरूरी है। बड़ों और गुरु का मार्गदर्शन रिश्तों को बचाएगा।
सूर्य उपासना मंत्र
“जपा कुसुम संकाशं
काश्यपेयं महाद्युतिम्
तमोऽरिं सर्वपापघ्नं
प्रणतोऽस्मि दिवाकरम्”
संक्षेप में राशिफल 2026
मेष – मेष को 2026 में संघर्ष के बाद सफलता मिलेगी।
वृषभ – 2026 में वृषभ को मेहनत से प्रगति मिलेगी।
मिथुन – मिथुन के लिए 2026 में वाणी पर नियंत्रण जरूरी है।
कर्क – कर्क 2026 में स्वास्थ्य का ध्यान रखें। और सावधानी रखें।
सिंह – सिंह को 2026 में संपत्ति-वाहन का लाभ मिलेगा।
कन्या – कन्या को 2026 में प्रयासों से सफलता मिलेगी।
तुला – तुला को 2026 में राजनीति में उन्नति मिलेगी।
वृश्चिक –वृश्चिक को 2026 में प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलेगी।
धनु – धनु को 2026 में धर्म-अध्यात्म में उन्नति मिलेगी।
मकर – मकर को 2026 में परिश्रम का फल मिलेगा।
कुंभ – 2026 में कुंभ के रुके हुए काम पूरे होंगे।
मीन – मीन को 2026 में नए अवसर और सहयोग मिलेगा।
ये भी पढ़ें : Breaking News Live Update: बांग्लादेश की पूर्व पीएम खालिदा जिया का आज अंतिम संस्कार, भारत से जयशंकर होंगे शामिल
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/12/01/2025-12-01t081847077z-new-bansal-logo-2025-12-01-13-48-47.png)
Follow Us
चैनल से जुड़ें