Advertisment

Paush Month 2025: पौष का महीना 5 दिसंबर से, खरमास में क्यों नहीं होते हैं शुभ काम, नए काम की शुरुआत शुभ या अशुभ

Paush Month 2025: हिन्दू पंचांग के अनुसार 5 दिसंबर 2025 से पौष का महीना शुरू हो रहा है। खरमास में क्यों नहीं होते हैं शुभ काम, नए काम की शुरुआत शुभ या अशुभ 

author-image
Preeti Dwivedi
paush mass 2026

हिन्दू पंचांग के अनुसार 5 दिसंबर 2025 से पौष का महीना शुरू हो रहा है।

Paush Month Kharmass Start End Date 2025: हिन्दू पंचांग के अनुसार 5 दिसंबर 2025 से पौष का महीना शुरू हो रहा है। हिन्दू कैलेंडर के अनुसार पौष का महीना दसवां महीना है। ये महीना धर्मकांड के लिए खास माना जाता है। चलिए जानते हैं कि पूष के महीने में शुभ काम क्यों नहीं होते हैं। 

Advertisment

पौष का महीना कब से कब तक चलेगा

ज्योतिषाचार्य पंडित रामगोविंद शास्त्री ने बताया कि पौष माह 5 दिसंबर से शुरू होगा। जो 3 जनवरी तक चलेगा। इस दौरान शुभ कार्य नहीं होते हैं। 

पौष के महीने में क्या क्या नहीं करना चाहिए

ज्योतिषाचार्य पंडित रामगोविंद शास्त्री के अनुसार पूष के महीने में मुंडन, विवाह, गृह प्रवेश आदि कार्य नहीं करना चाहिए। 

Hindu Calender Month List 2025

खरमास में नए घर में सामान शिफ्ट करना चाहिए या नहीं 

ज्योतिष के अनुसार यदि आपने खरमास शुरू होने के पहले गृह प्रवेश का पूजन कर लिया है और सामान नहीं रखा पाएं हैं तो खरमास में सामान तो रखा जा सकता है लेकिन किसी नए काम की शुरुआत नहीं होती है। 

Advertisment

पौष के महीने में क्या करना चाहिए

वैसे तो पूष का महीना शुभ कार्यों के लिए अच्छा नहीं माना जाता। लेकिन इस महीने में श्राद्ध कर्म और पिंडदान करना अच्छा होता है। जो पूर्वजों को श्रद्धांजलि देने के महत्वपूर्ण अनुष्ठान हैं। कई हिंदू अपने पूर्वजों और सूर्य देव का आशीर्वाद पाने के लिए पौष माह में ये अनुष्ठान करते हैं। हिंदू धर्म में इस महीने का आध्यात्मिक महत्व बहुत अधिक है।

पौष माह में किन चीजों का दान करना चाहिए

Puash Mass 2025

चूकि इस महीने से ठंड का असर बढ़ जाता है। ऐसे में पूष के महीने में गरीबों को  गर्म कपड़ों का दान जरूर करना चाहिए। पौष के महीने में खाने-पीने की चीजें और मिठाइयाँ दान करना बहुत शुभ माना जाता है। आप चाहें तो अनाथालय, वृद्धाश्रम या गरीब लोगों को खाना, फल और मिठाइयाँ दे सकते हैं। मान्यता है कि ऐसा करने से घर में खुशियाँ, बरकत और पॉजिटिविटी बढ़ती है। यह जरूरतमंदों के लिए दया दिखाने का सबसे अच्छा तरीका है। इस महीने घी और तेल दान करना बेहद शुभ माना जाता है। घी–तेल से खाना भी बनता है और दीपक भी जलते हैं, जो ज्ञान और रोशनी का प्रतीक है। अगर आप मंदिर, आश्रम या गरीब परिवारों को घी–तेल दान करते हैं तो जीवन में सौभाग्य, समृद्धि और आध्यात्मिक शांति मिलती है।

विवाह और मुंडन जैसे धार्मिक कार्य

पौष माह में किसी भी प्रकार के विवाह, मुंडन, गृह प्रवेश या अन्य धार्मिक अनुष्ठान करना अशुभ माना जाता है। इन कार्यों का प्रभाव इस समय उल्टा पड़ सकता है और जीवन में बाधाएं उत्पन्न हो सकती हैं।

Advertisment

पौष का महीना अशुभ क्यों होता है 

हिन्दू पंचांग के अनुसार साल के दसवें माह का नाम पौष हैं। इस मास में हेमंत ऋतु होने से ठंड अधिक होती है। धर्म ग्रंथों के अनुसार इस मास में भगवान सूर्य की उपासना करना चाहिए। 

FAQ

हिन्दू कैलेंडर के 12 महीनों के नाम क्या हैं
हिन्दू कैलेंडर के अनुसार भी 12 महीने होते हैं। जिसमें चैत्र, वैशाख, ज्येष्ठ, आषाढ़, श्रावण, भाद्रपद, अश्विन, कार्तिक, मार्गशीर्ष, पौष, माघ और फाल्गुन। इसमें चैत्र महीने से हिन्दू नववर्ष की शुरुआत मानी जाती है। और फाल्गुन का महीना साल का आखिरी महीना होता है। 
पूष में क्यों नहीं होेता हैं शुभ काम 
हिन्दू पंचांग के अनुसार पौष मास को खरमास भी कहते हैं। इस दौरान सूर्य धनु राशि में रहते हैं। जब सूर्य धनु राशि में होते हैं तो शुभ काम नहीं होते। इसी वजह से 5 दिसंबर से 3 जनवरी तक विवाह, गृह प्रवेश, जनेऊ, मुंडन जैसे मांगलिक कार्यों को शुभ नहीं माना जाता है। 

FAQ

हिन्दू कैलेंडर के 12 महीनों के नाम क्या हैं
हिन्दू कैलेंडर के अनुसार भी 12 महीने होते हैं। जिसमें चैत्र, वैशाख, ज्येष्ठ, आषाढ़, श्रावण, भाद्रपद, अश्विन, कार्तिक, मार्गशीर्ष, पौष, माघ और फाल्गुन। इसमें चैत्र महीने से हिन्दू नववर्ष की शुरुआत मानी जाती है। और फाल्गुन का महीना साल का आखिरी महीना होता है। 
Advertisment

यह भी पढ़ें: मंगल के घर में शुक्र का प्रवेश, ये रहें सतर्क

Hindu Panchang 2025 Paush Month 2025
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें