/bansal-news/media/media_files/2025/12/30/main-gate-vastu-tips-colour-2025-12-30-15-24-34.jpg)
Home Main Entrance Vastu Tips: हिन्दू धर्म में वास्तु का अपना महत्व है। घर का वास्तु आपके जीवन में सफलता असफलता का कारण भी माना जाता है। घर का मुख्य द्वार केवल गृह प्रवेश का जरिया नहीं बल्कि पॉजिटिव और नेगेटिव एनर्जी का प्रवेश द्वार भी है। चलिए जानते हैं कि घर के प्रवेश द्वार के वास्तु के नियम (Home Main Gate Vastu Tips) क्या हैं, प्रवेश द्वार किस दिशा में होना चाहिए, इसका रंग कैसा होना चाहिए, किस दिशा में प्रवेश द्वार (Main Gate) रखने से बचना चाहिए।
ऐसे देखें क्या है घर के मुख्य द्वार की दिशा
/filters:format(webp)/bansal-news/media/media_files/2025/12/30/how-to-check-home-main-gate-direction-2025-12-30-14-20-51.png)
- घर के अंदर खड़े होकर मुख्य दरवाजे के ठीक सामने खड़े हो जाएं
- कम्पास को सीधा पकड़ें और डिस्प्ले अपनी ओर रखें
- आसपास कोई मोबाइल, इलेक्ट्रॉनिक या धातु की चीज न हो
- कम्पास की सुई को स्थिर होने दें
- खुद घूमें, कम्पास नहीं-जब लाल सुई 0 या 360 डिग्री पर आ जाए
- अब देखें कि कम्पास का आगे वाला हिस्सा किस दिशा की ओर इशारा कर रहा है। यही आपके घर के मुख्य द्वार की दिशा कहलाएगी।
सबसे ज्यादा पढ़ी गई खबरें: Toilet Vastu Tips: वास्तु के अनुसार टॉयलेट सीट पर बैठने के बाद किस दिशा में होना चाहिए आपका फेस
वास्तु के अनुसार क्या है घर के प्रवेश द्वार की शुभ दिशा
- ईशान (उत्तर-पूर्व): ये दिशा सबसे शुभ मानी जाती है। सुबह की सूर्य किरणें मिलती हैं।
- उत्तर: इस दिशा में मुख्य द्वार होने से धन और समृद्धि की दिशा ​बढ़ती है।
- पूर्व: इस दिशा में मुख्य द्वार होने से मान-सम्मान, शक्ति बढ़ती हैं। साथ ही साथ सौभाग्य के लिए अच्छी मानी जाती है।
- वायव्य (उत्तर-पश्चिम): शाम की धूप और आर्थिक लाभ देती है।
प्रवेश द्वार के लिए रंगों की सही जानकारी
| दिशा | ग्रह | शुभ रंग |
|---|---|---|
| उत्तर | बुध | हरा |
| दक्षिण | मंगल | गुलाबी, कोरल |
| पूर्व | सूर्य | पीला, लकड़ी रंग |
| उत्तर-पूर्व | गुरु | क्रीम, पीला |
| पश्चिम | शनि | नीला |
| दक्षिण-पश्चिम | राहु | भूरा, ग्रे |
| दक्षिण-पूर्व | शुक्र | सफेद, गुलाबी |
| उत्तर-पश्चिम | चंद्र | सफेद |
मुख्य द्वार पर क्या रखना चाहिए
/filters:format(webp)/bansal-news/media/media_files/2025/12/30/main-gate-vastu-tips-2025-12-30-14-19-52.jpg)
सबसे ज्यादा पढ़ी गई खबरें: घर की नेम प्लेट के लिए खोज रहे हैं नाम: इन्हें कर सकते हैं अपनी लिस्ट में शामिल, क्या कहता है वास्तु
मुख्य द्वार के लिए जरूरी Do’s & Don’ts
✅ क्या करें
मुख्य दरवाजा सबसे बड़ा हो
लकड़ी का मजबूत दरवाजा लगाएं
नामपट्टिका जरूर लगाएं
घर का प्रवेश ऊंचा रखें
दरवाजा घड़ी की दिशा में खुले
सफेद, हल्का नीला या हरा रंग इस्तेमाल करें
❌ क्या न करें
दरवाजे के सामने जूते-चप्पल न रखें
सेप्टिक टैंक या खंभा सामने न हो
फटा या टूटा दरवाजा न रखें
हिंसक तस्वीरें न लगाएं
दरवाजा कोने में न बनाएं
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/12/01/2025-12-01t081847077z-new-bansal-logo-2025-12-01-13-48-47.png)
Follow Us
चैनल से जुड़ें