/bansal-news/media/media_files/2025/12/22/new-year-calender-hanging-vastu-tips-2025-12-22-11-52-15.png)
New Year 2026 Calender Hanging Vastu Tips:नया साल शुरू होने में बस एक सप्ताह बचा है। ऐसे में घरों में नया कैलेंडर (New Calender) भी आ गए हैं। पर क्या आप जानते हैं कि वास्तु (Vastu Tips) के अनुसार घर में कैलेंडर को लगाने की भी एक दिशा होती है यदि नहीं तो चलिए ज्योतिषाचार्य के अनुसार आज हम आपको बताते हैं कि नए साल का कैलेंडर लगाने की सही दिशा क्या है (Naye Saal ka Calender Lagane ki Sahi Disha Kya Hai) , या कैलेंडर कहां लगाना चाहिए।
पुराने कैलेडंर का क्या करें
वास्तु में पुरानी चीजें घर में दरिद्रता लाती हैं। अक्सर लोग पुराने कैलेंडर के ऊपर ही नया कैलेंडर टांग देते हैं। जबकि ऐसा नहीं करना चाहिए। समय के साथ बीते चीजों को नए साल के पहले निकाल फेंकना चाहिए। वरना ये चीजें नकारात्मक ऊर्जा का कारण बनती हैं।
अगर पुराने ​कैलेंडर में किसी भगवान का चित्र या फोटो बनी हुई है तो उसे किसी पवित्र नदी में प्रवाहित कर दें। ताकि इससे उत्पन्न होने वाली नकारात्मकता से बचा जा सके।
नया कैलेंडर घर में कहां लगाना चाहिए
वास्तु के अनुसार घर में नया कैलेंडर (New Year Calender) हमेशा पश्चिम दिशा में लगाना सबसे शुभ माना जाता है। ऐसा करने से जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह अच्छे से होता है। साथ ही ये आपकी आर्थिक समृद्धि को भी आकर्षित करता है। इसके अलावा उत्तर दिशा (North direction) भी इसके लिए अच्छी मानी जाती है। ऐसा इसलिए क्योंकि यह दिशा भगवान कुबेर की दिशा मानी जाती है। चूंकि कुबेर धन के देवता हैं इसलिए यहां कैलेंडर लगाने से धन और समृद्धि की प्राप्ति होती है।
इन जगहों पर भूलकर भी न लगाए कैलेंडर
ज्योतिषाचार्य पंडित रामगोविंद शास्त्री के अनुसार कुछ जगहें ऐसी हैं जहां पर नये साल का कैलेंडर (Naya Saal ka Calender Lagane ki Sahi Disha) लगाने से बचना चाहिए। यहां कैलेंडर लगाने से वास्तु दोष पैदा हो सकते हैं। ऐसा करने से घर के सदस्यों की प्रगति में रुकावटें आ सकती है। वास्तु के अनुसार कैलेंडर (New Year 2026 Calender Vastu Tips) को कभी भी दरवाजे के पीछे, खिड़की के पास या घर के मुख्य दरवाजे के पास नही लगाना चाहिए। ऐसा करने से परिवार की सफलता रुक जाती है। आपकी प्रगति पर नकारात्मक प्रभाव डाल सकती है।
ऐसे में यदि आप भी इन वास्तु टिप्स (Vastu Tips ) को अपनाकर नया कैलेंडर घर में लगाएं। सही दिशा में कलेंडर लगाकर आप भी अपने जीवन में सुख समृद्धि ला सकता है। जिससे न केवल समृद्धि बल्कि सुख-शांति भी बनी रहती है।
यह भी पढ़ें: New Year 2026
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/12/01/2025-12-01t081847077z-new-bansal-logo-2025-12-01-13-48-47.png)
Follow Us
चैनल से जुड़ें