Advertisment

Holi Vastu Upay: होलिका की राख बदल सकती है आपकी तकदीर, घर की कलह से कर्ज से छुटकारा तक करें ये वास्तु उपाय

होलिका दहन श्री हरि भक्त प्रह्लाद की अटूट श्रद्धा और भगवान नरसिंह की दिव्य शक्ति का प्रतीक है। अक्सर लोग होलिका दहन देखते हैं फिर अपने-अपने  घर लौट जाते हैं। ऐसे में जो सबसे जरूरी है

author-image
anjali pandey
एडिट
new poster

Holi Vastu Upay 2026: होली आने वाली है, ऐसे में क्या आप जानते हैं कि होलिका दहन की राख आपके जीवन में बड़ा बदलाव ला सकती है? अगर नहीं तो आज हम आपको बताएंगे वस्तु के वो उपाय जिसकी मदद से आर्थिक तंगी, नजर दोष, घर में हो रही  वास्तु परेशानियों को आप कैसे दूर कर सकते हैं। 

Advertisment

मान्यता है कि होलिका दहन की अग्नि बेहद पवित्र होती है।  इसकी राख को शुभता एवं संरक्षण का प्रतीक भी माना जाता है। 

शास्त्रों के मुताबिक, होलिका दहन श्री हरि भक्त प्रह्लाद की अटूट श्रद्धा और भगवान नरसिंह की दिव्य शक्ति का प्रतीक है। अक्सर लोग होलिका दहन देखते हैं फिर अपने-अपने  घर लौट जाते हैं। ऐसे में जो सबसे जरूरी है उसपर कोई ध्यान नहीं देता, वो है जलने के बाद बची हुई ठंडी राख! जिसे हम होलिका भस्म भी कहते हैं। आपको बता दें कि इसे विशेष महत्व दिया गया है। 

परंपराओं में इसे शुभ ऊर्जा प्रदान करने के साथ-साथ जीवन से नकारात्मकता दूर करने वाला बताया जाता है। आइए जानते हैं इसके उपाए 

Advertisment

घर की कलह होगी दूर 

WhatsApp Image

यदि आपके घर में बिना बात के ही झगड़े हो रहे हैं, तो समझ लीजिए वहां Negative Energy का डेरा है। ऐसे में इसे दूर करने के लिए आप होलिका दहन की सुबह, जब राख ठंडी हो जाए तो उसमें से थोड़ी सी राख घर ले आएं। इसके बाद इसे आप अपने घर के हर कोने में थोड़ा-थोड़ा छिड़क दें। मान्यता है कि, ऐसे करने से वास्तु दोष दूर होता है। साथ ही घर में भी सुख-शांति बनी रहती है।

नहीं रहेगी खाली तिजोरी

WhatsApp Image 2026

अगर मेहनत के बाद भी पैसा नहीं टिक रहा है या फिर  फिजूल खर्च बढ़ गया है, तो एक छोटा सा उपाय कर आप इस समस्या से बच सकते हैं। इसके लिए एक लाल रेशमी कपड़े में होलिका दहन की थोड़ी सी राख रखें फिर इसमें  एक चांदी का सिक्का अगर चांदी का सिक्का नहीं है तो आप  तांबे का भी सिक्का रख सकते हैं। इसके बाद इसकी छोटी सी पोटली बनाकर अपने तिजोरी या फिर पर्स में रख दें। मान्यता है कि इससे आपके अनावश्यक खर्च रुक जाएंगे। 

नजर दोष से बचाव

WhatsApp Image 2026

यदि आपके बच्चों को जल्दी नजर लग जाती है,  या फिर घर में अचानक स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतें बढ़ जाती हैं। तो ऐसे में होलिका की राख को आप ताबीज में भरकर पहन सकते हैं  मान्यता है कि यह नकारात्मक ऊर्जा से बचाता है। राहु-केतु जैसे ग्रहों के अशुभ प्रभाव को भी शांत करता है।

Advertisment

नौकरी और व्यापार में उन्नति

WhatsApp Image

वहीं यदि आपके काम बनते-बनते बिगड़ जाता हैं या फिर  व्यापार में बाधाएं आ रही हैं, तो होलिका की राख में थोड़ी राई और साबुत नमक मिलाकर एक कांच की कटोरी में भरें। इसे कार्यस्थल के मुख्य द्वार के पास रख दें। इससे रुकावटें कम होती हैं।  

कर्ज मुक्ति के लिए उपाय

अगर आपको कर्ज का बोझ परेशान कर रहा है, तो होलिका की राख में थोड़ी पीली सरसों मिलाकर तांबे के लोटे में रख दें। घर की उत्तर दिशा में स्थापित करें। मान्यता है कि इससे रुका हुआ धन वापस आने के योग बनते हैं।

ये भी पढ़ें: Breaking News Live Update 26 February: होलोकॉस्ट स्मारक पर पहुंचे पीएम नरेंद्र मोदी, शहीदों को दी श्रद्धांजलि 

Advertisment
Holi Vastu Upay 2026
Advertisment
चैनल से जुड़ें