/bansal-news/media/media_files/2026/02/26/breaking-news-live-update-26-february-2026-02-26-09-15-28.jpg)
Breaking News Live Update 26 February: देश-विदेश की बड़ी खबरें, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश का बड़ा घटनाक्रम। राजनीतिक गलियारों में किस मुद्दे पर सरगर्मी है। खेल और मनोरंजन की दुनिया में क्या चल रहा है। पढ़ें आज 26 फरवरी की लेटेस्ट न्यूज...
- Feb 26, 2026 11:02 IST
स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद की अग्रिम जमानत पर कल इलाहाबाद हाईकोर्ट में सुनवाई
/bansal-news/media/post_attachments/aajtak/images/story/202602/699fd21f64451-swami-avimukteshwaranand-saraswati-194721778-16x9-915953.png?size=948:533)
शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के मामले पर सियासत भी बढ़ती जा रही है और गहमागहमी भी. अब उनका ये मामला इलाहाबाद हाई कोर्ट चला गया है. उनके खिलाफ नाबालिग का यौन उत्पीड़न करने के मामले में POCSO ऐक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है. अब उन्होंने अग्रिम जमानत के लिए हाई कोर्ट में याचिका दाखिल की है, जिस पर जल्द ही सुनवाई हो सकती है. इसी बीच बताया जा रहा है कि पुलिस ने दोनों नाबालिग पीड़ितों के बयान दर्ज कर लिए हैं. वहीं, कांग्रेस भी अब खुलकर स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के समर्थन में उतर गई है. वहीं, खुद के खिलाफ दर्ज मामले पर अविमुक्तेश्वरानंद का कहना है कि अगर पुलिस उन्हें गिरफ्तार करती है तो वो इसका विरोध नहीं करेंगे.
- Feb 26, 2026 10:58 IST
PM मोदी को इजराइली संसद का सर्वोच्च सम्मान, नेतन्याहू बोले- मोदी एशिया के शेर
/bansal-news/media/post_attachments/images/2026/02/26/article/image/jagran-photo-1772063261445_v-475595.webp)
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को दो दिन के इजराइल दौरे पर पहुंचे। इस दौरान इजराइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू और उनकी पत्नी सारा नेतन्याहू ने एयरपोर्ट पर मोदी को रिसीव किया। इसके बाद पीएम मोदी ने इजराइली संसद नेसेट को संबोधित किया। इस दौरान उन्हें संसद का सर्वोच्च सम्मान ‘स्पीकर ऑफ द नेसेट मेडल’ दिया गया। नेसेट को संबोधित करते हुए मोदी ने इजराइल पर हमास के हमले की निंदा की। वहीं नेतन्याहू ने कहा, ‘मोदी मेरे भाई जैसे हैं, मेरे दिल में उनके लिए खास जगह है।’ उन्होंने मोदी को एशिया का शेर और दुनिया का सम्मानित नेता बताया।
- Feb 26, 2026 09:38 IST
विदेशी नागरिकों पर सरकार सख्त, वीजा खत्म होते ही आधार कार्ड होगा खत्म, नेपाल-भूटान के नागरिकों को राहत
/filters:format(webp)/bansal-news/media/media_files/2026/02/26/foreigner-aadhaar-card-linked-to-visa-2026-02-26-09-38-27.jpeg)
Foreigner Aadhaar Card Linked To Visa: देश में वीजा लेकर आने वाले विदेशी नागरिकों के लिए आधार कार्ड की वैधता को लेकर केंद्र सरकार ने सख्त नियम लागू कर दिए हैं। जिसमें अब स्पष्ट कर दिया गया है कि विदेशी नागरिकों को जारी आधार कार्ड उनकी कानूनी स्थिति और वीजा की अवधि से सीधे जुड़ा रहेगा। आपको बता दें ओवरसीज सिटिजन ऑफ इंडिया (OCI) कार्डधारक, जिनका भारतीय मूल से संबंध है और जिन्हें भारत में लंबे समय तक रहने की विशेष अनुमति होती है, उनके लिए आधार कार्ड 10 वर्षों तक मान्य रहेगा। इसके बाद उन्हें नवीनीकरण या अपडेट की प्रक्रिया पूरी करनी होगी।
- Feb 26, 2026 09:34 IST
आठवीं की किताब में न्यायपालिका अध्याय पर NCERT ने जताया खेद, आज सुनवाई
NCER Book Controversy: कोर्ट की टिप्पणी के बाद एनसीईआरटी (NCERT) ने कक्षा 8 की सोशल साइंस की नई किताब को लेकर माफी मांगी है। इसके बाद इस पर बड़ा फैसला लेते हुए एनसीईआरटी ने क्लास 8 की सोशल साइंस के ज्यूडिशियरी से जुड़े चैप्टर पर रोक लगा दी है। दरअसल, एनसीईआरटी (NCERT) ने दो दिन पहले 24 फरवरी 2026 को कक्षा 8 के लिए ‘Exploring Society: India and Beyond, Vol II’ नाम की सोशल साइंस भाग-2 की किताब जारी की थी। इस किताब आने के बाद ये बात सामने आई कि चैप्टर 4 ‘हमारे समाज में न्यायपालिका की भूमिका’ में पेज 125-142 पर है। इसके बाद बवाल होने के बाद ये मामला सुप्रीम कोर्ट तक पहुंचा था। जिस पर सीजेआई सूर्यकांत ने खुद मामले की गंभीरता को देखते हुए स्वत: संज्ञान लिया। और इसके बाद एनसीईआरटी ने कहा कि उससे अनजाने में कुछ अनुचित पाठ्य सामग्री और निर्णय सम्बन्धी त्रुटि शामिल हो गई। जिस पर वह माफी मांगता है।
- Feb 26, 2026 09:26 IST
PM मोदी ने रच दिया इतिहास, इंस्टाग्राम पर 10 करोड़ फॉलोअर्स पार करने वाले पहले विश्व नेता बने
/filters:format(webp)/bansal-news/media/media_files/2026/02/26/pm-modi-followers-2026-02-26-09-35-04.jpeg)
PM Modi Instagram Followers: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार 26 फरवरी को इतिहास रच दिया है। आपको बता दें वे इंस्टाग्राम पर 100 मिलियन फॉलोअर्स का आंकड़ा पार करने वाले पहले विश्व के नेता और राजनेता बन गए हैं। आपको बता दें पीएम मोदी ने जब 12 साल पहले 2014 में इंस्टाग्राम ज्वाइन किया था। अगले पांच प्रमुख विश्व नेताओं के फॉलोअर्स की कुल संख्या भी प्रधानमंत्री मोदी के फॉलोअर्स की संख्या से कम है।
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/12/01/2025-12-01t081847077z-new-bansal-logo-2025-12-01-13-48-47.png)
Follow Us