Advertisment

Aaj ka Rashifal 3 Dec 2025: माँ दुर्गा को लाल सिंदूर अर्पित करने से बनेंगे तुला के काम, सिंह-कन्या के लिए दिन नहीं अनुकूल, वृश्चिक दैनिक राशिफल

Aaj Ka Rashifal 3 Dec 2025 Budhvar Wednusday Dhanu Makar Kumbh Meen Dainik Rashifal: 3 दिसंबर 2025 बुधवार का दिन कई राशियों के लिए सौभाग्य, तरक्की और स्थिरता लेकर आ रहा है, वहीं कुछ राशियों को अपनी सेहत, संबंधों और निर्णयों को लेकर सतर्क रहना होगा।

author-image
Preeti Dwivedi
Aaj ka Rashifal 3 Dec  2025 Mangalvar Singh Kanya tula Vrashchik  Dainik Rashifal

Aaj Ka Rashifal 3 Dec 2025 Budhvar Wednusday Dhanu Makar Kumbh Meen Dainik Rashifal: 3 दिसंबर 2025 बुधवार का दिन कई राशियों के लिए लकी रहेगा। तो वहीं कुछ राशियों को अपनी सेहत, संबंधों और निर्णयों को लेकर सतर्क रहना होगा। चलिए जानते हैं दैनिक राशिफल में सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक के लिए क्या खास रहेगा। पढ़ें आज का राशिफल। 

Advertisment

सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक दैनिक राशिफल 

सिंह राशि दैनिक राशिफल 

सिंह राशि वालों के लिए दिन सामान्य रहेगा। आपके नए लोगों से संपर्क बनेंगे तो भविष्य में आपको लाभ दिलाएंगे। किसी पर जरूरत से ज्यादा भरोसा न करें तो ही आपके लिए अच्छा रहै। स्वास्थ्य आपका पहले से बेहतर होगा। आर्थिक स्थिति आपकी पहले से ज्यादा मजबूत होगी। बुधवार को आपका लकी नंबर 1 और लकी कलर सुनहरा रहेगा। ज्योतिषीय उपाय में आपको सूर्य देव को जल चढ़ाने की सलाह दी जा रही है। 

कन्या राशि दैनिक राशिफल 

कन्या राशि वालों के लिए दिन अनुकूल नहीं है। आपको व्यर्थ के झगड़ों से दूर रहने की सलाह दी जा रही है। उच्च अधिकारियों से अपने संबंध मधुर रखें तो ही आपके लिए अच्छा होगा। वरना विवाद की स्थिति निर्मित हो सकती है। व्यापार आपका सामान्य रहेगा। अगर कोई बड़ा निवेश करने की सोच रहे हैं तो आपको पहले विचार कर लेना चाहिए। वरना आपको बड़ा नुकसान हो सकता है। वाहन चलाने में सावधानी रखनी होगी। बुधवार के लिए आपका लकी नंबर 8 और लकी कलर नीला रहेगा। ज्योतिषीय उपाय में आपको मंदिर में सरसों के तेल का दीपक जलाने की सलाह दी जा रही हे। 

Advertisment

तुला राशि दैनिक राशिफल 

तुला राशि वालों के लिए भी दिन प्रतिकूल रह सकता है। इसलिए सतर्क रहें। जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता सता सकती है। किसी काम के लिए आपको किसी की आर्थिक मदद की जरूरत है। किसी पर अत्यधिक विश्वास न करें तो ही आपके लिए अच्छा रहेगा। अगर किसी को पैसा उधार देने वाले हैं तो आपको बचना होगा वरना आपको नुकसान हो सकता है। आपका लकी नंबर 6 और लकी कलर गुलाबी रहेगा। ज्योतिषीय उपाय में आपको माँ दुर्गा को लाल सिंदूर अर्पित करने की सलाह दी जा रही है। 

वृश्चिक राशि दैनिक राशिफल 

वृश्चिक राशि वालों के दिन सामान्य रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपको कोई बड़ी आर्थिक मदद मिल सकती है। आपके सभी सोचे हुए कार्य पूरे होंगे। निवेश में आपको लाभ होगा। प्रॉपर्टी में निवेश करने का प्लान बना सकते हैं। बच्चों को लेकर चिंतित रह सकते हैं। आपका कोई पुराना सपना भी पूरा हो सकता है। बुधवार के लिए आपका लकी नंबर 7 और लकी कलर काला रहेगा। ज्योतिषीय उपाय में आपको शिवलिंग पर जल और बेलपत्र चढ़ाने की सलाह दी जा रही है। 

यह भी पढ़ें: Aaj Ka Rashifal 3 Dec 2025

Advertisment
Aaj ka rashifal Aaj Ka Rashifal 3 Dec 2025
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें