Advertisment

Aaj ka Rashifal 3 Dec 2025: धनु को मिल सकती है आर्थिक मदद, मकर को नए काम की शुरुआत के लिए लिन शुभ, कुंभ मीन दैनिक राशिफल

Aaj Ka Rashifal 3 Dec 2025 Budhvar Wednusday Dhanu Makar Kumbh Meen Dainik Rashifal: 3 दिसंबर 2025 बुधवार का दिन कई राशियों के लिए सौभाग्य, तरक्की और स्थिरता लेकर आ रहा है, वहीं कुछ राशियों को अपनी सेहत, संबंधों और निर्णयों को लेकर सतर्क रहना होगा।

author-image
Preeti Dwivedi
preeti New Publive thumb new psd file

Aaj Ka Rashifal 3 Dec 2025 Budhvar Wednusday Dhanu Makar Kumbh Meen Dainik Rashifal: 3 दिसंबर 2025 बुधवार का दिन कई राशियों के लिए लकी रहेगा। तो वहीं कुछ राशियों को अपनी सेहत, संबंधों और निर्णयों को लेकर सतर्क रहना होगा। चलिए जानते हैं दैनिक राशिफल में धनु, मकर, कुंभ, मीन के लिए क्या खास रहेगा। पढ़ें आज का राशिफल। 

Advertisment

धनु राशि दैनिक राशिफल 

धनु राशि वालों को बुधवार का दिन लंबी यात्रा के योग बना रहा है। 3 दिसंबर का दिन आपको सफलता लेकर आएगा। किसी काम को पूरा करने में आपको आर्थिक मदद मिलेगी। पारिवारिक समस्या आपकी दूर होगी। आपको पुराने ​निवेश से लाभ मिलेगा। 3 दिसंबर के लिए आपका लकी नंबर 4 और लकी कलर पीला रहेगा। ज्योतिषीय उपाय में आपको पीली वस्तुओं का दान करने की सलाह दी जा रही है। 

मकर राशि दैनिक राशिफल 

मकर राशि वालों के लिए दिन ठीक-ठाक रहेगा। आप बुधवार को नए कार्यों की शुरुआत कर सकते हैं। इसके लिए समय अच्छा है। आपको भी आर्थिक सहयोग प्राप्त होगा। पुराने विवादों से आपको छुटकारा मिल सकता है। व्यापार में आपकी स्थिति अच्छी रहेगी। 3 दिसंबर को आपका लकी नंबर 8 और लकी कलर ग्रे रहेगा। ज्योतिषीय उपाय में आपको शनि देव को तिल के तेल का दीपक जलाने की सलाह दी जा रही है। 

कुंभ राशि दैनिक राशिफल 

कुंभ राशि वालों में किसी परिचित का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। हो सकता है इससे आपको मानसिक तनाव झेलना पड़े। बुधवार को विरोधी आपका काम ​बिगाड़ने की कोशिश कर सकते हैं। आर्थिक स्थिति में गिरावट हो सकती है। बेवजह के विवादों से बचने की सलाह दी जा रही है। आपको मन की बात किसी से साझा न करने की सलाह दी जा रही है। 3 दिसंबर के लिए आपका लकी नंबर 11 और लकी कलर नीला रहेगा। ज्योतिषीय उपाय में आपको किसी जरूरतमंद को कंबल दान करने की सलाह रही है। 

Advertisment

मीन राशि दैनिक राशिफल 

मीन राशि वालों के लिए बुधवार का दिन शुभ रहेगा। हो सकता है आपके नए मित्र और संपर्क बनें। व्यापार में आकपो लाभ प्राप्त हो सकता है। नौकरी में अधिकारी वर्ग से आपको सहयोग मिलने के भी योग हैं। हो सकता है आपका प्रमोशन भी हो जाए। जीवनसाथी से चल रहा मतभेद दूर होगा। स्वास्थ्य आपका बढ़िया रहेगा। 3 दिसंबर के लिए आपका लकी नंबर 9 और लकी कलर पीला रहेगा। ज्योतिषीय उपाय में आपको भगवान विष्णु को तुलसीदल अर्पित करने की सलाह दी जा रही है। 

यह भी पढ़ें: Aaj Ka Rashifal 3 Dec 2025

Aaj ka rashifal
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें