/bansal-news/media/media_files/2025/12/02/aaj-ka-rashifal-3-dec-2025-budhvar-mesh-vrash-mithun-kark-dainik-rashifal-2025-12-02-16-17-55.jpg)
Aaj Ka Rashifal 3 Dec 2025 Budhvar Wednusday Mesh Vrash Mithun Kark Dainik Rashifal: 3 दिसंबर 2025 बुधवार का दिन कई राशियों के लिए लकी रहेगा। तो वहीं कुछ राशियों को अपनी सेहत, संबंधों और निर्णयों को लेकर सतर्क रहना होगा। चलिए जानते हैं दैनिक राशिफल में मेष, वृष, मिथुन कर्क के लिए क्या खास रहेगा। पढ़ें आज का राशिफल।
मेष, वृष, मिथुन कर्क दैनिक राशिफल
मेष राशि दैनिक राशिफल
बुधवार का दिन मानसिक परेशानी ला सकता है। कुछ चीजों को लेकर आप चिंतित रह सकते हैं। विरोधी वर्ग आपके बने काम बिगाड़ सकते हैं। इसलिए सतर्क और सचेत रहें। स्वास्थ्य का ध्यान रखने की सलाह आपको दी जा रही है। खानपान पर नियंत्रण रखें बाहर का खाना खाने से बचें। प्रॉपर्टी संबंधी विवादों में न उलझें तो ही आपके लिए बेहतर होगा। मन की बात को मन मे ही रखें। किसी से शेयर न करें। व्यापार में आपको उतार-चढ़ाव देखनें को मिल सकता है। वाणी पर संयम रखना होगा। बुधवार के लिए आपका लकी नंबर 5 और लकी कलर लाल रहेगा। ज्योतिषीय उपाय में आपको हनुमान चालीसा का पाठ करने की सलाह दी जा रही है।
वृषभ राशि दैनिक राशिफल
वृष राशि वालों के लिए दिन सामान्य रहेगा। किसी नए काम की शुरुआत के लिए आपको कहीं लंबी दूरी की यात्रा पर जाना पड़ सकता है। मित्रों से सहयोग आपके काम बनेंगे। परिवार में मतभेद खत्म हो सकता है। किसी विशिष्ट व्यक्ति से आपकी मुलाकात हो सकती हे। आपकी आर्थिक स्थिति भी सामान्य रहेगी। बुधवार को आपका लकी नंबर 9 और लकी कलर सफेद रहेगा। ज्योतिषीय उपाय में आपको माता लक्ष्मी को कमल का पुष्प अर्पित करने की सलाह दी जा रही है।
मिथुन राशि दैनिक राशिफल
मिथुन राशि वालों के लिए बुधवार 3 दिसंबर का दिन सामान्य रहेगा। घर में मेहमानों का आगमन हो सकता है। धार्मिक या मांगलिक कार्य में जाने का मौका मिल सकता है। लंबी यात्रा का योग बनते दिख रहे हैं। जीवनसाथी से मतभेद दूर होगा। स्वास्थ्य आपका बेहतर रहेगा। आप कहीं बड़े निवेश की प्लानिंग भी कर सकते हैं। बुधवार के लिए आपका लकी नंबर 3 और लकी कलर हरा रहेगा। ज्योतिषीय उपाय में आपको गाय को हरी घास खिलाने से लाभ होगा।
कर्क राशि दैनिक राशिफल
कर्क राशि वालों के लिए बुधवार का दिन बहुत खास रहेगा। स्वास्थ्य संबंधी परेशानी आपको हो सकती है। आपके कोई पुराने कामों में बदलाव हो सकता है। आपको पार्टनर का सहयोग मिलेगा। परिवार और बच्चों के साथ कहीं घूमने का प्लान बना सकते हैं। हो सकता है आपको कोई पुराना बड़ा निवेश लाभ दे दे। आपका लकी नंबर 2 और लकी कलर सफेद रहेगा। ज्यातिषीय उपाय में आपको चावल का दान करने की सलाह दी जा रही है।
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/12/01/2025-12-01t081847077z-new-bansal-logo-2025-12-01-13-48-47.png)
Follow Us
चैनल से जुड़ें