Aaj ka Rashifal 22 Nov: मेष के सुझावों की होगी सराहना, वृषभ को कर्ज से मिलेगी राहत, मिथुन-कर्क दैनिक राशिफल

Aaj ka Rashifal 22 Nov 2025: शनिवार 22 नवंबर का दिन राशिचक्र की आखिरी चार राशियों के लिए खास रहेगा। मेष राशि के लिए दिन लाभकारी होगा तो वहीं मकर के काम बिगड़ सकते हैं। कुंभ मीन के लिए दैनिक राशिफल में क्या है।

aaj ka rashifal 22 nov 2025 shanivar mesh vrash mithun kark rashi dainik rashifal jyotish horoscope

मेष, वृष, मिथुन, कर्क दैनिक राशिफल 22 nov 2025

Aaj Ka Rashifal 22 Nov 2025 Shanivar Mesh Vrash Mithun Kark Daily Horoscope: 22 नवंबर 2025 ,शनिवार का दिन कई राशियों के लिए सौभाग्य, तरक्की और स्थिरता लेकर आ रहा है, वहीं कुछ राशियों को अपनी सेहत, संबंधों और निर्णयों को लेकर सतर्क रहना होगा।

जानते हैं, आज (Todays Horoscope) किस राशि को मिलेगा भाग्य का साथ और किसे रहना होगा सावधान। पढ़ें मेष, वृष, मिथुन, कर्क राशि का दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal)। 

मेष राशि 

मेष राशि वालों आज कार्यक्षेत्र में अपनी समझ का अच्छा इस्तेमाल करेंगे। जिससे आपके सुझावों की सराहना होगी, हालांकि प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों को अभी और मेहनत करने की जरूरत है। संतान के साथ समय आनंद में बीतेगा। सहकर्मियों के साथ मित्रवत व्यवहार रखें। आपकी मधुर वाणी आपको सम्मान दिलाएगी। ध्यान रखें, कार्यस्थल पर आप पर कोई गलत आरोप लग सकता है ऐसी स्थिति में अपनी बात मजबूती से रखें। आज आपका भाग्यशाली अंक 3 रहेगा। वहीं रंग लाल है। उपाय के लिए  हनुमान जी को गुड़ और चने का भोग लगाएं।

वृषभ राशि 

राजनीति से जुड़े वृषभ राशि वाले लोगों के लिए दिन लाभदायक रहेगा। आपने पहले जो कर्ज लिया था, उसका बड़ा हिस्सा उतर सकता है। परिवार का कोई सदस्य नौकरी के सिलसिले में दूर जा सकता है। एक साथ कई काम मिलने से व्यस्तता बढ़ेगी, इसलिए सोच-समझकर कदम बढ़ाएं। अविवाहित जातकों के लिए अच्छा रिश्ता आने की संभावना है। आज आपका भाग्यशाली अंक 6 रहेगा। वहीं आज आपका रंग सफेद रहेगा। उपाय के लिए  माता लक्ष्मी की तस्वीर पर केसर का तिलक करें।

मिथुन राशि 

मिथुन राशि वालों का आज का दिन जिम्मेदारियों से भरा रहेगा, इसलिए किसी भी काम में लापरवाही न करें। नया निवेश लाभ दे सकता है। किसी सदस्य की सेहत को लेकर भागदौड़ करनी पड़ सकती है। घर में कोई शुभ आयोजन होने से माहौल खुशनुमा रहेगा। उधार दिया पैसा वापस मिलने की भी उम्मीद है। माता-पिता का आशीर्वाद आपके अटके काम को आगे बढ़ाएगा। आज आपका भाग्यशाली अंक 5 रहेगा। वहीं रंग हरा रहेगा। उपाय के लिए पीपल के पेड़ के नीचे दीपक जलाएं।

ये भी पढ़ें : Aaj Ka Rashifal 22 Nov: धनु के लिए लाभकारी होगा दिन, मकर के बिगड़ सकते हैं काम, कुंभ मीन दैनिक राशिफल

कर्क राशि 

कर्क राशि वालों का आज का दिन तरक्की की राह पर आगे बढ़ेगा। आप अपने कामों में लापरवाही नहीं करेंगे और इसका लाभ भी मिलेगा। डिजाइनिंग और मार्केटिंग से जुड़े लोगों को मेहनत के बेहतरीन परिणाम मिलेंगे। गृहस्थ जीवन की समस्याओं में राहत महसूस होगी। किसी पुरानी गलती के सामने आने पर माफी मांगनी पड़ सकती है। आज आपका  भाग्यशाली अंक 2 रहेगा। रंग सफ़ायर नीला रहेगा। उपाय के लिए  शिवलिंग पर दूध और जल अर्पित करें।

ये भी पढ़ें :  Aaj Ka Rashifal 22 Nov: सिंह का दिन रहेगा शुभ, कन्या को सहयोगियों से मिलेगा समर्थन, तुला वृश्चिक दैनिक राशिफल

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article