Advertisment

Ayodhya Ram Mandir Inauguration: राम की मूर्ति आज गर्भगृह में रामयंत्र पर स्थापित होगी, अयोध्या के मौसम के लिए बना नया वेबपेज, नरेंद्र मोदी 3 दिन करेंगे केवल फलाहार

Ayodhya Ram Mandir Inauguration: अयोध्या में 16 जनवरी से शुरू हुए प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान का गुरुवार को तीसरा दिन है।

author-image
Kalpana Madhu
Ayodhya Ram Mandir Inauguration: राम की मूर्ति आज गर्भगृह में रामयंत्र पर स्थापित होगी, अयोध्या के मौसम के लिए बना नया वेबपेज, नरेंद्र मोदी 3 दिन करेंगे केवल फलाहार

Ayodhya Ram Mandir Inauguration: अयोध्या में 16 जनवरी से शुरू हुए प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान का गुरुवार को तीसरा दिन है। आज रामलला की मूर्ति दोपहर पौने एक बजे गर्भगृह में रखी जा सकती है। इसकी स्थापना रामयंत्र पर होगी।

Advertisment

कल शाम सात सात बजे से राममंदिर के गर्भगृह में पूजन प्रारंभ हो गया। गर्भगृह में श्रीराम यंत्र की स्थापना की गई। मुहूर्त निकालने वाले आचार्य गणेश्वर शास्त्री द्राविड़ ने यंत्र को स्थापित कराया।

https://twitter.com/BansalNewsMPCG/status/1747849999252176945?s=20

रामलला के लिए खास परफ्यूम और केसर धूप

बरेली (यूपी) के परफ्यूम बिजनेसमैन ने भगवान रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के लिए खास परफ्यूम और केसर धूप तैयार की है।

पुजारी ने की रामलला के आसन की पूजा

राम मंदिर के पुजारी संतोष तिवारी ने गुरुवार सुबह रामलला के आसन की पूजा की। यहीं दोपहर में रामलला की मूर्ति को स्थापित किया जाएगा। इसे मकराना के श्वेत संगमरमर से बनाया गया है।

Advertisment

राम मंदिर में देर रात पहुंची रामलला की मूर्ति

रामलला की मूर्ति को बुधवार देर रात ट्रक से मंदिर के गर्भगृह के पास लाया गया। यह फोटो उसी समय की है। इसमें प्रतिमा का कुछ हिस्सा दिखाई दे रहा है।

संबंधित खबर:

Ram Mandir: अयोध्या के राम मंदिर में 22 जनवरी को होगी मूर्ति की प्राणप्रतिष्ठा, PM मोदी होंगे शामिल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 3 दिन चौकी पर सिर्फ कंबल बिछाकर सोएंगे

सब तैयारियों के बीच श्रीराम जन्‍मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्‍ट के कोषाध्‍यक्ष गोविंददेव महाराज ने बड़ी जानकारी दी है।  उन्‍होंने बताया कि धार्मिक कार्यक्रम के आखिरी 3 दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चौकी पर सिर्फ कंबल बिछाकर सोएंगे।

Advertisment

संबंधित खबर:

Ayodhya Ram Mandir: राम मंदिर के उद्घाटन से पहले पीएम मोदी ने 11 दिनों तक चलने वाले विशेष अनुष्ठान का ऐलान किया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 22 जनवरी 2024 को प्रभु रामलला की प्राण प्रतिष्‍ठा कराएंगे, ऐसे में उन्‍हें तमाम तरह के धार्मिक और वैदिक नियमों का पालन करना होगा।  इस संबंध में श्रीराम जन्‍मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्‍ट के कोषाध्‍यक्ष गोविंददेव महाराज ने बड़ी जानकारी दी है।

उन्‍होंने कहा, ‘लास्‍ट के 3 दिन पीएम मोदी अपनी चौकी पर केवल कंबल बिछाकर सोएंगे।  इन तीन दिनों तक भोजन में सिर्फ फल का सेवन करेंगे।  पीएम मोदी ने स्‍वयं पूछा था कि इसके लिए उनको क्‍या करना चाहिए।

Advertisment

कठिन से कठिन जो भी होगा वह सबकुछ करने को तैयार हैं।  उनको विशेष मंत्रों का जाप करना है, जो उनको बता दिया गया है। ’

अयोध्या के मौसम के लिए वेबपेज, 6 भाषाओं में जानकारी मिलेगी

भारतीय मौसम विभाग ने अलग से एक वेबपेज बनाया है। इसमें अयोध्या और उसके आसपास के इलाकों के मौसम की जानकारी दी जाएगी।

मौसम की ये जानकारी हिंदी, अंग्रेजी, उर्दू, चीनी, फ्रेंच और स्पेनिश में सुनी जा सकेगी। आने वाले 7 दिनों का वेदर बुलेटिन, सूर्योदय और सूर्यास्त का समय भी हिंदी-अंग्रेजी में सुना जा सकेगा।

Advertisment

यूपी की सभी बसों में सुनाई देगी रामधुन, म्यूजिक बाक्स लगेंगे

अयोध्या प्राण प्रतिष्‍ठा के साथ पूरे प्रदेश को राममय करने की तैयारी शुरू हो गई है। एक पहल परिवहन निगम करने जा रहा है। प्रदेश के सभी बसों में अब रामधुन सुनाई देगी। इसके लिए सभी बसों में म्युजिक बाक्स लगाया जाएगा।

अभी तक अयोध्या रोड से जुड़ी बसों में म्यूजिक बॉक्स लगाने का फैसला किया गया था। हालांकि अब सभी बसों में इसको लगाया जाएगा। ऐसे में यूपी रोडवेज से प्रतिदिन सफर करने वाले 17 लाख लोगों को रामधुन सुनाई देगी।

ये भी पढ़ें:

Dhar News:  धार में MA की छात्रा का अपहरण, PG कॉलेज के सामने से जबरन उठा ले भागे कार सवार युवक

Advertisment

MP Weather Update: फिर बदला मौसम का मिजाज, कई जिलों में बादलों का डेरा, जानें आज कैसा रहे मौसम

Aaj Ka Panchang: गुरुवार को अष्टमी तिथि के दिन ये रहेगा शुभ मुहूर्त और राहुकाल

Bhoj Open University News: भोज यूनिवर्सिटी में 20 फरवरी तक एडमिशन, पर जानें क्यों डिग्री शैक्षणिक कैलेंडर से 6 महीने लेट मिलेगी

Aaj ka Rashifal: गुरुवार का दिन इन तीन राशियों के लिए होगा खास, पढ़ें आज का राशिफल

uttar pradesh news Ram Janambhoomi Teerth Kshetra PM Modi 11 Day Anusthan hindi news Ayodhya Ram Mandir Inauguration
Advertisment
चैनल से जुड़ें