Raigarh News: देश के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर करने वाले शहीद कर्नल की प्रतिमा का सीएम विष्‍णुदेव साय ने किया अनावरण

Raigarh News: देश के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर करने वाले शहीद कर्नल की प्रतिमा का सीएम विष्‍णुदेव साय ने किया अनावरण

Raigarh News: देश के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर करने वाले शहीद कर्नल की प्रतिमा का सीएम विष्‍णुदेव साय ने किया अनावरण

   हाइलाइट्स

  • शहीद कर्नल की याद में स्‍थापित की प्रतिमा
  • नवंबर 2021 में मणिपुर आतंकवादी हमले में शहीद हुए
  • घटना में कर्नल, उनकी पत्‍नी, और 6 साल का बेटा भी हुआ शहीद

रायगढ़। Raigarh News: छत्‍तीसगढ़ के रायगढ़ में कर्नल विप्‍लव त्रिपाठी स्‍टेडियम में स्थिापित शहीद कर्नल विप्‍लव त्रिपाठी की प्रतिमा अनावरण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

मुख्‍यमंत्री विष्‍णुदेव साय ने उक्‍त आयोजन में शामिल होकर (Raigarh News) प्रतिमा का अनावरण किया। वहीं भूतपूर्व सैनिक संगठन ने सलामी दी।

https://twitter.com/ChhattisgarhCMO/status/1753373020633383381

बता दें कि 13 नवंबर 2021 को मणिपुर में आतंकवादी हमले में (Raigarh News) कर्नल विप्‍लव त्रिपाठी, उनकी पत्‍नी और 6 साल का बेटा भी शहीद हो गया था।

उनकी याद में रायगढ़ में स्‍टेडियम बनाया गया है। जहां स्‍टेडियम के बाहर प्रतिमा स्‍थापित की गई है। बता दें कि रायगढ़ 13 नवंबर की इस घटना को कभी नहीं भूल पाएगा।

संबंधित खबर:Raigarh News: CM विष्‍णुदेव साय ने खरीदी केंद्र का निरीक्षण कर मॉइश्‍चर मीटर से जांची धान की सेहत, दिए ये निर्देश

    अंतिम सांस  तक लड़ते रहे

बता दें कि (Raigarh News) शहीद कर्नल विप्लव त्रिपाठी ने 13 नवंबर 2021 को म्यांमार सीमा से लगे विहांग में अलगाववादी संगठन द्वारा घात लगाकर किए

हमले में अपने जवानों को बचाते हुए अंतिम गोली और सांस तक मुकाबला किया।

और अपना सर्वोच्च बलिदान देते हुए अपनी पत्नी अनुजा, बेटे अबीर के साथ वीरगति को प्राप्त हुए।

संबंधित खबर:CG Bastar News: माओवाद की समस्या के बावजूद नक्सल प्रभावी इलाकों में फोर्स की कमी

   5 हजार लोगों के बैठने की सुविधा

देश के लिए परिवार समेत अपना सर्वस्व न्यौछावर करने वाले रायगढ़ के सपूत बलिदानी कर्नल विप्लव त्रिपाठी की (Raigarh News) प्रतिमा का अनावरण हुआ है।

सीएम साय ने बलिदानी विप्लव त्रिपाठी की (Raigarh News) प्रतिमा, सैन्य जीवन का शिलालेख और स्मृति शिलालेख का अनावरण किया।

शहीद कर्नल विप्लव त्रिपाठी स्टेडियम में करीब पांच हजार लोगों के बैठने की व्यवस्था के साथ ही भव्य मंच बनाया जा रहा है।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article