Advertisment

President Police Medal 2026: इंदौर कमिश्नर संतोष कुमार सिंह, नर्मदापुरम IG मिथलेश कुमार शुक्ला और DIG अवधेश कुमार गोस्वामी को राष्ट्रपति पदक

गणतंत्र दिवस 2026 के अवसर पर मध्यप्रदेश के पुलिस कमिश्नर संतोष कुमार सिंह, आईजी मिथलेश कुमार शुक्ला, डीआईजी अवधेश कुमार गोस्वामी समेत कई अफसरों और पुलिसकर्मियों राष्ट्रपति पुलिस मेडल से सम्मानित किया जाएगा।

author-image
BP Shrivastava
President Police Medal 2026 List MP

 President Police Medal 2026:  गणतंत्र दिवस के मौके पर देशभर के पुलिस, फायर सर्विस, होमगार्ड, सिविल डिफेंस और करेक्शनल सर्विस से जुड़े 982 पुलिसकर्मियों को विशिष्ट सेवा मेडल और वीरता पदक से सम्मानित किया जाएगा। मध्यप्रदेश के 3 सीनियर IPS अधिकारी और एक इंस्पेक्टर को राष्ट्रपति पदक दिया जाएगा। वहीं 17 पुलिसकर्मी वीरता पदक से सम्मानित किए जाएंगे।

Advertisment

विशिष्ट सेवा मेडल लिस्ट में MP के 3 सीनियर IPS और एक इंस्पेक्टर

President Police Medal 2026 list MP

मध्यप्रदेश में इंदौर कमिश्नर संतोष कुमार सिंह, नर्मदापुरम IG मिथलेश कुमार शुक्ला और DIG अवधेश कुमार गोस्वामी को विशिष्ट सेवा मेडल से सम्मानित किया जाएगा। विशिष्ट सेवा मेडल की लिस्ट में इंस्पेक्टर शिवकुमार पटेल का नाम भी शामिल है।

MP के 17 पुलिसकर्मियों को वीरता पदक

President Police Medal 2026 list MP

मध्यप्रदेश की एक महिला आईजी और तीन एसपी समेत 17 पुलिसकर्मियों को वीरता पदक (गैलेंट्री अवॉर्ड) से सम्मानित किया जाएगा। वीरता पदक (गैलेंट्री मेडल) उन कर्मियों को प्रदान किए जाते हैं, जिन्होंने जीवन और संपत्ति की रक्षा, अपराध को रोकने अथवा अपराधियों की गिरफ्तारी के दौरान असाधारण साहस और अद्वितीय वीरता का प्रदर्शन किया हो। इनके नाम इस प्रकार हैं।

IG Krishnaveni Deshavatu
पुलिस महानिरीक्षक कृष्णावेनी देशावतु।
  • आईजी कृष्णावेनी देशावतु, 

  • एसपी (खंडवा) मनोज कुमार राय,

  • एसपी गितेश कुमार गर्ग (वर्तमान- एआईजी और पुलिस महानिरीक्षक, भोपाल (ग्रामीण) जोन, पीएचक्यू, भोपाल में पदस्थ)

  • एसपी दुर्गेश कुमार राठौड़ (वर्तमान-पुलिस अधीक्षक- विशेष पुलिस स्थापना लोकायुक्त संगठन मप्र)

Advertisment
sP
आईपीएस गितेश कुमार गर्ग और मनोज कुमार राय।
  • इंस्पेक्टर (एआरएमआर) प्रवीण सिंह, 

  • इंस्पेक्टर (एआरएमआर)  राजेंद्र प्रसाद गुप्ता, 

  • इंस्पेक्टर (एआरएमआर)  निधि श्रीवास्तव, 

  • डीएसपी संजय सिंह ठाकुर

  • इंस्पेक्टर (एआरएमआर) शैफाली टाकलकर, 

  • हेड कांस्टेबल श्रीराम मिश्रा, 

  • कांस्टेबल सुशील कुमार चौबे, 

  • एसआई प्रेम किशोर व्यास

  • एसआई उमराव प्रसाद जाटव

  • एएसआई महेंद्र सिंह नेगी, 

  • एएसआई संतोष मेहरा

  • कांस्टेबल रवीन्द्र मिश्रा

  • इंस्पेक्टर (एआरएमआर)  राजू गुराने।

यहां बता दें, गणतंत्र दिवस 2026 के अवसर पर देशभर के पुलिस, फायर सर्विस, होमगार्ड, सिविल डिफेंस और करेक्शनल सर्विस से जुड़े 982 कर्मियों को वीरता और सेवा पदकों से सम्मानित किया जाएगा है। इस सूची में मध्यप्रदेश के कई वरिष्ठ पुलिस अधिकारी और कर्मी भी शामिल हैं, जिससे प्रदेश का नाम राष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित हुआ है।

जानकारी के अनुसार,देशभर के 125 कर्मियों को गैलेंट्री मेडल (GM) प्रदान किया जाएगा। इनमें 121 पुलिस बल से और 4 फायर सर्विस से हैं। 
सम्मानित अफसरों में एमपी से इंदौर पुलिस कमिश्नर संतोष कुमार सिंह, आईजी मिथलेश कुमार शुक्ला और डीआईजी अवधेश कुमार गोस्वामी और इंस्पेक्टर शिवकुमार पटेल को विशिष्ट सेवा मेडल से सम्मानित किया जाएगा।

Advertisment

ये भी पढ़ें:  उज्जैन: सीएम मोहन यादव 28 करोड़ के स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का करेंगे लोकार्पण, 6 लेन होगा हरि फाटक पुल, राहगीरी आनंद उत्सव में होंगे शामिल

इन्हें दिया जाता है गैलेंट्री मेडल

गैलेंट्री मेडल उन अधिकारियों और जवानों को दिया जाता है, जिन्होंने जान जोखिम में डालकर लोगों की जान और संपत्ति बचाई या अपराध रोकने में असाधारण साहस दिखाया।

ये भी पढे़ें:  एमपीपीएससी: MPPSC न्याय यात्रा 2.0 को हाईकोर्ट से मंजूरी, इंदौर में शांतिपूर्ण धरना-प्रदर्शन

Advertisment

President Police Medal 2026 List MP
Advertisment
चैनल से जुड़ें