
Atal Setu: भारत का सबसे लंबा समुद्री पुल बनकर तैयार हो चुका है। मुंबई से नवी मुंबई को जोड़ने वाले देश के सबसे बड़े समुद्री पुल का उद्घाटन कल प्रधानमंत्री मोदी करने वाले हैं और 22 किलोमीटर लंबे पुल से दक्षिण मुंबई से नवी मुंबई की दूरी तय करने में अब महज 20 मिनट समय लगेगा।
https://twitter.com/Dev_Fadnavis/status/1745088559847968885?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1745088559847968885%7Ctwgr%5E85824763e863bab791a7ec5c1a6679b44f9ea843%7Ctwcon%5Es1_&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.tv9hindi.com%2Fstate%2Fmaharashtra%2Fmaharashtra-news-mumbai-trans-harbour-link-atal-setu-longest-sea-bridge-pm-modi-2351373.html
मगर भारत के इस लंबे समुद्री पुल पर सभी गाड़ियां नहीं चल पाएंगी, क्योंकि कुछ गाड़ियों को इस पर चलने की अनुमति नहीं है।
मुंबई पुलिस ने कहा कि मुंबई ट्रांस हार्बर लिंक (MTHL) पर चार पहिया वाहनों के लिए अधिकतम गति सीमा 100 किमी प्रति घंटे होगी, जबकि मोटरबाइक, ऑटोरिक्शा और ट्रैक्टर को समुद्री पुल पर चलने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
संबंधित खबर:
Bhilai Steel Plant: भारत का सबसे लंबा समुद्री पुल मुंबई में बन रहा Bhilai Steel Plant के स्टील से
18 हजार करोड़ की लागत से तैयार हुआ है अटल सेतु
अटल सेतु बनाने में 18 हजार करोड़ रुपए खर्च हुए हैं। यह मुंबई के सेवरी से निकलती है और रायगढ़ जिले के उरण तालुका के न्हावा शेवा में खत्म होती है।
मुंबई की ओर जाने वाले मल्टी-एक्सल भारी वाहनों, ट्रकों और बसों को ईस्टर्न फ्रीवे पर प्रवेश नहीं मिलेगा।
इन वाहनों को मुंबई पोर्ट-सिवड़ी निकास (निकास 1 सी) से जाना होगा। वे 'गाडी अड्डा' के पास अटल पथ पर आ सकते हैं।
किन गाड़ियों को नहीं मिलेगी एंट्री
सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए अटल पथ पर बाइक, ऑटो, तीन पहिया वाहन, मोपेड, ट्रैक्टर, जानवरों द्वारा खींचे जाने वाहन और धीमी गति से चलने वाले वाहनों के चलने पर रोक है। अटल पथ 6 लेन वाला सी लिंक है।
संबंधित खबर:
समुद्र में इसकी लंबाई 16. 50 किलोमीटर और जमीन पर 5. 5 किलोमीटर है। इससे मुंबई और नवी मुंबई के बीच की दूरी केवल 20 मिनट में तय की जा सकती है। दूसरी सड़क से यह दूरी तय करने में 2 घंटे लगते हैं।
कितना आसान होगा सफर ?
मुंबई का एमटीएचएल एक 6-लेन समुद्री लिंक है, जिसकी शुरुआत समुद्र पर 16. 50 किलोमीटर और जमीन पर 5. 5 किलोमीटर है।
इस पुल के शुरू होने के बाद से दक्षिण मुंबई और नवी मुंबई के बीच की दूरी सिर्फ 20 मिनट में तय हो सकेगी, जिसको अभी 2 घंटे लगते हैं।
ब्रिज के लिए 250 रुपए का टोल टैक्स लगेगा
मुंबई महानगर प्रदेश विकास प्राधिकरण ने ब्रिज के लिए टोल टैक्स 500 रुपए निर्धारित किया था। इसके बाद महाराष्ट्र मंत्रिमंडल की गुरुवार (4 जनवरी) की बैठक में टैक्स का आधा किया गया।
22 किलोमीटर के इस ब्रिज पर चलने के लिए लोगों को 250 रुपए चुकाने पड़ेंगे। शिवसेना (उद्धव गुट) के नेता आदित्य ठाकरे ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर इस ब्रिज को टोल फ्री करने की मांग की।
ये भी पढ़ें:
High Court Order: हाईकोर्ट ने मांगी प्रदेश के जजों की चल और अचल संपत्ति की जानकारी
CG News: जालंधर में छत्तीसगढ़ की हेमवती ने जूडो में जीता कांस्य, बढ़ाया मान
Ayodhya Ram Mandir: ‘राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा में शामिल होंगे लालकृष्ण आडवाणी’, VHP का दावा
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/10/15/2025-10-15t102639676z-logo-bansal-640x480-sunil-shukla-2025-10-15-15-56-39.png)
Follow Us
चैनल से जुड़ें